मी लार्ड मनचाहा पद चाहिए... हाईकोर्ट ने कहा, अनुकंपा नियुक्ति अधिकार नहीं, एक रियायत
Krishna Kumar Sikander | Apr 30, 2025, 14:36 IST
My Lord I want the desired post... High Court said compassionate appointment is not a right, it is a concession the sootr
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में एक युवक ने कहा कि उसे अनुकंपा नियुक्ति के आधार पर चौकीदार का पद दिया गया। मगर, वह ड्राईवर बनने के योग्य है। न्यायाधीश ने कहा, अनुकंपा नियुक्ति अधिकार नहीं है, बल्कि रियायत है।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में एक युवक ने अपील की कि उसके पिता के निधन के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति के आधार पर चौकीदार का पद दिया गया है। मगर वह ड्राईवर बनने के योग्य है। सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने अपने निर्णय में स्पष्ट किया है कि अनुकंपा नियुक्ति अधिकार नहीं है, बल्कि रियायत है। लिहाजा, पद परिवर्तन या पदोन्नयन की मांग नहीं की जा सकती है। इसके साथ ही कोर्ट ने ऐसे मामलों में न्यायिक समीक्षा की सीमा का हवाला देकर याचिका खारिज कर दी।
ये खबर भी पढ़ें... मास्टरमाइंड आंटी...नकली गहनों पर सोने की परत चढ़ाकर ले गई लाखों का सोना
धमतरी के अभिनय दास मानिकपुरी ने हाईकोर्ट याचिका दायर कर पद परिवर्तन की मांग की। इस मांग के समर्थन में तर्क दिया गया कि वह ड्राईवर पर योग्य है, मगर उसे अनुकंपा नियुक्ति में चौकीदार का पद दिया गया है। इसलिए कोर्ट इस मामले में दखल दे और विभागाध्यक्ष को आदेश दिया जाए कि विभागाध्यक्ष अनुशंसा कर ड्राइवर पद पर नियुक्त करें। याचिकाकर्ता और सरकार का पक्ष सुनने के बाद कोर्ट ने याचिकाकर्ता की मांग को कानून के दायरे के बाहर माना और याचिका रद्द कर दी।
ये खबर भी पढ़ें... EOW ने रायपुर के दशमेश बिल्डर्स के मारा छापा
अभिनय दास मानिकपुरी के पिता घनश्याम दास धमतरी में लोक निर्माण विभाग में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। सेवा के दौरान गत 14 मार्च 2018 को उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद पुत्र ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया। विभाग ने उसे माली के पद पर नियुक्त करने का आदेश दिया। याचिकाकर्ता ने इस पद को स्वीकार कर 2020 में कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। बाद में उसे लगा कि वह ड्राईवर के पद के लायक है।
ये खबर भी पढ़ें... मुंबई-प्रयागराज जैसे शहरों के लिए लंबी वेटिंग, नहीं मिल रही कंफर्म सीट
हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता ने दावा किया कि वह ड्राईवर पद के ही योग्य है और विभागाध्यक्ष की अनुशंसा पर उसे ड्राईवर के पद पर नियुक्त किया जाना चाहिए। याचिका की सुनवाई के दौरान जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की एकल पीठ ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति विशेष परिस्थिति में दी जाने वाली सुविधा है, न कि कोई कानूनी अधिकार। जब कोई व्यक्ति स्वेच्छा से पद स्वीकार कर लेता है तो बाद में वह पद परिवर्तन या पदोन्नयन का दावा नहीं कर सकता। इसी आधार पर कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें... 45 डिग्री गर्मी में खुले आसमान तले पड़ी लाखों की दवाएं
CG High Court | Compassionate appointment | Right | Concessions | छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला | छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका | Bilaspur | बिलासपुर
ये खबर भी पढ़ें... मास्टरमाइंड आंटी...नकली गहनों पर सोने की परत चढ़ाकर ले गई लाखों का सोना
याचिका दायर कर पद परिवर्तन की मांग
ये खबर भी पढ़ें... EOW ने रायपुर के दशमेश बिल्डर्स के मारा छापा
चौकीदार नहीं ड्राईवर के पद के लायक
ये खबर भी पढ़ें... मुंबई-प्रयागराज जैसे शहरों के लिए लंबी वेटिंग, नहीं मिल रही कंफर्म सीट
अनुकंपा कानूनी अधिकार नहीं
ये खबर भी पढ़ें... 45 डिग्री गर्मी में खुले आसमान तले पड़ी लाखों की दवाएं
CG High Court | Compassionate appointment | Right | Concessions | छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला | छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका | Bilaspur | बिलासपुर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari