रेल पटरियों पर मलबे का पहाड़, केके लाइन पर आवागमन रुका
Krishna Kumar Sikander | Jul 03, 2025, 10:53 IST
Mountain of debris on railway tracks the sootr
पूर्व तट रेलवे के रायगड़ा रेल मंडल के अंतर्गत किरंदुल-कोत्तवालसा (केके) रेल लाइन पर बुधवार शाम करीब 4 बजे मल्लिगुड़ा-जरटी स्टेशन के बीच लैंडस्लाइड के कारण पहाड़ का मलबा रेल पटरियों पर गिर गया, जिससे रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
पूर्व तट रेलवे के रायगड़ा रेल मंडल के अंतर्गत किरंदुल-कोत्तवालसा (केके) रेल लाइन पर बुधवार शाम करीब 4 बजे मल्लिगुड़ा-जरटी स्टेशन के बीच लैंडस्लाइड के कारण पहाड़ का मलबा रेल पटरियों पर गिर गया, जिससे रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया। इस घटना के चलते जगदलपुर से संचालित होने वाली तीन प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित हुईं।
ये खबर भी पढ़ें... भिलाई के बीएसपी में बड़ा हादसा, यूनिवर्सल रेल पटरी से उतरकर केबिन से टकराई, उत्पादन ठप
रेलवे सूत्रों के अनुसार, जगदलपुर से लगभग 85 किमी दूर मल्लिगुड़ा-जरटी स्टेशन के बीच लाइनमैन को तेज आवाज सुनाई दी। निरीक्षण के दौरान पटरियों पर भारी मात्रा में मलबा पाया गया। त्वरित सूचना के बाद जगदलपुर से राउरकेला जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को मल्लिगुड़ा स्टेशन पर रोक दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
ये खबर भी पढ़ें... ब्रॉडगेज से जुड़ेगा राजिम और धमतरी: जल्द शुरू होगी यात्री ट्रेन सेवा,रेलवे ने तेज की तैयारियां
राउरकेला एक्सप्रेस को मल्लिगुड़ा से वापस जगदलपुर भेज दिया गया, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हुई। कई यात्री, जो राउरकेला या संबलपुर जाने वाले थे, जगदलपुर पहुंचने पर सड़क मार्ग से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। विशाखापट्टनम रेल मंडल को सूचना मिलते ही डीआरएम और वरिष्ठ अधिकारियों का दल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ।
अनुमान है कि पटरियों से मलबा हटाने में लगभग 100 टिप्पर मिट्टी साफ करनी होगी, जिसके लिए दो दिन का समय लग सकता है। इस कारण किरंदुल और जगदलपुर से चलने वाली पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें अगले दो से तीन दिन तक बाधित रह सकती हैं।
ये खबर भी पढ़ें... रिजर्वेशन पर रेलवे का बड़ा फैसला: अब 4 घंटे नहीं, 8 घंटे पहले बनेगा चार्ट
किरंदुल से विशाखापट्टनम जा रही नाइट एक्सप्रेस बुधवार को लैंडस्लाइड के कारण रद्द करना पड़ा। वहीं, हीराखंड एक्सप्रेस को भी जगदलपुर में ही रोक दिया गया। यह गाड़ी जगदलपुर से भुवनेश्वर जा रही थी। इसी तरह राउरकेला एक्सप्रेस दोपहर 2:30 बजे जगदलपुर से चली थी, लेकिन उसे मल्लिगुड़ा से ही लौटना पड़ा। समलेश्वरी एक्सप्रेस को भी कोरापुट में ही रोक दिया गया। यह हावड़ा से जगदलपुर आ रही थी। इसे सुबह 8 बजे अपने निर्धारित समय पर हावड़ा के लिए रवाना होना था।
ये खबर भी पढ़ें... रेलवे से लंबी दूरी का सफर करना हुआ महंगा, वंदे भारत, राजधानी समेत कई ट्रेनों के टिकट रेट्स बढ़े
दो साल पहले 2023 में इसी रेल खंड पर मनाबार स्टेशन के पास लैंडस्लाइड के कारण रेल यातायात 27 दिनों तक बाधित रहा था। उस दौरान पहाड़ का बड़ा हिस्सा पटरियों पर गिर गया था, जिसे हटाने में रेल प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। वर्तमान में मरम्मत कार्य शुरू होने की प्रतीक्षा है, और रेलवे यातायात जल्द बहाल करने के प्रयास में जुटा है।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
केके लाइन बाधित | किरंदुल-कोत्तवालसा रेल लाइन | रेल यातायात ठप | लैंडस्लाइड रेलवे | जगदलपुर ट्रेन रद्द | KK line disrupted | Kirandul-Kottavalasa rail line | Rail traffic halted | Landslide railway | Jagdalpur train cancelled
ये खबर भी पढ़ें... भिलाई के बीएसपी में बड़ा हादसा, यूनिवर्सल रेल पटरी से उतरकर केबिन से टकराई, उत्पादन ठप
लाइनमैन को सुनाई दी थी तेज आवाज
ये खबर भी पढ़ें... ब्रॉडगेज से जुड़ेगा राजिम और धमतरी: जल्द शुरू होगी यात्री ट्रेन सेवा,रेलवे ने तेज की तैयारियां
यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
अनुमान है कि पटरियों से मलबा हटाने में लगभग 100 टिप्पर मिट्टी साफ करनी होगी, जिसके लिए दो दिन का समय लग सकता है। इस कारण किरंदुल और जगदलपुर से चलने वाली पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें अगले दो से तीन दिन तक बाधित रह सकती हैं।
ये खबर भी पढ़ें... रिजर्वेशन पर रेलवे का बड़ा फैसला: अब 4 घंटे नहीं, 8 घंटे पहले बनेगा चार्ट
प्रमुख ट्रेनें रद्द, कुछ रोकी गईं
ये खबर भी पढ़ें... रेलवे से लंबी दूरी का सफर करना हुआ महंगा, वंदे भारत, राजधानी समेत कई ट्रेनों के टिकट रेट्स बढ़े
दो साल पहले भी हुई थी ऐसी घटना
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
केके लाइन बाधित | किरंदुल-कोत्तवालसा रेल लाइन | रेल यातायात ठप | लैंडस्लाइड रेलवे | जगदलपुर ट्रेन रद्द | KK line disrupted | Kirandul-Kottavalasa rail line | Rail traffic halted | Landslide railway | Jagdalpur train cancelled
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari