शराब घोटाला में EOW ने केके श्रीवास्तव और देवेंद्र डड़सेना को किया गिरफ्तार, 13 जनवरी तक रिमांड
VINAY VERMA | Jan 09, 2026, 23:51 IST
liquor scam eow
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में EOW ने केके श्रीवास्तव और देवेंद्र डड़सेना को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान नए खुलासे हो सकते हैं। जानें क्या है पूरा मामला...
RAIPUR. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में ईडी की कार्रवाई के बाद अब EOW ने भी शिकंजा कस दिया है। EOW ने केके श्रीवास्तव और देवेंद्र डड़सेना को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें 13 जनवरी तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर भेज दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, शराब घोटाले की जांच के दौरान अहम तथ्य और दस्तावेजी साक्ष्य मिले हैं। इसके आधार पर EOW ने यह कार्रवाई की है। इससे पहले ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में दोनों से लंबी पूछताछ की थी। ईडी की जांच में मिले इनपुट के बाद EOW ने अपने स्तर पर प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की।
ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सौम्या की बेल पर सुनवाई, शासन कल देगा जवाब
ईओडब्ल्यू के अधिकारियों का कहना है कि रिमांड अवधि में दोनों आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। पूछताछ घोटाले की कार्यप्रणाली, पैसों के लेन-देन, बेनामी संपत्तियों और सहयोगियों पर होगी। जांच एजेंसी यह भी पता लगाएगी कि शराब कारोबार में नियमों का उल्लंघन कर अवैध कमाई कैसे हुई। इसके साथ ही अधिकारियों और निजी व्यक्तियों की संलिप्तता का पता लगाया जाएगा।
ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व IAS समेत 30 अधिकारियों की संपत्ति कुर्क
केके श्रीवास्तव और देवेंद्र डड़सेना पर 3200 करोड़ के शराब घोटाले में शामिल होने के आरोप हैं। इन पर शराब सप्लाई, कमीशनखोरी और अवैध वसूली के गंभीर आरोप हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि पूछताछ में नए खुलासे हो सकते हैं। इससे मामले में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की चार्जशीट में तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर का नाम, निलंबन तय, 31 अफसरों के खाते सीज
शराब घोटाला छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रशासन में लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। ईडी और ईओडब्ल्यू की संयुक्त कार्रवाई से यह संकेत मिल रहे हैं। जांच एजेंसियां इस मामले को अंजाम तक पहुंचाने के मूड में हैं। अब सबकी निगाहें 13 जनवरी तक होने वाली पूछताछ और उससे निकलने वाले नए खुलासों पर टिकी हैं।
ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया 14 दिन की ED रिमांड पर, 115 करोड़ की अवैध कमाई का खुलासा
बता दें कि शराब घोटाले में आरोपी देवेंद्र डड़सेना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अकाउंटेंट रहे हैं। इसके अलावा इन्हें कांग्रेस के कोषाध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल का करीबी बताया जाता है। दूसरे आरोपी केके श्रीवास्तव एक तांत्रिक के नाम से प्रसिद्ध हैं। जिन पर नया रायपुर में जमीन दिलाने के नाम पर दिल्ली के कारोबारी से करोड़ों की ठगी करने का भी आरोप है। पिछले साल इन्हें भोपाल के एक होटल से गिरफ्तार किया गया था।
ईडी से मिला है इनपुट
ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सौम्या की बेल पर सुनवाई, शासन कल देगा जवाब
गहन पूछताछ की जाएगी
ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व IAS समेत 30 अधिकारियों की संपत्ति कुर्क
वसूली के गंभीर आरोप
ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की चार्जशीट में तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर का नाम, निलंबन तय, 31 अफसरों के खाते सीज
संयुक्त कार्रवाई से होगा फायदा?
ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया 14 दिन की ED रिमांड पर, 115 करोड़ की अवैध कमाई का खुलासा
तांत्रिक और पूर्व अकाउंटेंट पर शिकंजा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari