नरेंद्र मोदी हनुमान, विष्णु ने पीएम के 11 साल पर कहा, उनके आशीर्वाद से ही चल रही सरकार

Arun Tiwari | Jun 11, 2025, 17:13 IST
Share
Narendra Modi is Hanuman, Vishnu said on 11 years of PM, government is running only due to his blessings the sootr
Narendra Modi is Hanuman, Vishnu said on 11 years of PM, government is running only due to his blessings the sootr

सीएम ने पीएम को हनुमान बताया। उन्कुहोंने कहा कि कुछ देशों ने पीएम मोदी को हनुमान का दर्जा भी दिया है। जिस तरह से लक्ष्मण मूर्छित हुए थे उस समय हनुमान जी जड़ी बूटी लाये थे। उसी तरह पीएम ने भी कई देशों को वैक्सीन देकर लोगों की जान बचाई।

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को हनुमान बताया। साय ने कहा कहा कि कोविड काल में पीएम की इच्छाशक्ति के कारण करोड़ों लोगों को बचाया जा सका। कुछ देशों ने पीएम मोदी को हनुमान का दर्जा भी दिया है। जिस तरह से लक्ष्मण मूर्छित हुए थे उस समय हनुमान जी जड़ी बूटी लाये थे। उसी तरह पीएम ने भी कई देशों को वैक्सीन देकर लोगों की जान बचाई। सीएम ने कहा कि देश का 77 फीसदी नक्सलवाद छत्तीसगढ़ में हैं।

मार्च 2026 तक नक्सली समस्या को जड़ से खत्म कर देंगे। हमने नक्सलवाद पर भी जीत हासिल की है। कई बड़े नक्सली मारे गए है। सीएम ने कांग्रेस नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेसियों ने झूठ बोलने में पीएचडी कर रखी है। विपक्ष का धर्म है सत्ता का विरोध करना लेकिन इतना झूठ भी नहीं बोलना चाहिए। कांग्रेस की भूपेश सरकार में कोयला , आबकारी, PSC , महादेव सट्टा एप में भी भ्रष्टाचार हुआ। उन सब पर कार्रवाई हुई है। जो भी दोषी होगा उसको छोड़ा नहीं जाएगा। सीएम ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में हमने 9 हजार लोगों की सरकारी भर्ती की है। हम जल्द ही 5 हजार शिक्षकों की भर्ती करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें...नेताओं ने पी साढ़े तीन लाख की चाय, 1 करोड़ का खाना, मजदूर दिवस पर 8 करोड़ की बोरेबासी

मोदी का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता

सीएम ने कहा कि पीएम का छत्तीसगढ़ का गहरा नाता रहा है। पीएम छत्तीसगढ़ के संगठन प्रभारी रहे हैं। छत्तीगढ़ के एक एक जिले में उनका प्रवास रहा है। आज भी छत्तीसगढ़ पर उनका आशीर्वाद बना रहता है। हमारा देश जापान को पछाड़ते हुए चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। 2023 में मोदी की गारंटी पर जनता ने हमको सत्ता में बिठाया। पीएम मोदी के अशीर्वाद से हम जनता की सेवा कर रहे है।

कांग्रेस की पिछली सरकार ने गरीबों को आवास से वंचित रखा था। जिस तरह मोदी जी ने वादा किया था कि बीजेपी की सरकार बनते ही पीएम आवास स्वीकृत करेंगे। हमने 14 दिसंबर को ही पीएम आवास को स्वीकृति दी। धान खरीदी पर हम 31 सौ रुपए दे रहे हैं। यह मोदी जी का ही आशीर्वाद है कि पिछले 2 साल का बकाया बोनस हमने 13 लाख किसानों को दिया। महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण करने का काम भी हमारी सरकार महतारी वंदन योजना के नाम से कर रही है। हमने महिलाओं से फीडबैक भी लिया है।

महिलाओं में महतारी वंदन योजना के माध्यम से विकास हो रहा है। 5 लाख 60 हजार से ज्यादा किसानों को भूमिहीन मजदूरो को भी हमने लाभान्वित किया है। हमने राम लला दर्शन योजना के तहत 22 हजार से ज्यादा भक्तों को भगवान राम के दर्शन कराए है। हमने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की भी शुरुआत की है।

ये खबर भी पढ़ें...भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी की शिक्षा पर उठाए सवाल, कह डाली बड़ी बात

आदिवासियों को मोदी की योजनाओं का फायदा

आज छत्तीसगढ़ जनजातीय समाज के लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। आज सुशासन तिहार हम माना रहे है उसके तहत सड़क , बिजली , पानी की व्यवस्था पीएम नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से सब हो रहा है। गांव गांव तक फसल बीमा, किसान सम्मान निधि का लाभ 26 लाख किसान भाइयों को मिल रहा है।

जनजातीय समाज के भगवान बिरसा मुंडा का गौरव दिवस मनाकर पूरे देश मे पीएम ने जनजातीय समाज का मान बढ़ाने का काम किया है। 2014 के पहले भारत देश अर्थव्यवस्था में दसवें स्थान पर था आज हमारा देश चौथे स्थान पर आ गया है यह सब पीएम नरेंद्र मोदी में अथक प्रयास से हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें...रायपुर-अभनपुर एक्सप्रेस-वे पर खुल रहे शटर और मेन गेट, प्रशासन को नहीं दिखती लापरवाही

छत्तीसगढ़ सुशासन का मॉडल

सीएम ने कहा कि पीएम सुशासन की बात करते हैं, इसलिए हमने अपनी सरकार में सुशासन अभिसरण की शुरुआत की है। हमने भ्रष्टाचार को रोकने का काम किया है। पहले कोल परिवहन, आबकारी विभाग में भ्रष्टाचार के कई रास्ते थे उनको बंद करने का काम किया है। PSC जैसे संस्थान में भी घोटाला हुआ था जिसमें हम पीएम से प्रेरणा लेकर पारदर्शिता लाए हैं। छत्तीगढ़ में 62 हजार 509 करोड़ के कर की वृद्धि भी पीएम के आशीर्वाद से हुई है।

ये खबर भी पढ़ें...मैनपाट में डबल मर्डर: पति ने पत्नी और 5 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट





narendra modi | modi goverment | 11 year

Tags:
  • नरेंद्र मोदी
  • narendra modi
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • मोदी सरकार
  • हनुमान
  • 11 year
  • modi goverment
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा