सरगुजा में धंसी खदान, मलबे के नीचे दबे लोग... 2 की मौत

Kanak Durga Jha | Jan 02, 2025, 08:42 IST
Share
Mine collapsed in Surguja people buried under rubble 2 dead
Mine collapsed in Surguja people buried under rubble 2 dead

छत्तीसगढ़ के सरगुजा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खदान के धंसने से दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों खदान की गुफा के अंदर घुसकर ग्रामीण मिट्टी की खुदाई कर रहे थे।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खदान के धंसने से दो लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि खदान की गुफा के अंदर घुसकर ग्रामीण मिट्टी की खुदाई कर रहे थे तभी, खदान धंसने लगी। इस घटना में दोनों ग्रामीण मलबे में दब गई। जब तक दोनों को बाहर निकाला गया, तब तक दोनों ग्रामीणों की मौत हो चुकी थी।

भूपेश बघेल पर बढ़ा संकट, आबकारी मंत्री रहे लखमा के घर ED का छापा

यह पूरा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है। जमदरा गांव के निवासी हीरामन यादव अपने साथी शिवा यादव के साथ गांव से करीब एक किलोमीटर दूर छुई खदान में छुई मिट्टी लेने के लिए गए थे। दोनों छुई मिट्टी निकालने के लिए बने सुरंग के अंदर घुसकर छुई मिट्टी निकाल रहे थे। छुई मिट्टी निकालने के दौरान खदान का ऊपरी हिस्सा धंस गया और दोनों ग्रामीण मलबे में दब गए।

कांग्रेस के लिए अच्छी खबर, घर वापसी के लिए नेताओं की लंबी लाइन

थम चुकी थीं थी सांसें

खदान को धंसता देख पास में मौजूद लोगों ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने मलबा हटाया और दोनों ग्रामीणों को बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद ग्रामीणों ने देखा कि दोनों की मौत हो चुकी है। इसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मामले में पुलिस ने दोनों ग्रामीणों का शव बरामद का पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

कांग्रेस के पुराने दिन फिर आएंगे वापस, बस ये मान जाएं तो...

छुई मिट्टी की खदान में अक्सर होती है दुर्घटना

बता दें कि इस खदान में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। छुई मिट्टी कमजोर होने की वजह से इनकी खदानों में आए दिन हादसे होते रहते हैं। इस मिट्टी का प्रयोग सरगुजा के लोग घरों की पुताई करने के लिए उपयोग करते हैं।

छत्तीसगढ़ में श्रीगणपति महायज्ञ, सुख-समृद्धि और उन्नति का बनेगा योग

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • Sarguja News
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • Sarguja
  • cg news update
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा