व्यापमं में निकलेगी 2000 से ज्यादा वैकेंसी, जल्द ही जारी होगा कैलेंडर

Kanak Durga Jha | Feb 10, 2025, 08:50 IST
Share
More than 2000 vacancies will be released in Vyapam
More than 2000 vacancies will be released in Vyapam

व्यापमं इसी सप्ताह भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर सकता है। वर्ष 2025 के लिए यह कैलेंडर दिसंबर तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं की पूरी जानकारी देगा।

छत्तीसगढ़ में अब यूपीएससी और एसएससी की तर्ज पर भर्ती परीक्षाओं के लिए वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाएगा। इसकी पहल छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) करने जा रहा है। इससे अभ्यर्थियों को पहले से पता चल जाएगा कि सालभर में कौन-कौन सी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी और उनके लिए आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी।

CG Breaking : PM मोदी से आज बात करेंगी छत्तीसगढ़ की दो छात्राएं

व्यापमं में 2000 से अधिक भर्तियां

सूत्रों के मुताबिक, व्यापमं इसी सप्ताह भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर सकता है। वर्ष 2025 के लिए यह कैलेंडर दिसंबर तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं की पूरी जानकारी देगा। अनुमान है कि इस साल विभिन्न विभागों में 2000 से अधिक रिक्तियों के लिए भर्तियां निकाली जाएंगी।

पहले प्रवेश परीक्षाओं तक सीमित था व्यापमं का कैलेंडर

अब तक व्यापमं की ओर से केवल इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक, एग्रीकल्चर, बीएड, डीएलएड, नर्सिंग जैसी प्रवेश परीक्षाओं के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाता था। लेकिन इस बार भर्ती परीक्षाओं को भी इसमें शामिल किया गया है।

रायपुर VIP रोड रशियन युवती एक्सीडेंट में एक की मौत, सेक्स रैकेट पकड़ा

अभ्यर्थियों की मांग के बाद लिया गया फैसला

पिछले कुछ समय से प्रदेश के युवाओं की मांग थी कि यूपीएससी, एसएससी और अन्य राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ में भी भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया जाए। अब व्यापमं ने इस दिशा में कदम उठाया है। इसके अलावा, आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की परीक्षाओं के लिए भी वार्षिक कैलेंडर जारी होने की संभावना है।

पूर्व मंत्री का करीबी IPS,CM हाउस की मेहरबानी से मैदान मारने को तैयार

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में भर्ती परीक्षाओं के लिए व्यापमं क्या नया कदम उठाने जा रहा है?
    व्यापमं पहली बार यूपीएससी और एसएससी की तरह भर्ती परीक्षाओं के लिए वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करेगा, जिससे उम्मीदवारों को पूरे साल होने वाली परीक्षाओं की जानकारी पहले से मिल सकेगी।
  2. व्यापमं द्वारा जारी किए जाने वाले परीक्षा कैलेंडर में कौन-कौन सी भर्तियां शामिल होंगी?
    इस कैलेंडर में इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक, एग्रीकल्चर, बीएड, डीएलएड, नर्सिंग सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाएं शामिल होंगी, जिससे अभ्यर्थियों को आवेदन की तारीख और परीक्षा तिथियों की जानकारी पहले से मिल सकेगी।
  3. व्यापमं के बाद छत्तीसगढ़ में और कौन सा आयोग भर्ती परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी कर सकता है?
    व्यापमं के बाद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भी अपनी भर्ती परीक्षाओं के लिए वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर सकता है।

बीजापुर मुठभेड़ में दो जवान शहीद, फोर्स ने 31 नक्सली मार गिराए

Tags:
  • CG News
  • Chhattisgarh Vyapam
  • Chhattisgarh Vyapam News
  • vyapam
  • CG VYAPAM
  • Chhattisgarh Vyapam Exam
  • Chhattisgarh Vyapam Calendar
  • cg news update
  • cg news today
  • cg vyapam
  • CG Vyapam Recruitment
  • cg vyapam news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज