नक्सलियों का पोस्टमार्टम करने से डॉक्टरों का इंकार,जानें क्या है पूरा मामला...
Harrison Masih | Sept 24, 2025, 15:08 IST
narayanpur-hospital-doctors-crmc-allowance-protest-postmortem-refusal
नारायणपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने 9 महीने से लंबित नक्सल प्रोत्साहन क्षेत्र भत्ता (CRMC) के विरोध में अबूझमाड़ में मारे गए नक्सलियों का पोस्टमार्टम करने से इंकार किया।
CG Naxal Allowance Dispute: नारायणपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने 9 महीने से लंबित नक्सल प्रोत्साहन क्षेत्र भत्ता (CRMC Allowance) के विरोध में शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अबूझमाड़ में मारे गए नक्सलियों के शव का पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि जब तक लंबित भत्ता का भुगतान नहीं किया जाता, वे पोस्टमार्टम में शामिल नहीं होंगे, जिससे स्वास्थ्यकर्मियों और प्रशासन के बीच तनाव की स्थिति बन गई।
ये खबर भी पढ़ें... नारायणपुर में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़,दो नक्सली ढेर,फायरिंग जारी...
नारायणपुर जिला अस्पताल के डॉक्टर पिछले 9 महीनों से CRMC भत्ते (CRMC Allowance) का भुगतान नहीं मिलने से नाराज थे। डॉक्टरों का कहना है कि जनवरी 2025 से अब तक यह भत्ता नहीं मि ला है। डॉक्टरों का यह विरोध लंबे समय से चल रहा था, लेकिन 22 सितंबर को अबूझमाड़ में मारे गए दो सेंट्रल कमेटी सदस्यों के शव पोस्टमार्टम के लिए लाए जाने के बाद यह गुस्सा फूट पड़ा।
ये खबर भी पढ़ें... नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर नक्सल एनकाउंटर जारी,5-6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर
डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम करने से इंकार करते हुए प्रशासन से कहा कि जब तक लंबित भत्ते का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक कोई पोस्टमार्टम नहीं किया जाएगा। नारायणपुर जिला अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर डॉ. हिमांशु सिन्हा ने बताया कि यह स्थिति स्वास्थ्यकर्मियों में गुस्से का कारण बन रही थी।
ये खबर भी पढ़ें... Gariaband Naxal encounter: 1 करोड़ के इनामी समेत 10 नक्सली ढेर, फायरिंग जारी
सीएमएचओ एसएस राज ने बताया कि डॉक्टरों ने भत्ते की समस्या बताई। इस पर प्रशासन ने कहा कि यह राज्य स्तरीय मामला है और अक्टूबर-नवंबर में बजट का आवंटन होने के बाद भत्ते का भुगतान एक हफ्ते के भीतर कर दिया जाएगा। इसी आश्वासन पर डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम शुरू किया।
ये खबर भी पढ़ें... Naxal encounter: कांकेर में 8 लाख का इनामी नक्सली मासा ढेर,सर्चिंग ऑपरेशन जारी
डॉक्टरों ने पहले भी कई बार ज्ञापन सौंपे थे। 7 अगस्त 2025 को स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव के निरीक्षण दौरे पर भी यह आवेदन रखा गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि अगर लंबित राशि का जल्द भुगतान नहीं किया गया तो विरोध और तेज किया जाएगा।
नारायणपुर जिले के डॉक्टर लंबे समय से CRMC भत्ते (CRMC Allowance) के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भत्ता न मिलने से स्वास्थ्यकर्मियों का मनोबल प्रभावित हुआ है और सुरक्षा क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों के लिए यह बड़ी समस्या बन गई है। प्रशासन द्वारा तत्काल भुगतान न होने पर भविष्य में और बड़े विरोध की संभावना बनी हुई है।
ये खबर भी पढ़ें... नारायणपुर में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़,दो नक्सली ढेर,फायरिंग जारी...
लंबे समय से लंबित था भत्ता
ये खबर भी पढ़ें... नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर नक्सल एनकाउंटर जारी,5-6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर
डॉक्टरों ने एकजुट होकर किया विरोध
ये खबर भी पढ़ें... Gariaband Naxal encounter: 1 करोड़ के इनामी समेत 10 नक्सली ढेर, फायरिंग जारी
प्रशासन की प्रतिक्रिया
नक्सल भत्ता विवाद क्या है? ऐसे समझें मामला
|
पहले भी दिया जा चुकी चेतावनी
नारायणपुर जिले के डॉक्टर लंबे समय से CRMC भत्ते (CRMC Allowance) के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भत्ता न मिलने से स्वास्थ्यकर्मियों का मनोबल प्रभावित हुआ है और सुरक्षा क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों के लिए यह बड़ी समस्या बन गई है। प्रशासन द्वारा तत्काल भुगतान न होने पर भविष्य में और बड़े विरोध की संभावना बनी हुई है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari