मिस छत्तीसगढ़ का टूटा दिल... कलेक्टर चाह कर भी नहीं कर पाए मद्द

Marut raj | Jan 31, 2025, 09:23 IST
Share
Miss Chhattisgarh Pooja Tandekar election form rejected the sootr
Miss Chhattisgarh Pooja Tandekar election form rejected the sootr

Miss Chhattisgarh Pooja Tandekar's election form rejected : नगर पालिका अध्यक्ष के लिए नामांकन जमा कर चर्चा में आईं मिस छत्तीसगढ़ पूजा टांडेकर को बड़ा झटका लगा है

Miss Chhattisgarh Pooja Tandekar's election form rejected : जांजगीर के अकलतरा नगर पालिका अध्यक्ष के लिए नामांकन जमा कर चर्चा में आईं मिस छत्तीसगढ़ पूजा टांडेकर को बड़ा झटका लगा है। स्क्रूटनी में शिव सेना समर्थित प्रत्याशी की उम्र 25 साल से मात्र दो दिन कम होने की वजह से उनका नामांकन रद्द कर दिया गया है। नामांकन फार्म रद्द होने के बाद पूजा टांडेकर का रो-रोकर बुरा हाल था।

ये खबर भी पढ़ें... पत्नी का बिल्डर से था अफेयर... इंजीनियर पति ने रिमोट बम से उड़ाया

तय उम्र पूरी होने में दो दिन कम थे

मिस छत्तीसगढ़ के रूप में ख्याति हासिल करने के बाद पूजा टांडेकर राजनीति में अपना भाग्य आजमाना चाहती हैं। इसके लिए वह अकलतरा नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की तैयारी में थीं। शिव सेना समर्थित पूजा ने अपने परिवार और फालोअर्स के साथ 28 जनवरी को नामांकन भी जमा किया था। जानकारी के अभाव में अपनी उम्र का सही आकलन नहीं कर पाईं।

ये खबर भी पढ़ें... खूंखार हिड़मा पर नक्सलियों को नहीं रहा भरोसा, छीन लिया सबसे बड़ा पद

30 जनवरी 2000 को जन्मीं पूजा के अध्यक्ष पद के लिए निर्धारित न्यूनतम आयु 25 साल से महज दो दिन कम थे। इस वजह से निर्वाचन अधिकारी ने स्क्रूटनी के बाद नामांकन फॉर्म निरस्त कर दिया। पूजा अपील करने कलेक्टर कार्यालय भी पहुंचीं, लेकिन नियम के चलते उनको निराशा हाथ लगी।

ये खबर भी पढ़ें... सत्यम बालाजी राइस मिल ग्रुप के दुबई और साउथ अफ्रीका में भी गोदाम

FAQ

  1. पूजा टांडेकर ने कौन सा चुनाव लड़ा था ?
    पूजा टांडेकर ने अकलतरा नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था।
  2. पूजा टांडेकर का नामांकन क्यों रद्द हुआ ?
    पूजा टांडेकर का नामांकन इसलिए रद्द हुआ क्योंकि उनकी उम्र 25 साल से मात्र दो दिन कम थी, जो नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्धारित न्यूनतम आयु सीमा थी।
  3. पूजा टांडेकर ने अपनी उम्र का सही आकलन क्यों नहीं किया ?
    पूजा टांडेकर ने अपनी उम्र का सही आकलन नहीं किया क्योंकि उन्हें जानकारी के अभाव में अपनी जन्मतिथि और आयु का सही अनुमान नहीं हो पाया।
ये खबर भी पढ़ें... CG Breaking : कांग्रेस के मेयर उम्मीदवार का नामांकन फॉर्म निरस्त

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Janjgir News
  • जांजगीर न्यूज
  • छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव
  • Panchayat and local body elections
  • local body elections 2024-25
  • Chhattisgarh local body elections
  • Miss Chhattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा