मुंबई-प्रयागराज जैसे शहरों के लिए लंबी वेटिंग, नहीं मिल रही कंफर्म सीट

Kanak Durga Jha | Apr 30, 2025, 13:29 IST
Share
Long waiting cities like Mumbai Prayagraj confirmed seats not available the sootr
Long waiting cities like Mumbai Prayagraj confirmed seats not available the sootr

Chhattisgarh Railway Update : शादी और गर्मी की सीजन शुरु हो गया है। लंबी दूरी की ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। यात्री परेशान हैं।

Chhattisgarh Railway Update : शादी और गर्मी की सीजन शुरु हो गया है। लंबी दूरी की ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। यात्री परेशान हैं। राजधानी से देश के बड़े और प्रमुख स्टेशनों के लिए लंबी वेटिंग मिल रही है, जबकि दूर दराज के छोटे स्टेशनों से टिकट बुक करवाने पर उन्हीं बड़े शहरों के लिए कंफर्म टिकट मिल रही है। टिकट दलाल इस सिस्टम का भी फायदा उठा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...नक्सलियों के खात्मे के लिए आईबी की एंट्री.... सरकार का बड़ा एक्शन

हावड़ा से रायपुर तक का एक्स्ट्रा चार्ज

रायपुर से मुंबई के लिए टिकट बुक करवाने दलाल हावड़ा के पास के किसी छोटे स्टेशन से टिकट बनाकर दे रहे हैं। उसकी बोर्डिंग रायपुर दिखाई जा रही है। यात्रियों से हावड़ा से रायपुर तक का एक्स्ट्रा चार्ज लिया जा रहा है। इस टिकट के एवज में भी एक-एक हजार रुपए कमीशन अलग वसूले जा रहे हैं। हैरानी की बात है कि रेलवे भी हावड़ा के पास से बुक होने वाले टिकट के लिए बोर्डिंग रायपुर दिखाने पर भी उसे मान्य कर रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...IIM की पढ़ाई अब फ्री में... साथ ही हर महीने 50,000 रुपए देगी साय सरकार

यात्री को एक ओर लंबी दूरी का ज्यादा पैसा अनावश्यक देना पड़ रहा है। वहीं दलाल अपना कमीशन अलग ले रहे हैं। ये केवल एक रुट या स्टेशन की स्थिति नहीं है। राजधानी से गुजरने वाली हर रुट की ज्यादातर लंबी ट्रेनों में ऐसे ही टिकट बुक हो रहे हैं। ये रेलवे के अफसरों की मिलीभगत से संभव हो रहा है। पड़ताल में पता चला है कि लंबी दूरी से जो बर्थ रायपुर जैसे बड़े शहरों तक खाली आती हैं, उन्हें रास्ते में किसी दूसरे यात्री को अलॉट कर टीटीई उनसे वसूली कर रहे हैं। ये सिस्टम गर्मी और छुट्टियों के सीजन में बढ़ गया है।

अभी स्थिति ज्यादा बिगड़ गई

गर्मी की छुट्टियों और शादी के इस पीक सीजन में रेलवे ने 50 ट्रेनों को रद कर दिया है। लंबी दूरी की इतनी ट्रेनें रद्द किए जाने से बाकी बची ट्रेनें पूरी तरह पैक हो गई और अब जिन यात्रियों की ट्रेन कैंसिल हुई हैं उन्हें कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। ऐसे यात्री मजबूरी में दलालों के चंगुल में फंस रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...राजभवन से राज्यपाल के लेटरहेड चुराने वाला महामंडलेश्वर गिरफ्तार

FAQ

  1. गर्मी और शादी के सीजन में छत्तीसगढ़ के यात्रियों को किस समस्या का सामना करना पड़ रहा है?
    यात्रियों को लंबी दूरी की ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रही है, जिससे वे परेशान हैं और दलालों के चंगुल में फंस रहे हैं।
  2. दलाल किस तरीके से यात्रियों से ज्यादा पैसे वसूल रहे हैं?
    दलाल छोटे स्टेशनों (जैसे हावड़ा के पास) से टिकट बुक करवा कर उसकी बोर्डिंग रायपुर दिखाते हैं, जिससे यात्रियों से हावड़ा से रायपुर तक का एक्स्ट्रा चार्ज और अतिरिक्त कमीशन वसूला जाता है।
  3. रेलवे अधिकारियों की मिलीभगत से क्या गड़बड़ी सामने आई है?
    जांच में पता चला है कि लंबी दूरी से खाली आने वाली बर्थ को रायपुर जैसे स्टेशनों पर टीटीई अन्य यात्रियों को अलॉट कर उनसे अवैध रूप से पैसे वसूल रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...क्रिश्चियन फोरम प्रवक्ता की करतूत, 15 मृतकों को बताया मुस्लिम...हंगामा

CG Railway | cg railways | cg railway update | Chhattisgarh Railway News | इंडियन रेलवे

Tags:
  • Chhattisgarh Railway News
  • इंडियन रेलवे
  • CG Railway
  • रेलवे
  • cg railways
  • Chhattisgarh Railway
  • chhattisgarh railway update
  • cg railway update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा