मठ-मंदिरों का बनेगा महाट्रस्ट... करोड़ों के फर्जीवाड़े के बाद बड़ा फैसला

Kanak Durga Jha | Jun 10, 2025, 17:52 IST
Share
Maha Trust formed monasteries temples Big decision after fraud worth crores
Maha Trust formed monasteries temples Big decision after fraud worth crores

छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट में हुई गड़बड़ियों में रसूखदारों और अफसरों ने मंदिर को भी नहीं बख्शा। जैतूसाव मठ की जमीन का फर्जी ढंग से मुआवजा ले लिया गया।

छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट में हुई गड़बड़ियों में रसूखदारों और अफसरों ने मंदिर को भी नहीं बख्शा। जैतूसाव मठ की जमीन का फर्जी ढंग से मुआवजा ले लिया गया। इस घटना से सबक लेते हुए प्रदेश के सभी मंदिरों और मठों ने बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेशभर के मंदिर मिलकर महाट्रस्ट बनाएंगे। गौरतलब है कि भारतमाला प्रोजेक्ट की जद में जैतूसाव मठ की जमीन भी आई थी।

ये खबर भी पढ़िए...बड़ेसेट्टी पंचायत के बाद अब केरलापेंदा भी नक्सलियों से हुआ मुक्त

जमीन के बदले ट्रस्ट को मुआवजा दिया जाना था, लेकिन रसूखदारों की साजिश से फर्जी लोगों ने मुआवजा हड़प लिया। आरोपी पकड़े तो गए, लेकिन अब तक ट्रस्ट को राशि वापस नहीं मिल सकी। जैतूसाव मठ की जमीन के साथ बंदरबांट की घटना ने प्रदेशभर के मठ मंदिरों को परेशान कर दिया है।

उक्त घटनाक्रम को देखते हुए अब प्रदेश के सभी मठ, मंदिर और ट्रस्ट मिलकर महाट्रस्ट बनाने जा रहे हैं। महाट्रस्ट के बैनरतले जून के अंतिम सप्ताह में रायपुर में बड़ा प्रदर्शन भी होने जा रहा है। मठ-मंदिरों के सचिव और प्रमुख ट्रस्टी महाट्रस्ट में सदस्य बनाए जाएंगे। महाट्रस्ट सभी मठ मंदिरों की संपत्तियों को बचाने लड़ाई लड़ेगा।

ये खबर भी पढ़िए...SP, ASP को ही टारगेट कर मार रहे नक्सली... 25 सालों में 4 बड़े हमले

धर्मांतरण के खिलाफ चलाएंगे अभियान

धर्मांतरण के खिलाफ भी महाट्रस्ट प्रभावी कदम उठाएगा। जागरुकता अभियान की शुरुआत की जाएगी। जून के अंतिम सप्ताह में महाट्रस्ट द्वारा रायपुर में भव्य प्रदर्शन करने की तैयारी है। माह के अंत तक मंदिर से जुड़े साधु-संतों के साथ ही पूरे देश एक हजार साधु व नागा साधु रायपुर में एकत्रित होंगे। उनकी उपस्थिति में संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा कर राजस्व अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। इसके अलवा महाट्रस्ट मंदिरों के माध्यम से संस्कृत पाठशाला, वेदशाला के संचालन में भी मदद करेगा। विभिन्न मंदिरों के पदाधिकारियों का कहना है कि रोजाना ट्रस्टी कोर्ट कचहरी के चक्कर लगा रहे हैं, जिससे मंदिर में भगवान की सेवा प्रभावित हो रही है।

ये खबर भी पढ़िए...जवानों की जान लेने एक ही पैटर्न फॉलो कर रहे नक्सली... कई बार कर चुके हैं बड़े धमाके

संपत्ति की सुरक्षा बड़ी चुनौती

जैतूसाव मठ के सचिव महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि , मठ, मंदिर और ट्रस्ट ही नहीं, कई समाज भी संपत्तियों के कब्जे से परेशान हैं। मठ मंदिरों की संपत्तियों की सुरक्षा हमारे लिए बड़ी चुनौती है। जुटेंगे हजारों साधुदत्तात्रेय मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि वल्लभ अग्रवाल ने बताया कि, मंदिर की संपत्तियों को भू माफियाओं से बचाने की मांग लेकर हजार साधु व नागा साधुओं का विशाल प्रदर्शन रायपुर में होगा। महाट्रस्ट का निर्माण भी होगा ताकि सनातन धर्म आधारित स्कूल का निर्माण मंदिर की जमीनों पर किया जा सके। महाट्रस्ट के गठन और जून में होने वाले प्रदर्शन के लिए सभी प्रमुख मठ मंदिरों से बातचीत की जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...नक्सलियों के गढ़ में 50 नए सुरक्षा कैंप खोलने की तैयारी

CG News | cg news update | cg news today | Chhattisgarh News | Chhattisgarh news today | chhattisgarh news update





Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news update
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा