Mahadev Satta Case : महादेव सट्टे का पैसा वसूलने वाला आरोपी विक्की शर्मा न्यायिक रिमांड पर

Deeksha Nandini Mehra | Jun 13, 2024, 10:40 IST
Share
महादेव सट्टे का वसूलीकर्ता गिरफ्तार
महादेव सट्टे का वसूलीकर्ता गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आरोपी विक्की शर्मा महादेव सट्टे का पैसा वसूलने के लिए पीड़ित को किडनेप करता था। उसके बाद अपने दोस्तों के साथ मिलकार बेरहमी से पीटता था...

Mahadev Satta App Case : छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित महादेव सट्टा ऐप (Mahadev Satta App) मामले में पुलिस की गिरफ्त में एक और आरोपी आया है। आरोपी की पहचान विक्की शर्मा के रूप में की गई है।

विक्की महादेव सट्टे का पैसा वसूलने का काम करता है। पैसे वसूलने के लिए वह अपहरण कर पिटाई करता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी विक्की ने भिलाई के जामुल थाने में पहुंचकर बुधवार को सरेंडर किया है।

पुलिस को आरोपी विक्की शर्मा की बीते चार-पांच महीने से तलाश थी। दरअसल, भिलाई के जामुल हाउसिंग बोर्ड एरिया में अपहरण कर युवक की पिटाई मामले में विक्की शर्मा आरोपी है। विक्की द्वारा थाने में सरेंडर करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

ये खबर पढ़िए ...छत्तीसगढ़ को मिलेगी एक और Vande Bharat Train, दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच चलेगी

वसूली के लिए करते थे किडनेप

जामुल थाना प्रभारी केशव कोसल ने बताया कि, 5 महीने पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में केवल देवांगन को कमरे में बंदकर कुछ लोग बेरहमी से पीट रहे थे।

इस वीडियो पर पुलिस ने संज्ञान लिया, तो पीड़ित केवल देवांगन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में पीड़ित देवांगन ने पुलिस को बताया कि, वो हाउसिंग बोर्ड EWS में रहता है।

वो लोग ( देवांगन और उसके कुछ दोस्त ) विक्की शर्मा के लिए महादेव ऐप की आईडी चलाते थे। उसकी रकम की वसूली के लिए विक्की शर्मा और उसके बेटे जय शर्मा ने उनको किडनैप किया और फिर बुरी तरह पीटा। इसके बाद सभी आरोपी फरार थे। जामुल पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अपहरण समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

ये खबर पढ़िए ...चिरमिरी में खुलेगा शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, 240 सीटों की दी मंजूरी

जमानत की अर्जी खारिज

जामुल थाना प्रभारी केशव कोसल ने बताया कि, बुधवार दोपहर विक्की शर्मा थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तुरंत न्यायालय में पेश किया। वहां उसकी जमानत अर्जी को खारिज करते हुए न्यायालय ने न्यायिक रिमांड (Judicial remand) पर भेज दिया है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Mahadev Satta Case | महादेव सट्टे का पैसा वसूलने वाला आरोपी गिरफ्तार | Accused Vicky Sharma on judicial remand | आरोपी विक्की शर्मा न्यायिक रिमांड पर

Tags:
  • Mahadev Satta App
  • Mahadev Satta Case
  • महादेव सट्टे का पैसा वसूलने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • Accused Vicky Sharma on judicial remand
  • आरोपी विक्की शर्मा न्यायिक रिमांड पर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती