ओडिशा के फार्मासिस्ट की हत्या में नया मोड़, पहले दवा मांगने बुलाया, फिर...
Harrison Masih | Published:
murder Odisha pharmacist chattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़ के कोमाखान थाना क्षेत्र में एक फार्मासिस्ट की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, एक नाबालिग भी शामिल है। मृतक की पहचान ओडिशा के नुआपड़ा शहर के निवासी मानस त्रिपाठी उर्फ नवीन (30) के रूप में हुई है।
छत्तीसगढ़ के कोमाखान थाना क्षेत्र में एक फार्मासिस्ट की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक नाबालिग भी शामिल है। मृतक की पहचान ओडिशा के नुआपड़ा शहर के निवासी मानस त्रिपाठी उर्फ नवीन (30) के रूप में हुई है, जो एक निजी मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट के तौर पर काम करते थे।
ये खबर भी पढ़ें... कांस्टेबल की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, खनिज और वन विभाग को नोटिस जारी
घटना का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने जशेखरा गांव के पास एक खेत में मानस का शव बरामद किया। शव की स्थिति देख पुलिस ने तुरंत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, आरोपी मानस को पहले से जानते थे और दवा लेने के बहाने 8 मई की शाम उसे एक सुनसान जगह पर बुलाया। वहां से उसे चार पहिया वाहन (OD 26 A 2700) में जबरन अपहरण कर लिया गया।
कोमाखान पुलिस की जांच में सामने आया है कि अपहरण के बाद आरोपी मानस को तान्वत रोड से होते हुए कोमाखान की ओर ले गए। वहां उससे लाखों रुपये की फिरौती मांगी गई। लेकिन जब उन्हें पता चला कि मानस के बैंक खाते में सिर्फ ₹9,000 हैं, तो उन्होंने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को सुनसान खेत में फेंक दिया।
ये खबर भी पढ़ें... CBSE 10th Board Result 2025: 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें मार्कशीट
इस मामले में पुलिस ने परशु दंडसेना (20), गणपत दंडसेना (27), सरोज दंडसेना (24) और एक नाबालिग को महुलभाटा गांव से गिरफ्तार किया है। सबसे पहले परशु को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें बाकी तीनों के नाम सामने आए। पुलिस ने मामले में इस्तेमाल किया गया वाहन, मृतक की बाइक (OD 26 A 2064), दवाइयों से भरा बैग और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
ये खबर भी पढ़ें... अमूल दूध का डिब्बा बना हथियार... इससे बम बना रहे नक्सली
कोमाखान थाने के प्रभारी निरीक्षक नितेश ठाकुर ने बताया, “हमने पूरी योजना की कड़ियों को जोड़ा और संदिग्धों को ट्रैक कर Mahulbhata से गिरफ्तार किया। यह घटना सुनियोजित थी और फिरौती के इरादे से की गई थी।” उन्होंने आगे बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या, अपहरण और फिरौती के लिए धमकी जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस मामले में और लोग शामिल हैं या किसी बाहरी गिरोह से संपर्क था। आरोपियों के कॉल डिटेल्स और डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हेड ऑफ फॉरेस्ट नियुक्ति पर सरकार से मांगा जवाब
murder | accused of murder arrested | Odisha | pharmacist | chattisgarh
ये खबर भी पढ़ें... कांस्टेबल की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, खनिज और वन विभाग को नोटिस जारी
खेत में मिला शव
बचत खाते में 9000 देखकर की हत्या
ये खबर भी पढ़ें... CBSE 10th Board Result 2025: 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें मार्कशीट
चार आरोपी गिरफ्तार
ये खबर भी पढ़ें... अमूल दूध का डिब्बा बना हथियार... इससे बम बना रहे नक्सली
पुलिस का बयान
आगे की जांच जारी
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हेड ऑफ फॉरेस्ट नियुक्ति पर सरकार से मांगा जवाब
murder | accused of murder arrested | Odisha | pharmacist | chattisgarh
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha