लोकसभा चुनाव 2024 : CONGRESS सीईसी की बैठक 15 मार्च को, जानें छत्तीसगढ़ के किन प्रत्याशियों पर लगेगी मुहर

Sandeep Kumar | Mar 14, 2024, 08:21 IST
Share
PIC
कांग्रेस सीईसी की बैठक 15 मार्च को

लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद हो चुका है। तमाम राजनीतिक दल प्रत्याशियों के नाम ऐलान कर रहे हैं। खबर है कि कांग्रेस सीईसी की बैठक कल यानी 15 मार्च को होने जा रही है, जिसमें कांग्रेस छत्तीसगढ़ के कई लोकसभा सीटों में अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती हैं।

RAIPUR. लोकसभा चुनाव 2024 ( Lok Sabha Elections 2024 ) के लिए कांग्रेस की शेष पांच सीटों की घोषणा 15 मार्च को होने वाली केन्द्रीय चुनाव समिति ( CEC ) की बैठक के बाद कर दी जाएगी। बिलासपुर से विष्णु यादव ( Vishnu Yadav ) का नाम लगभग कन्फर्म माना जा रहा है। जबकि कांकेर से पूर्व प्रत्याशी बीरेश ठाकुर या मोहन मरकाम में से किसी एक को मौका दिया जाएगा। यहां से दीपक बैज भी उम्मीदवार हो सकते हैं। दरअसल लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट ( First list ) में प्रदेश के छह सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा के बाद से लग रहा था कि जल्द ही दूसरी सूची भी जारी कर दी जाएगी। लेकिन जिस तरह से अलग-अलग सीटों पर दावेदारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है इसे लेकर पार्टी आलाकमान भी संशय में है। यही वजह है कि अभी तक शेष पांच सीटों को लेकर अंतिम फैसला नहीं हो पाया है। दरअसल बस्तर से कवासी लखमा ( Kawasi Lakhma ) द्वारा अपने बेटे हरीश लखमा को टिकट दिए जाने को लेकर मोर्चा खोलने के कारण यह सीट अटकी हुई है।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की पहली किस्त से शिव महापुराण कराने का फैसला

ये खबर भी पढ़िए..ट्रेनी IFS अफसरों को मिली पोस्टिंग, जिला शिक्षा अधिकारियों के ट्रांसफर

बस्तर से सांसद हैं PCC चीफ दीपक बैज

बस्तर से पीसीसी चीफ दीपक बैज ( PCC Chief Deepak Badge ) कांग्रेस के वर्तमान सांसद हैं। इसी तरह सरगुजा सीट पर अमरजीत भगत ( Amarjeet Bhagat ) और प्रेमसाय सिंह टेकाम ( Premsai Singh Tekam ) की दावेदारी के कारण नाम घोषित नहीं किए जा रहे है, जबकि यहां से पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह की बेटी शशि सिंह और मुध सिंह सिंह की दावेदारी सबसे मजबूत है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस यहां से शशि सिंह को मैदान में उतार सकती है। रायगढ़ सीट से लालजीत सिंह राठिया ( Laljit Singh Rathiya ) या चक्रधर सिदार ( Chakradhar Sidar ) का नाम प्रमुखता से चल रहा है जबकि यहां पर जयमाला देवी की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए..छत्तीसगढ़ को मिले 4 नए IAS officers , सहायक कलेक्टर के पद पर पोस्टिंग

कोल मामले में देवेन्द्र यादव की जमानत याचिका खारिज

बिलासपुर लोकसभा ( Bilaspur Lok Sabha ) के कांग्रेस किसी यादव को ही मैदान में उतारना चाहती है। विधायक देवेन्द्र यादव ( MLA Devendra Yadav ) का नाम यहां से लगभग तय माना जा रहा था लेकिन कोल मामले में जमानत खारिज होने के बाद से विष्णु यादव ( Vishnu Yadav ) का नाम यहां से लगभग तय माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़िए..छत्तीसगढ़ में कर्ज का चंदन घिस मेरे नंदन, मोदी की गारंटी पूरी करने उधारी पर चल रही सरकार, आखिर 1 करोड़ वोट का सवाल है

Tags:
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • Lok Sabha Elections 2024
  • MLA Devendra Yadav
  • Kawasi Lakhma
  • CEC
  • Vishnu Yadav
  • PCC Chief Deepak Badge
  • Bilaspur Lok Sabha
  • प्रेमसाय सिंह टेकाम
  • पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज