कर लें तैयारी... आने वाले हैं महतारी वंदन के फाॅर्म, मंत्री ने बताया
Marut raj | Jan 10, 2025, 14:32 IST
Mahtari Vandan Yojana Form Submission Date Updated the sootr
Chhattisgarh Mahtari Vandan Scheme : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि हम फिर से फॉर्म जारी करने जा रहे हैं। ऐसी महिलाएं, जिन्होंने पहली बार में आवेदन नहीं किया, जो छूट गईं, उन्हें फिर से मौका मिलेगा।
Chhattisgarh Mahtari Vandan Scheme : छत्तीसगढ़ में लाखों महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। महतारी वंदन योजना के फॉर्म फिर से भरे जाएंगे। यह जानकारी महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की ओर से दी गई है। बताया गया है कि फिर से पोर्टल शुरू करते हुए आवेदन मंगवाए जाएंगे। पात्र महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए मिलेंगे।
क्रिस गेल भी लगाएंगे लीजेंड-90 क्रिकेट में चौके-छक्के
छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि हम फिर से फॉर्म जारी करने जा रहे हैं। ऐसी महिलाएं, जिन्होंने पहली बार में आवेदन नहीं किया, जो छूट गईं, उन्हें फिर से मौका मिलेगा। उन्हें हर महीने योजना की राशि जारी की जाएगी। ये पूछे जाने पर कि ये कब होगा मंत्री ने जवाब में कहा कि निकाय चुनाव के बाद फिर से फॉर्म जारी किया जाएगा।
ED में फंसीं तमन्ना भाटिया क्रिस गेल के मैच में करेंगीं...आज की रात
मंत्री ने बताया कि इस वक्त 38 हजार के करीब औरतों को योजना की राशि नहीं मिल पा रही है। इसमें अलग-अलग कारण सामने आए हैं, अकाउंट आधार से लिंक न होना या खाता बंद कर देना, दूसरा खाता शुरू करने की वजह से ये हो रहा है। इसमें हर प्रकरण को देखकर व्यवस्था ठीक करने और महिलाओं को पैसे दिए जाने पर विभाग ने काम शुरू कर दिया है।
पुलिस वालों ने ही ली ऑनलाइन रिश्वत,सिपाही भर्ती फर्जीवाड़े में पकड़ गए
बीजेपी ने विधानसभा चुनाव 2023 में छत्तीसगढ़ की विवाहित महिलाओं को हर महीने महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रुपए देने का वादा किया था। इसे मोदी की गारंटी बताया गया था। प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी और शपथ लेने के 3 महीने के भीतर ही इस योजना पर काम शुरू हो गया था। सरकारी दावे के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 70 लाख महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए मिलते हैं।
शराब घोटाला केस में ED ने कवासी लखमा और उनके बेटे को फिर बैठाया
क्रिस गेल भी लगाएंगे लीजेंड-90 क्रिकेट में चौके-छक्के
चुनाव के बाद जारी किए जाएंगे फॉर्म
ED में फंसीं तमन्ना भाटिया क्रिस गेल के मैच में करेंगीं...आज की रात
38 हजार महिलाओं को नहीं मिल रही राशि
पुलिस वालों ने ही ली ऑनलाइन रिश्वत,सिपाही भर्ती फर्जीवाड़े में पकड़ गए
क्या है महतारी वंदन योजना
शराब घोटाला केस में ED ने कवासी लखमा और उनके बेटे को फिर बैठाया
FAQ
- महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को कितनी राशि मिलेगी ?
महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए मिलेंगे। - छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कब फॉर्म जारी करने की जानकारी दी ?
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जानकारी दी कि निकाय चुनाव के बाद फॉर्म फिर से जारी किए जाएंगे। - महतारी वंदन योजना के तहत अब तक कितनी महिलाओं को राशि नहीं मिल रही है ?
इस वक्त लगभग 38 हजार महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि नहीं मिल रही है।
अश्लील वीडियो कॉल और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे इंद्रदेव महाराज पर एक्शन, अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से हटाया
By Aman Vaishnav
जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या, फिल्मी अंदाज में किया पीछा और कुल्हाड़ी-डंडों से उतारा मौत के घाट
By Jageshwar Prasad
MP Exam 2026: एमपी में नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा टली, अब 10 जनवरी को होगा एग्जाम, पुलिस भर्ती में भी राहत
By Kaushiki
अमित बघेल ने किया कोर्ट में सरेंडर : तीन महीने बाद खत्म हुई अंतरिम जमानत, 14 मामलों में आगे की सुनवाई
By Umeshwari Baghel
एमपी के सीनियर आईपीएस अफसर ने खुद को डीजीपी की रेस से किया अलग, प्रदेश में पहली बार हुआ ऐसा
By Aman Vaishnav
सांगानेर में जहरीले पानी का तांडव, 30 साल में दर्जनों अदालती आदेश.. फिर भी घुट रहा जिंदगी का गला!
By Mukesh Sharma
महादेव सट्टा केस: 4 अफसरों को CBI का समन, दिल्ली में होगी पूछताछ, आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर
By Umeshwari Baghel