प्यार का अफसाना बन रहा क्राइम फाइल, परिवार में हो रहा रिश्तों का खून, NCRB रिपोर्ट का खुलासा

Arun Tiwari | May 09, 2026, 13:04 IST
Share
love-stories-turning-into-crime-files-ncrb-report
love-stories-turning-into-crime-files-ncrb-report

मध्‍य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पारिवारिक विवादों में हुई हत्याओं के आंकड़े, मध्यप्रदेश में 166, राजस्थान में 197, और छत्तीसगढ़ में 161 घटनाएँ दर्ज हुईं ।

NEWS IN SHORT

  • NCRB रिपोर्ट में खुलासा
  • रिश्तों का हो रहा खूनी अंजाम
  • एमपी,छत्तीसगढ़ और राजस्थान के आंकड़े
  • इश्क़ बन रहा है खूनी अंत की वजह

NEWS IN DETAIL

RAIPUR : आजकल के दौर में लोगों का रिश्तों से ही भरोसा उठता जा रहा है। नज़दीकी रिश्तों का अंजाम जानलेवा हो रहा है। फिर चाहे बात कमबख्त इश्क की हो, या घर एक मंदिर की। देश का क्राइम रिकॉर्ड कुछ यही कह रहा है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की हालिया रिपोर्ट हैरान करती है। NCRB की इस रिपोर्ट में 2024 के आंकड़े हैं।

यह आंकड़े बताते हैं कि आज के दौर में किस तरह रिश्तों का खून हो रहा है। इश्क़ जैसे रुमानी,रूहानी और अंतरंग रिश्ते का अंत खून से हो रहा है। घर एक मंदिर की फिलॉसफी वाले इस समाज में पारिवारिक संबंध हत्या की वजह बन रहे हैं। द सूत्र ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के आंकड़ों की पड़ताल की है।

रिश्तों का खूनी अंजाम:

मोहब्बत, भरोसा और परिवा। समाज की सबसे मजबूत मानी जाने वाली ये बुनियादें अब कई मामलों में खौफनाक अंजाम तक पहुंच रही हैं। रिश्तों के भीतर पनप रहा तनाव अब सिर्फ विवाद नहीं रह गया, बल्कि हत्या जैसे संगीन अपराधों की वजह बनता जा रहा है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की हालिया रिपोर्ट इसी बदलती सामाजिक तस्वीर की डरावनी झलक दिखाती है।

साल 2024 के अपराध आंकड़ों में सामने आया है कि प्रेम संबंध, पारिवारिक विवाद, अवैध रिश्ते, घरेलू तनाव और आपसी रंजिश अब हत्या के प्रमुख कारणों में शामिल हो चुके हैं। कभी इश्क की कहानी कहलाने वाले रिश्ते अब कई मामलों में “क्राइम फाइल” बनते नजर आ रहे हैं। द सूत्र ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के आंकड़ों और हाल के मामलों की पड़ताल की। तस्वीर साफ बताती है कि रिश्तों में भरोसा टूटने के बाद हिंसा तेजी से बढ़ रही है।

प्यार से शुरू, खून पर खत्म:

The Bloody End of Relationships
The Bloody End of Relationships

NCRB के आंकड़ों के मुताबिक देशभर में प्रेम संबंधों और पारिवारिक विवादों से जुड़ी हत्याओं के मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। कई मामलों में प्रेम प्रसंग, शादी से इनकार, अवैध संबंधों का शक या रिश्तों में दखल हत्या की वजह बना। रिपोर्ट में मोटिव ऑफ मर्डर में लव अफेयर का कॉलम दिया हुआ है। आइए आपको बताते है एमपी,छत्तीसगढ़ और राजस्थान की स्थिति।

लव अफेयर हत्या की वजह:

  • मध्यप्रदेश - 118
  • राजस्थान - 89
  • छत्तीसगढ़ - 62
विशेषज्ञ मानते हैं कि सोशल मीडिया, तेजी से बदलती जीवनशैली, रिश्तों में अस्थिरता और सहनशीलता की कमी ने हालात को और जटिल बनाया है। छोटी-छोटी बातों पर रिश्ते टूट रहे हैं और कई बार गुस्सा जान लेने तक पहुंच रहा है।

पारिवारिक विवाद बड़ी वजह:

Family Disputes: A Major Cause
Family Disputes: A Major Cause

2024 के दौरान हत्या के जिन मामलों की पड़ताल हुई, उनमें बड़ी संख्या ऐसे मामलों की रही जहां आरोपी और पीड़ित एक-दूसरे के परिचित या रिश्तेदार थे। घरेलू विवाद, संपत्ति झगड़ा, पति-पत्नी तनाव और प्रेम संबंध हत्या की प्रमुख वजहों में सामने आए। कई ऐसे मामले सामने आए जहां पति ने पत्नी की हत्या की, प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला या परिवार ने रिश्ते के विरोध में हत्या कर दी। पुलिस रिकॉर्ड बताते हैं कि अधिकांश घटनाएं अचानक हुए विवाद और भावनात्मक उबाल में हुईं।

पारिवारिक विवाद में हत्या:

  • मध्यप्रदेश - 166
  • राजस्थान - 197
  • छत्तीसगढ़ - 161

बढ़े रिश्तों के अपराध:

रिश्तों के भीतर अपराध का ग्राफ बढ़ता दिख रहा है। प्रेम प्रसंग और घरेलू कलह से जुड़े कई सनसनीखेज हत्याकांड सामने आए। कुछ मामलों में अवैध संबंधों के शक ने परिवार उजाड़ दिए, तो कहीं प्रेम विवाह का विरोध खूनी संघर्ष में बदल गया।

कुल मर्डर का ग्राफ :

Total Murder Graph
Total Murder Graph

मध्यप्रदेश :
2022 - 1978
2023 - 1832
2024 - 1811

राजस्थान:
2022 - 1834
2023 - 1804
2024 - 1607

छत्तीसगढ़ :
2022 - 1013
2023 - 958
2024 - 1024

समाजशास्त्रियों ने जताई चिंता:

समाजशास्त्रियों के मुताबिक रिश्तों में संवाद की कमी और बढ़ती मानसिक अस्थिरता चिंता की सबसे बड़ी वजह है। पहले जहां परिवार विवादों को सुलझाने की कोशिश करते थे, अब गुस्सा और अविश्वास तेजी से हिंसा में बदल रहा है। विशेषज्ञ मानते हैं कि डिजिटल दौर में रिश्ते जल्दी बन रहे हैं और उतनी ही तेजी से टूट भी रहे हैं। भावनात्मक परिपक्वता की कमी, अकेलापन और मानसिक दबाव कई लोगों को हिंसक बना रहा है।

द सूत्र नॉलेज:

इश्क, जो कभी जिंदगी संवारने की मिसाल माना जाता था, अब कई मामलों में मौत की वजह बनता दिख रहा है। वहीं “घर एक मंदिर” की सोच वाले समाज में परिवार के भीतर ही खून होने की घटनाएं सबसे बड़ा सवाल खड़ा कर रही हैं। आखिर रिश्तों में इतनी नफरत क्यों बढ़ रही है? ज़रा विचार कीजिये।

निष्कर्ष :

NCRB की रिपोर्ट सिर्फ अपराध का डेटा नहीं, बल्कि बदलते सामाजिक ढांचे का संकेत भी है। रिश्तों में बढ़ती हिंसा यह बता रही है कि परिवार और प्रेम जैसे भावनात्मक संबंध अब पहले जितने सुरक्षित नहीं रह गए हैं।

यह खबरें भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश पुलिस की नई ट्रेनिंग नीति : साइबर क्राइम और AI से निपटने के लिए तैयार होंगे जवान

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा के थाने को पुत्र आकाश ने बताया क्राइम में नंबर वन

पदोन्नत हुए 52 नए डीएसपी को मिली पोस्टिंग, साइबर क्राइम और ACB में हुई नियुक्तियां

सट्टेबाज बाबू खेमानी के घर पुलिस की रेड; बैंक पासबुक और ट्रांजेक्शन खंगाल रही क्राइम ब्रांच, विदेशों तक फैला है नेटवर्क

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • NCRB
  • सोशल मीडिया
  • हत्याकांड
  • घरेलू विवाद
  • क्राइम
  • प्रेम प्रसंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती