अब परीक्षा फॉर्म में बतानी होगी दिव्यांगता, व्यापमं का नया नियम

Kanak Durga Jha | Published:
Share
mention disability exam form Vyapam new rule
mention disability exam form Vyapam new rule

व्यावसायिक परीक्षा मंडल की और से पिछले साल जुलाई में आयोजित राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) के नतीजे अब तक नहीं आए हैं। वहीं अब व्यापमं की ओर से इसे लेकर एक सूचना जारी की गई है।

व्यावसायिक परीक्षा मंडल की और से पिछले साल जुलाई में आयोजित राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) के नतीजे अब तक नहीं आए हैं। वहीं अब व्यापमं की ओर से इसे लेकर एक सूचना जारी की गई है। व्यापमं की ओर से दिव्यांग अभ्यर्थियों से उनके दिव्यांगता के प्रकार की जानकारी मांगी गई है। दरअसल, परीक्षा के लिए फॉर्म भरते समय एक कॉलम होता है, "क्या आप दिव्यांग हैं? अभ्यर्थी हां या ना में जवाब भरते हैं। लेकिन उनसे दिव्यांगता के प्रकार की जानकारी नहीं मांगी जाती।

ये खबर भी पढ़िए...ऑपरेशन सिंदूर : रायपुर की मुस्लिम लड़की का देश विरोधी पोस्ट, मचा बवाल

अब बतानी होगी दिव्यांगता

इस बार भी फॉर्म भरते समय यह जानकारी नहीं मांगी गई थी। लेकिन अब एक सूचना जारी कर उनके दिव्यांगता के प्रकार की जानकारी मांगी गई है। सूचना के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने दिव्यांगता के कॉलम में हां भरा था और वे जो परीक्षा में शामिल हुए थे उन्हें अनिवार्य रुप से अपने व्यापमं की प्रोफाइल में यह जानकारी अपडेट करना होगा।

इसके लिए 9 से 13 मई शाम 5.30 बजे तक विंडो खुली रहेगी। अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर पर भी इसके लिए सूचना भेजी गई है। अगर अभ्यर्थी इस कॉलम को अपडेट नहीं करेंगे तो उन्हें अपात्र घोषित कर दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...मौसम विभाग की भविष्यवाणी... 48 घंटे तक होगी जोरदार बारिश, ऑरेंज अलर्ट

10 माह बाद भी रिजल्ट नहीं

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (सीजी सेट 2024) परीक्षा को हुए 10 माह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक व्यापमं की ओर से परीक्षा के नतीजे जारी नहीं किए गए हैं। 21 जुलाई को परीक्षा हुई थी। रिजल्ट जल्द जारी करने को लेकर व्यापमं को अभ्यर्थियों के कई पत्र मिल रहे हैं। उन्होंने जल्द से जल्द परिणाम जारी करने की मांग की है। सेट परीक्षा के लिए 1.65 लाख से ज्यादा आवेदन मिले थे। इसमें एक लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि फॉर्म में अपडेशन के बाद जल्द ही व्यापमं की ओर से रिजल्ट जारी किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़िए...7 साल की मासूम से रेप, कोर्ट ने कहा - आरोपी को मरते दम तक कैद

FAQ

  1. व्यापमं ने अब दिव्यांग अभ्यर्थियों से कौन सी अतिरिक्त जानकारी मांगी है और क्यों?
    व्यापमं ने उन अभ्यर्थियों से जो फॉर्म में 'दिव्यांग' कॉलम में 'हाँ' भर चुके हैं, उनकी दिव्यांगता के प्रकार की जानकारी मांगी है। यह जानकारी फॉर्म भरते समय नहीं ली गई थी, लेकिन अब प्रोफाइल में अपडेट करना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसा न करने पर अभ्यर्थी को अपात्र घोषित किया जा सकता है।
  2. दिव्यांग अभ्यर्थियों को जानकारी अपडेट करने के लिए कितनी समय सीमा दी गई है?
    दिव्यांग अभ्यर्थी 9 मई से 13 मई शाम 5:30 बजे तक अपनी व्यापमं प्रोफाइल में दिव्यांगता का प्रकार अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर पर भी सूचना भेजी गई है।
  3. राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2024 के नतीजे अब तक क्यों नहीं आए हैं और क्या उम्मीद की जा रही है?
    राज्य पात्रता परीक्षा 21 जुलाई 2024 को हुई थी, लेकिन अब तक इसके परिणाम जारी नहीं किए गए हैं, जिससे अभ्यर्थी असंतुष्ट हैं और व्यापमं को कई पत्र भी भेजे गए हैं। अब जब दिव्यांगता से संबंधित जानकारी अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू की गई है, तो उम्मीद की जा रही है कि यह प्रक्रिया पूरी होते ही जल्द ही परिणाम घोषित किए जाएंगे।


ये खबर भी पढ़िए...ऑपरेशन सिंदूर : रायपुर की मुस्लिम लड़की का देश विरोधी पोस्ट, मचा बवाल

cg government | CG Government Job Vacancy | cg vyapam | CG VYAPAM | CG Vyapam Job Recruitment | cg vyapam news today | CG Vyapam Recruitment | cg vyapam upcoming vacancy 2025 | छत्तीसगढ़ में व्यापमं | छत्तीसगढ़ व्यापमं | व्यापमं परीक्षा कार्यक्रम

Tags:
  • छत्तीसगढ़ में व्यापमं
  • व्यापमं
  • cg government
  • व्यापमं परीक्षा कार्यक्रम
  • CG VYAPAM
  • छत्तीसगढ़ व्यापमं
  • CG Government Job Vacancy
  • CG Vyapam Recruitment
  • CG Vyapam Job Recruitment
  • cg vyapam
  • cg vyapam news today
  • cg vyapam upcoming vacancy 2025
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर