BJP से पार्षद-अध्यक्ष का टिकट चाहिए तो अपनाएं ये तरीका, मिलेगी सफलता!

Marut raj | Jan 15, 2025, 15:41 IST
Share
chhattisgarh local body election 2025 bjp the sootr
chhattisgarh local body election 2025 bjp the sootr

chhattisgarh bjp local body election : छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने स्थानीय निकाय चुनाव के लिए टिकट देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आप यदि बीजेपी से टिकट लेना चाहते हैं तो आपके लिए यह जरूरी खबर है।

chhattisgarh bjp local body election : छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने स्थानीय निकाय चुनाव के लिए टिकट देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आप यदि बीजेपी से टिकट लेना चाहते हैं तो आपके लिए यह जरूरी खबर है। दरअसल, आप यदि ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि सीधे ही आपको ऊपर से टिकट मिल जाएगा तो इस बात की आशंका ज्यादा है कि आपकी उम्मीद पूर न हो सके।

शराब घोटाला केस में ED ने कवासी लखमा और उनके बेटे को फिर बैठाया

वजह, पार्टी ने तय किया है कि मंडल स्तर से आने वाले नामों पर ही जिला समीति की ओर से विचार किया जाएगा। यानी कि यदि मंडल स्तर की समिति आपके नाम की अनुशंसा करते हुए पैनल भेजती है तो आपको टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। यानी कि सिर्फ ऊपर के बड़े नेताओं को साधने से बात नहीं बनेगी। मंडल स्तर की समिति से भी समन्वय बनाना होगा, तभी टिकट मिलने की उम्मीद बढ़ेगी।

पांच बैंकों की ब्रांच सील , एक रिकवरी एजेंट को भेजा जेल, 6 पर FIR

टिकट फाइनल करने के लिए तय की समय सीमा

बीजेपी ने पार्षदों के टिकट के साथ ही जिला, जनपद और ग्राम पंचायतों में समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा के लिए एक टाइम लाइन घोषित कर दी है। इसमें मंडल स्तर से लेकर संभागीय समिति की ओर से टिकट घोषणा करने तक की प्रक्रिया बताई गई है।

AUS के मैच में लग रहा था छत्तीसगढ़ का पैसा... करोड़ों की बाजी का खुलासा

इसके तहत 17 जनवरी से मंडल स्तर पर टिकट के दावेदारों से नाम मांगे जाएंगे। मंडल समिति को 18 जनवरी तक हर हाल में नाम शॉर्ट लिस्ट कर जिला समिति को भेजना होगा। इसके बाद संभागीय समिति 19 और 20 जनवरी को जिला स्तर से आए नामों पर विचार करेगी। संभागीय समिति की ओर से 21 जनवरी तक अधिकृत उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। दुर्ग जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल के अनुसार यदि किसी कार्यकर्ता को आपत्ति होती है तो वह प्रदेश स्तरीय अपील समिति के समझ अपनी बात रख सकता है।

उपराष्ट्रपति के साथ मंच पर मंत्री-विधायकों को जगह नहीं...नीचे बैठेंगे

Tags:
  • Chhattisgarh BJP
  • छत्तीसगढ़ बीजेपी
  • बीजेपी टिकट वितरण
  • bjp4cg
  • छत्तीसगढ़ स्थानीय निकाय चुनाव
  • Chhattisgarh local body elections
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच