SECL के रिटायर्ड अफसर के साथ बड़ा धोखा... शातिर ने ऐसे लूटा लाखों रुपए

Kanak Durga Jha | Mar 01, 2025, 08:02 IST
Share
Lakhs of rupees looted from retired SECL officer in name of insurance policy
Lakhs of rupees looted from retired SECL officer in name of insurance policy

Chhattisgarh Cyber Crime News : बिलासपुर में इंश्योरेंस पॉलिसी दिलाने के नाम पर ठगों ने SECL के रिटायर्ड अफसर से 10 लाख 23 हजार रुपए की ठगी की है।

बिलासपुर में इंश्योरेंस पॉलिसी दिलाने के नाम पर ठगों ने SECL के रिटायर्ड अफसर से 10 लाख 23 हजार रुपए की ठगी की है। ठग ने पहले उन्हें कॉल कर बताया कि, उनके बीमा पॉलिसी का चेक मुंबई ऑफिस में है। जिसे लेने के लिए लोकपाल से संपर्क करना होगा।

इसके बाद ठगों ने उन्हें मोबाइल नंबर दिया। फिर झांसा देकर किश्तों में पैसे ट्रांसफर करा लिए। अब पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

ये खबर भी पढ़िए...दो हार्डकोर ईनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर... 2 लाख का था ईनाम

दरअसल, परसदा स्थित सृष्टि कॉलोनी निवासी बृजनंदन सिंह (66) SECL के रिटायर्ड अफसर हैं। साल 2008 में मैक्स इंश्योरेंस कंपनी की पॉलिसी ली थी। 4 जनवरी को दोपहर उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने खुद को निजी बीमा कंपनी का अधिकारी बताया। उसने कहा कि, कंपनी के कार्यालय में उनके नाम का चेक है, जो मुंबई ऑफिस में पड़ा है।

कथित बीमा अधिकारी ने दिया लोकपाल अधिकारी का नंबर

इस दौरान कथित बीमा अधिकारी ने उन्हें चेक क्लियर कराने के लिए बोला और कहा कि, उन्हें बीमा लोकपाल अधिकारी से बात करनी होगी। ठग ने उन्हें एक मोबाइल नंबर दिया, जिसे बीमा लोकपाल अधिकारी का नंबर बताया। ठग के बताए नंबर पर बात उन्होंने बात की। तब उनसे प्रक्रिया पूरी कराने के लिए पहले 12 हजार रुपए मांगे।

ये खबर भी पढ़िए...जिस केमिकल से स्कूल में बच्चों ने ब्लास्ट किया,आसानी से मिल रहा ऑनलाइन

उन्होंने 12 हजार रुपए ट्रांसफर दिया। जिसके बाद अलग-अलग बहानों से उनसे 10 लाख रुपए ट्रांसफर कराया गया। इसके बाद भी बीमा की राशि नहीं मिलने पर उन्हें ठगी की अहसास हुआ। तब पीड़ित इसकी शिकायत की, जिस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मोबाइल नंबरों के जरिए जालसाजों की जानकारी जुटा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...किसानों को फ्री में बिजली देगी साय सरकार... 19762 करोड़ का बजट पेश

आर-टीजीएस कर किश्तों में दिए पैसे

बृजनंदन सिंह ने पुलिस को बताया कि, बीमा पॉलिसी का चेक लेने के लिए पहले उन्होंने 12 हजार रुपए आरटीजीएस किया। इसके बाद 10 लाख से अधिक की रकम होने पर 17 हजार, टीडीएस के नाम पर 24 हजार रुपए जमा कराया। इसके बाद कॉल कर कहा कि उनकी पॉलिसी पुरानी है, जिस पर उन्हें 44 लाख मिलेंगे।

इसके बाद उनसे 44 हजार टीडीएस 1.45 लाख रुपए ट्रांजेक्शन और आईजीएमएस चार्ज के नाम पर कुल 10 लाख 23 हजार रुपए जमा करा लिए। इसके बाद भी जब और पैसे की मांग की गई तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

ये खबर भी पढ़िए...CG Board Exam 2025 : 10वीं-12वीं बोर्ड के इन स्टूडेंट्स को मिलेंगे बोनस अंक

Tags:
  • Cyber ​​crime
  • CG News
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • chhattisgarh cyber crime
  • CG Cyber Crime
  • CG Cyber Crime news
  • cg news today
  • bilaspur cyber crime news
  • cg news live news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं