'ऑपरेशन सिंदूर' पर विवादित पोस्ट करने वाली लूजिना गिरफ्तार
Krishna Kumar Sikander | May 13, 2025, 13:26 IST
Luzina arrested for posting controversial post on Operation Sindoor the sootr
छत्तीसगढ़ की एक युवती लुजीना खान ने पाकिस्तान के विरुद्ध सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर एक विवादित पोस्ट सोशल मीडिया में की थी। अब रायपुर के सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी युवती लुजीना खान को गिरफ्तार लिया। पुलिस युवती से पूछताछ के बाद उसे जेल भेजेगी।
छत्तीसगढ़ की एक युवती लुजीना खान ने पाकिस्तान के विरुद्ध सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर एक विवादित पोस्ट सोशल मीडिया में की थी। जब पोस्ट वायरल हुई तो हिंदू संगठनों ने युवती को देशद्रोही बताते हुए सख्त एक्शन की मांग की। जब मामला बढ़ा तो लूजिना ने सोशल मीडिया में एक और पोस्ट कर सबसे माफी मांगी। हालांकि तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस ने उसके विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अब रायपुर के सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी युवती लुजीना खान को गिरफ्तार लिया। पुलिस युवती से पूछताछ के बाद उसे जेल भेजेगी।
ये खबर भी पढ़ें... CBSE Board Result 2025 : 12वीं का परिणाम घोषित, यहां देखें...
सोशल मीडिया पर लुजीना खान नाम की आईडी से वायरल पोस्ट लिखा गया था कि पहलगाम अटैक निंदनीय था, पर आपके घर में वे लोग घुसे कैसे? चूक आपसे हुई? इसके कारण आतंकी घुस आए और टूरिस्ट को मार डाला, आपके पास उनके स्केच आ गए। आप उनका ठिकाना पता करे फिर उसी जगह हमला करें। आपने तो रैंडम जगहों हमला कर बूढ़ों, बच्चों और उनके मां-बाप को मारा। पहलगाम हमले में उनका कोई हाथ नहीं था। ये कैसा और कौन सा बदला हुआ? बदला पूरा नहीं हुआ, क्योंकि जिन पर हमला हुआ वो बेकसूर हैं। अपनी टेम्परी वाह-वाही के लिए मासूम का कत्ल करने वालों को हम हीरो नहीं मानते। हम अपने फायदे के लिए की गई गंदी सियासत के साथ नहीं है। यह इंसाफ नहीं है।
ये खबर भी पढ़ें... व्यापम के बदले नियम... अब फॉर्म भरते समय इन बातों का रखना होगा ध्यान
एक दूसरे विवादित पोस्ट में लिखा कि उन्होंने बच्चों को तो नहीं मारा था। मुझे इस पोस्ट में हेट मिलेगी, लेकिन इंसानियत हो तो सोचना। बच्चों को नहीं मारना चाहिए था। इस मामले को लेकर बजरंग दल के प्रांत संयोजक ऋषि मिश्रा ने कहा कि एक यूट्यूबर लुजीना खान ने सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट किया। साथ ही विवादित और देश विरोधी पोस्ट करने वाली युवती जेल भेजी जाए और उसके सोशल मीडिया हैंडल की जांच भी की जाए। इसको लेकर हिंदू संगठनों के सदस्य रायपुर के सिविल लाइन थाना पहुंचे और सख्त एक्शन लेकर जेल भेजने की मांग की।
ये खबर भी पढ़ें... बस्तर में मौत का तांडव..नक्सलियों ने एक ही रात में 4 लोगों को मार डाला
लूजिना खान के सोशल मीडिया में वायरल पोस्ट पर विवाद बढ़ा और जेल जाने का भय सताने लगा तो लूजिना भी लूज हो गई। उसने आनन-फानन में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर माफी मांगने वाला दूसरा पोस्ट किया। दूसरे पोस्ट में लूजिना ने लिखा कि भारतीय सेना की बहादुरी में गर्व है। मेरी बेख़याली और धोखे से पोस्ट हो गया था। लोगों की आपत्ति के बाद दोबारा पढ़ा तो गलती का एहसास हुआ। अपनी वह पोस्ट तत्काल हटा दी। मेरी पहले वाली पोस्ट से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो दिल से क्षमा चाहती हूं। मुझे भारतीय होने पर गर्व है और भारतीय सेना पर भी गर्व है।
ये खबर भी पढ़ें... माओवादियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई: अब तक 31 शव बरामद
girl | Raipur | arrested | posting | Controversial | operation sindoor
ये खबर भी पढ़ें... CBSE Board Result 2025 : 12वीं का परिणाम घोषित, यहां देखें...
'ऑपरेशन सिंदूर' पर उठाए सवाल
ये खबर भी पढ़ें... व्यापम के बदले नियम... अब फॉर्म भरते समय इन बातों का रखना होगा ध्यान
हिंदू संगठनों ने किया विरोध
ये खबर भी पढ़ें... बस्तर में मौत का तांडव..नक्सलियों ने एक ही रात में 4 लोगों को मार डाला
जेल जाने के डर से मांगी माफी
ये खबर भी पढ़ें... माओवादियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई: अब तक 31 शव बरामद
girl | Raipur | arrested | posting | Controversial | operation sindoor
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman