महतारी वंदन योजना में अब ई-केवाईसी अनिवार्य, 15 दिन में नहीं कराया तो रुक जाएगी ₹1000 की राशि
Harrison Masih | Updated:
mahtari-vandan-yojana-e-kyc-update-dhamtari the sootr
महतारी वंदन योजना के लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है! शासन ने ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है और 15 दिन की डेडलाइन तय की है। जिन हितग्राहियों ने अब तक अपडेट नहीं कराया, उनका भुगतान अटक सकता है।
Raipur. छत्तीसगढ़ सरकार ने धमतरी जिले में महतारी वंदन योजना के तहत लाभ पाने वाली पात्र महिलाओं के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) को अनिवार्य कर दिया है। शासन के आदेश के अनुसार, सभी हितग्राही महिलाओं को 15 दिनों के भीतर ई-केवाईसी अपडेट कराना जरूरी है। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल ओपन कर दिया गया है और महिलाएं किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से यह प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं।
महतारी वंदन योजना का शुभारंभ 5 मार्च 2024 को हुआ था। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश की पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान करना है। धमतरी जिले में इस योजना के लिए कुल 2,36,719 महिलाओं ने आवेदन किया था। सत्यापन के बाद 2,35,507 महिलाएं पात्र पाई गईं, जबकि 563 आवेदन अपात्र घोषित किए गए।
ये खबर भी पढ़ें... महतारी वंदन योजना : बस्तर की हजारों महिलाओं को मिली राहत, रुकी हुई राशि सीधे खाते में पहुंची
ये खबर भी पढ़ें... महतारी वंदन योजना: छत्तीसगढ़ की इन महिलाओं के लिए आया बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा पैसा
महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, अक्टूबर माह में 2,25,645 हितग्राही महिलाओं को ₹22 करोड़ 56 लाख 52 हजार रुपए की राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए उनके बैंक खातों में भेजी गई। अब तक योजना के तहत 2472 हितग्राही महिलाओं की मृत्यु हो चुकी है, जिनके नाम सूची से हटाए गए हैं। साथ ही 1057 हितग्राहियों के नाम होल्ड में हैं, जिन्हें फिलहाल राशि नहीं मिल पा रही है।
ई-केवाईसी अपडेट कराने में कई हितग्राहियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य कारण इस प्रकार हैं:
ये खबर भी पढ़ें... महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त आज जारी करेंगे अमित शाह, बस्तर दशहरा में होंगे शामिल
ये खबर भी पढ़ें... Mahtari Vandan Yojana: 17वीं किश्त हुई जारी, फौरन चेक करें अपना अकाउंट
धमतरी जिले में अब तक 11 हजार से अधिक महिलाओं ने अपनी ई-केवाईसी (Mahatari Vandan Yojana E-KYC) अपडेट करा ली है। बाकी महिलाओं से भी शासन ने 15 दिन के भीतर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि उन्हें योजना की आगामी राशि में किसी प्रकार की बाधा न आए।
महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब शासन ई-केवाईसी के माध्यम से यह सुनिश्चित करना चाहता है कि केवल वास्तविक और पात्र लाभार्थी ही योजना का लाभ प्राप्त करें। हालांकि, आधार मिसमैच और दस्तावेजी त्रुटियों के कारण कई महिलाओं को दिक्कतें हो रही हैं, लेकिन विभाग द्वारा इन्हें शीघ्र हल करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
5 मार्च 2024 से शुरू हुई योजना
ये खबर भी पढ़ें... महतारी वंदन योजना : बस्तर की हजारों महिलाओं को मिली राहत, रुकी हुई राशि सीधे खाते में पहुंची
ये खबर भी पढ़ें... महतारी वंदन योजना: छत्तीसगढ़ की इन महिलाओं के लिए आया बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा पैसा
कितनी महिलाओं को मिला लाभ
ई-केवाईसी क्यों जरूरी है?
महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी जगरानी एक्का ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार, ई-केवाईसी पात्रता का सत्यापन करने की प्रक्रिया है। ई-केवाईसी के बिना महिला को अगले भुगतान की राशि नहीं मिलेगी। यह प्रक्रिया 13 अक्टूबर से शुरू की गई है। जिले में 600 से अधिक CSC सेंटर बनाए गए हैं, जहां से महिलाएं अपने आधार, पैन और बैंक विवरण से ई-केवाईसी करा सकती हैं।
यह हो रही हैं प्रमुख दिक्कतें
ई-केवाईसी अपडेट कराने में कई हितग्राहियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य कारण इस प्रकार हैं:
- आधार कार्ड में नाम या पता की स्पेलिंग गलती
- मोबाइल नंबर आधार से लिंक न होना
- बैंक खाते का विवरण मेल न खाना
ये खबर भी पढ़ें... महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त आज जारी करेंगे अमित शाह, बस्तर दशहरा में होंगे शामिल
ये खबर भी पढ़ें... Mahtari Vandan Yojana: 17वीं किश्त हुई जारी, फौरन चेक करें अपना अकाउंट
अब तक कितनी महिलाओं ने कराया ई-केवाईसी
महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब शासन ई-केवाईसी के माध्यम से यह सुनिश्चित करना चाहता है कि केवल वास्तविक और पात्र लाभार्थी ही योजना का लाभ प्राप्त करें। हालांकि, आधार मिसमैच और दस्तावेजी त्रुटियों के कारण कई महिलाओं को दिक्कतें हो रही हैं, लेकिन विभाग द्वारा इन्हें शीघ्र हल करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
SET पास, फिर भी नौकरी और पीएचडी का रास्ता बंद? रिजल्ट में 5 गड़बड़ियां
By Jyoti Mahender Bhardwaj
1 जनवरी से बदल जाएगा राशन लेने का तरीका, तुरंत निपटा लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगा राशन...
By Aman Vaishnav
किसानों का फसल बीमा क्लेम नहीं अटकेगा? MP सरकार ने बदले नियम, अब बैंकों की लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
By Arohi Raj
सिंहासन छत्तीसी : एक मैडम को बचाने में जुटे तीन अफसर, दीपक की लौ जलाएगी किस किस का घर
By Arun Tiwari
मातम में बदली मेले की खुशियां, बालाघाट में चाऊमीन-मंचूरियन खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा बच्चों की तबीयत, अस्पताल में मची चीख-पुकार
By Aman Vaishnav
नर्सिंग भर्ती 2023 पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- दूसरे काउंसिल से रजिस्टर्ड नर्स को बाहर करना गलत
By Jageshwar Prasad
एमपी में बिजनेस को मिलेगा नया बूस्ट: इंवेस्टर्स की राह आसान करेगी मोहन सरकार, जल्द बनेगा नया बिजनेस सचिवालय
By Arohi Raj