छत्तीसगढ़ में मं​त्रियों के बंगलों से 10 लाख के गमले और पौधे गायब

CHAKRESH | Published:
Share
बंगला छोड़ा तो गमले भी ले गए साथ
बंगला छोड़ा तो गमले भी ले गए साथ

मामला नए मंत्रियों की शिफ्टिंग का था, इसलिए विभाग ने आनन- फानन में नए सिरे से फुलवारी सजा दी। हालांकि गमले और पौधे गायब होने की पुलिस में शिकायत नहीं की गई है।

Raipur. सत्ता परिवर्तन के साथ ही छत्तीसगढ़ में नए- नए खुलासे हो रहे हैं। सबसे पहले पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री के बंगले से AC और कीमती फर्नीचर निकालकर ले जाने के आरोप लगे तो अब मं​त्रियों के बंगलों से 10 लाख से ज्यादा के गमले और पौधे गायब होने का नया खुलासा हुआ है। एक- दो नहीं, ज्यादातर बंगलों का यही हाल है। नए मंत्रियों की शिफ्टिंग के दौरान जब उद्यानिकी विभाग की टीम फुलवारी सजाने पहुंची, तब पौधे और गमले गायब होने का पता चला।

बंगला छोड़ा तो गमले भी ले गए साथ


बंगलों के स्टाफ और आसपास के लोगों ने बताया कि जब पूर्व मंत्री अपना सामान लेकर जा रहे थे उनका स्टाफ गमले भी साथ ले गया। मामला नए मंत्रियों की शिफ्टिंग का था, इसलिए विभाग ने आनन- फानन में नए सिरे से फुलवारी सजा दी। हालांकि गमले और पौधे गायब होने की पुलिस में शिकायत नहीं की गई है। गमले और पौधे गायब होने को लेकर उद्यानिकी ​विभाग में खासी हलचल है। उद्यानिकी विभाग के अफसर ने इसकी शिकायत वरिष्ठ अफसरों से की है। विभाग के अफसरों का कहना है कि एक तो बजट कम मिलता है। ऐसे में अचानक नया खर्च आ गया है।

ठंड के सीजन के फूल लगाए और बदली सत्ता


उद्यानिकी विभाग ने पिछले साल मंत्री बंगलों में ठंड के सीजन के हिसाब से फुलवारी सजाई थी। नई सरकार के सत्ता संभालने के बाद मंत्रियों ने एक- एक कर बंगले खाली किए। उसके बाद सजावट और रंग- रोगन शुरू हुआ। गार्डन और फुलवारी को संवारने उद्यानिकी विभाग की भी टीम पहुंची। जैसे- जैसे सजावट शुरू की गई कहीं गमले कम मिले तो कहीं पौधे गायब मिले। इस कारण ​विभाग को बंगले पर फूल के नए पौधे लगाने पड़ गए। इससे विभाग का बजट कम पड़ गया है। मंत्रियों के बंगलों पर हर साल फूल व गमले लगाने के लिए 20 लाख तक का बजट स्वीकृत है।

बजट गड़बड़ा गया है


पुराने मंत्रियों के बंगले खाली होने के बाद जांच की गई, तब गमले और पौधे कम मिले। इस कारण नए मंत्रियों के यहां नए पौधे लगाकर बंगले की फुलवारी सजानी पड़ी है। पौधे- गमले गायब होने से असर विभाग के बजट पर पड़ा है। -बीएस ठाकुर, उप संचालक उद्यानिकी



Tags:
  • cg news in hindi
  • 10 लाख के गमले और पौधे गायब
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर