माघी पन्नी मेला का नाम बदला, अब कुंभ कल्प मेला
VIKASH TRIVEDI | Feb 21, 2024, 17:08 IST
माघी पन्नी मेला
विधेयक के पक्ष में 43 तो वहीं विपक्ष में महज 30 वोट पड़ने के साथ विधेयक पारित हो गया। बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने विधेयक के पक्ष में अपनी बात रखते हुए, कहा कि पिछली सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और इतिहास से छेड़छाड़ की है।
पिछली सरकार ने संस्कृति और इतिहास से छेड़छाड़ की
RAIPUR: राजिम में हर साल आयोजित होने वाला माघी पुन्नी मेला अब कुंभ कल्प मेला ( Kumbh Kalp Mela) के नाम से जाना जाएगा, विपक्ष की मांग पर संशोधन विधेयक पर फैसला मतदान के जरिए हुआ, जिसमें संशोधन विधेयक के पक्ष में 43 वोट पड़े वहीं इसके विपक्ष में 30 वोट पड़े। संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में संशोधन विधेयक पेश किया, बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने विधेयक के पक्ष में अपनी बात रखते हुए, कहा कि पिछली सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और इतिहास से छेड़छाड़ की है, अजय चंद्राकर के बयान पर पक्ष और विपक्ष के बीच शोरगुल शुरू हो गया।
विपक्ष ने जताई आपत्ति
राजिम माघी पुन्नी मेले का नाम बदलने पर विपक्षी सदस्यों ने आपत्ति जताई, अटल श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी संस्कृति को मिटाने की कोशिश की जा रही है, इस पर अजय चंद्राकर ने कहा कि सिर्फ नाम में ही संशोधन हो रहा है, लेकिन इसी से राजिम का गौरव जुड़ा है, चर्चा के दौरान अटल श्रीवास्तव और सुशांत शुक्ला के बीच तीखी बहस हो गई।
ये खबर भी पढ़िए..
खर्चे से ज्यादा हुई कमाई, जानिए कौन सी नगर निगम प्रॉफिट में आई
विधेयक के पक्ष में 43 वोट पड़े
विधेयक पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राजिम में कुंभ का स्वरूप मिलने के बाद लाखों लोग आने लगे हैं, पूरे प्रदेश में 5 हजार स्थानों पर माघी पुन्नी मेला लगता है, कुंभ भारत के चार जगहों पर लगता है, छत्तीसगढ़ की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए कुंभ का नाम दिया, वेद पुराणों में महानदी को चित्रोत्पला कहा गया है। मंत्री ने आगे कहा कि राजिम का धार्मिक महत्व है, यहां लोग अस्थि विसर्जन करने आते हैं, हम इस विधेयक के माध्यम से प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं, माघी पुन्नी मेले के स्थान पर कुंभ कल्प मेला नाम दिया जा रहा है. संशोधन विधेयक पर विपक्ष ने मत विभाजन की मांग की, जिस पर पक्ष में 43 तो वहीं विपक्ष में महज 30 वोट पड़ने के साथ विधेयक पारित हो गया।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari