फिर पैसे ही पैसे होंगे... कहकर लूट लिए करोड़ों, आरोपी फरार
Harrison Masih | May 29, 2025, 21:30 IST
looted crores accused absconding trading scam chattisgarh the sootr
रकम दोगुनी करने का सपना दिखाकर भिलाई-3 के स्टोरपारा इलाके में एक युवक ने 50 से अधिक लोगों को करीब 1 करोड़ 80 लाख रूपए की चपत लगा दी। आरोपी, जिसने ‘दीप ट्रेडिंग’ के नाम से कार्यालय खोल रखा था।
रकम दोगुनी करने का सपना दिखाकर भिलाई-3 के स्टोरपारा इलाके में एक युवक ने 50 से अधिक लोगों को करीब 1 करोड़ 80 लाख रूपए की चपत लगा दी। आरोपी, जिसने ‘दीप ट्रेडिंग’ के नाम से कार्यालय खोल रखा था, लोगों का विश्वास जीतने के बाद एक फर्जी स्कीम के जरिए उनकी खून-पसीने की कमाई हड़प कर फरार हो गया।
ये खबर भी पढ़ें... अजीत जोगी की मूर्ति विवाद पर सियासी हलचल तेज, सरकार को 1 महीने का अल्टीमेटम
पीड़ितों के अनुसार, चार साल पहले दीपक भगत नामक युवक ने स्टोरपारा क्षेत्र में ‘दीप ट्रेडिंग’ नाम से एक कार्यालय खोला। वह आम लोगों, विशेष रूप से मजदूर वर्ग, शासकीय कर्मचारियों और यहां तक कि पुलिसकर्मियों से भी मेलजोल बढ़ाकर धीरे-धीरे उनका विश्वास जीतने लगा।
धीरे-धीरे दीपक ने भोपाल निवासी केशव बघेल के साथ मिलकर एक स्कीम शुरू की, जिसमें तीन महीने में रकम दोगुनी करने का वादा किया गया। लोगों को विश्वास दिलाने के लिए बाकायदा लिखित एग्रीमेंट भी करवाए गए।
ये खबर भी पढ़ें... उर्दू पढ़ाने वाले टीचर ने नाबालिग को अकेली पाकर छेड़ा, कोर्ट का बड़ा फैसला
दीपक की बातों में आकर एक के बाद एक कई लोग उसकी स्कीम में लाखों रुपये निवेश करने लगे। स्कीम इतनी चतुराई से चलाई गई थी कि किसी को शुरुआत में शक नहीं हुआ। जब तक लोगों को ठगी का एहसास होता, आरोपी बड़ी रकम समेटकर लापता हो चुका था। अब तक वह करीब डेढ़ साल से फरार है।
पीड़ितों का कहना है कि दीपक की पत्नी अब भी स्टोरपारा में ही रह रही है, लेकिन वह इस मामले में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही। कुछ लोगों ने जब दूसरे साझेदार केशव बघेल से रकम लौटाने की मांग की, तो उसने भी पैसे लौटाने से मना कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें... असम चली गई प्रेमिका तो फंदे पर लटक गया प्रेमी, परिजन सदमे में
लंबे इंतजार के बाद बुधवार को 10 से ज्यादा पीड़ित पुरानी भिलाई के जीआरपी थाने पहुंचे और दीपक भगत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सभी पीड़ितों से लिखित आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जीआरपी थाना प्रभारी के अनुसार, यह एक बड़ी योजनाबद्ध ठगी का मामला है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो चुका है कि दीपक भगत ने इस ठगी को पूर्व नियोजित योजना के तहत अंजाम दिया है। पुलिस अब दीपक भगत और उसके सहयोगियों की तलाश में जुटी हुई है।
ये खबर भी पढ़ें... कोरिया जिले ने रचा इतिहास: ‘द गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज हुआ नाम
looted | trading | scam | accused absconding | Bhilai | chattisgarh | करोड़ों की ठगी | आरोपी फरार | पैसा डबल | छत्तीसगढ़
ये खबर भी पढ़ें... अजीत जोगी की मूर्ति विवाद पर सियासी हलचल तेज, सरकार को 1 महीने का अल्टीमेटम
चार साल पहले की गई थी शुरुआत
धीरे-धीरे दीपक ने भोपाल निवासी केशव बघेल के साथ मिलकर एक स्कीम शुरू की, जिसमें तीन महीने में रकम दोगुनी करने का वादा किया गया। लोगों को विश्वास दिलाने के लिए बाकायदा लिखित एग्रीमेंट भी करवाए गए।
ये खबर भी पढ़ें... उर्दू पढ़ाने वाले टीचर ने नाबालिग को अकेली पाकर छेड़ा, कोर्ट का बड़ा फैसला
झांसे में आ गए लोग
पत्नी इलाके में मौजूद, पर जवाब नहीं
ये खबर भी पढ़ें... असम चली गई प्रेमिका तो फंदे पर लटक गया प्रेमी, परिजन सदमे में
पुलिस ने शुरू की जांच
जीआरपी थाना प्रभारी के अनुसार, यह एक बड़ी योजनाबद्ध ठगी का मामला है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो चुका है कि दीपक भगत ने इस ठगी को पूर्व नियोजित योजना के तहत अंजाम दिया है। पुलिस अब दीपक भगत और उसके सहयोगियों की तलाश में जुटी हुई है।
ये खबर भी पढ़ें... कोरिया जिले ने रचा इतिहास: ‘द गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज हुआ नाम
looted | trading | scam | accused absconding | Bhilai | chattisgarh | करोड़ों की ठगी | आरोपी फरार | पैसा डबल | छत्तीसगढ़
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari