कांग्रेस ने जारी की नकटी क्राइम फाइल, सरकार ने विधायक बंगलों के लिए ही तोड़े घर
Arun Tiwari | Jul 07, 2026, 17:31 IST
कांग्रेस ने जारी की नकटी क्राइम फाइल
नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने जांच रिपोर्ट जारी कर बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का दावा है कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर 85 मकान तोड़े गए, जिनमें कई प्रधानमंत्री आवास भी शामिल थे।
समझें क्या है पूरा मामला
कि अतिक्रमण हटाया गया है बल्कि सच ये है कि नकटी में विधायकों के आवास के लिए ही बुलडोजर चलाया गया है। कांग्रेस के समय में यह प्रस्ताव आया था जिसे खारिज कर दिया गया था। कांग्रेस ने इसे सरकार का आपराधिक कार्य बताया है। कांग्रेस इस मामले में कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है।
यह है जांच रिपोर्ट
सरकार कानूनी कार्यवाही नहीं करेगी तो हम इस मामले को लेकर कोर्ट भी जाएंगे। सरकार ने नकटी में खसरा न. 460 में तोड़ फोड़ की। आवास एवं पर्यावरण सचिव अंकित आनंद के पत्र के अनुसार वहां पर खसरा नं. 460 के अलावा 465, 524, 698, 700, 701 सहित कुल 29.172 हेक्टयर अर्थात लगभग 72 एकड़ जमीन को खाली कराएंगे। इसका मतलब अभी खतरा पूरे गांव पर है।
विधायकों के आवास की योजना
इस पत्र में आयुक्त, गृह निर्माण मंडल के पत्र क्र. 58 दिनांक 25.09.2024 का हवाला भी दिया है। यह पत्र बताता है कि बीजेपी नेता जो हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन है, उन्होंने अपनी सरकार की गलती छुपाने झूठ बोला है। विधानसभा में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा जब बीजेपी विधायक धर्मजीत सिंह के सवाल का जवाब दे रहे थे
उस समय उनको बताते हुये आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने स्पष्ट किया कि नकटी गांव में विधायकों के लिये आवास के लिए जगह चिन्हांकित की है। कांग्रेस के शासनकाल में नकटी में विधायकों के आवास बनाने की कोई योजना नहीं बनी और न ही किसी को विस्थापन करने का कोई नोटिस दिया गया। हम केदार कश्यप को चुनौती देते है कि वे एक भी नोटिस एक भी शासकीय आदेश दिखा दें।
1 कमरे घर में 20 लोगों का विस्थापन
सरकार ने बिना व्यवस्थापन कार्य को पूरा किये वहां पर रह रहे लोगो को समान हटाने का अवसर दिये बिना तोड़-फोड़ किया। उनके घरों में बुलडोजर चलवाया जहां पर व्यवस्थापन किया गया वह भी वर्तमान निवास से बहुत दूर है। 1 कमरे के घर में 20 से 25 सदस्यीय परिवार को व्यवस्थापन दिया गया है। उनका गुजारा कैसे होगा, वहां पर बिजली, पानी जैसी मूलभूत जरूरतें भी नहीं है।
IMP FACTS
कांग्रेस का आरोप: अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबों के घर तोड़े गए।
कांग्रेस के मुताबिक, 85 मकान तोड़े गए, जिनमें 25 से ज्यादा प्रधानमंत्री आवास शामिल थे।
कार्रवाई 29 जून को की गई, जिस पर कांग्रेस ने सवाल उठाए।
कांग्रेस का दावा: नकटी में विधायकों के आवास के लिए जमीन खाली कराई जा रही है।
रिपोर्ट में खसरा नंबर 460 समेत 465, 524, 698, 700 और 701 का जिक्र किया गया।
कांग्रेस के अनुसार कुल करीब 29.172 हेक्टेयर (लगभग 72 एकड़) जमीन खाली कराने की योजना है।
कांग्रेस ने कार्रवाई में शामिल अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
पार्टी ने कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो मामला कोर्ट में ले जाएंगे।
सरकार और बीजेपी ने कांग्रेस के आरोपों को गलत बताया है।
FAQ
- नकटी गांव में विवाद किस बात को लेकर है?
नकटी गांव में घरों पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर विवाद है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबों के मकान तोड़े गए। - कांग्रेस की जांच रिपोर्ट में क्या दावा किया गया है?
कांग्रेस का दावा है कि कार्रवाई में 85 मकान तोड़े गए, जिनमें 25 से ज्यादा प्रधानमंत्री आवास शामिल थे। पार्टी ने इसे गलत प्रक्रिया बताते हुए सवाल उठाए हैं। - कांग्रेस ने आगे क्या कदम उठाने की बात कही है?
कांग्रेस ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो वह इस मामले को कोर्ट में ले जाएगी।
यह खबरें भी पढ़े...
नकटी गांव पर कांग्रेस ने बनाई जांच रिपोर्ट, जनता के सामने सच का खुलासा
रायपुर नकटी गांव में पीएम आवासों पर चला बुलडोजर, 77 अवैध निर्माण ध्वस्त
छत्तीसगढ़ मंत्री ओपी चौधरी ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं का दिया ब्यौरा
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari