5 लाख के इनामी नक्सली कमांडर ने किया आत्मसमर्पण... 2012 से था एक्टिव

Kanak Durga Jha | Apr 17, 2025, 10:04 IST
Share
Naxal commander reward Rs 5 lakhs surrendered active since 2012 bilaspur
Naxal commander reward Rs 5 lakhs surrendered active since 2012 bilaspur

Naxal commander surrendered : छत्तीसगढ़ में 5 लाख के इनामी नक्सली कमांडर ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। 5 लाख का ईनामी नक्सली 2012 से एक्टिव था।

छत्तीसगढ़ में 5 लाख के इनामी नक्सली कमांडर ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। 5 लाख का ईनामी नक्सली 2012 से एक्टिव था। शासन की नई पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर आरकेबी डिविजन के कोतरी एरिया कमेटी सदस्य व एलओएस डिप्टी कमांडर रूपेश मंडावी ने एसपी वायपी सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर नक्सली पर पांच लाख रुपए का इनाम था।

ये खबर भी पढ़िए....अब अवैध शराब बेचने वालों का घर तोड़ेगी सरकार, इस वजह से लिया फैसला

2012 में बना नक्सली

सरेंडर नक्सली रूपेश मंडावी उर्फ सुखदेव पिता मनकेर मंडावी 34 वर्ष ग्राम मुंजाल (कोपाटोला) थाना मदनवाड़ा का निवासी है। वह मदनवाड़ा, सीतागांव, औंधी, मानपुर एवं जिला कांकर के थाना गोंडातुर, पखांजुर तथा जिला नारायणपुर के माड़ क्षेत्र विजय रेड्डी (आरकेबी डिवीजन कमेटी सचिव एवं डीके एसजेडसी सदस्य) के साथ सक्रिय था। नक्सली कमांडर कमलेश के सम्पर्क से माओवादी संगठन में काम करना शुरू किया। सीएनएम के सांस्कृतिक गतिविधियों से प्रभावित होकर नक्सल संगठन में वर्ष 2012 भर्ती हुआ था।

2023 में डिप्टी कमांडर बना

रूपेश 2012 से 2019 तक विजय रेड्डी का गार्ड था। 2021 मार्च से एसीएम कोतरी एरिया कमेटी के पद पर प्रमोट हुआ। 2023 में डिप्टी कमांडर का प्रभार मिला। आत्म समर्पण होने तक कोतरी एरिया कमेटी सदस्य व एलओएस डिप्टी कमाण्डर के रूप में काम कर रहा था।

ये खबर भी पढ़िए....मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, आंधी-तूफान के साथ होगी जोरदार बारिश

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली कौन है और उस पर कितना इनाम था?
    आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली रूपेश मंडावी उर्फ सुखदेव है, जो आरकेबी डिविजन के कोतरी एरिया कमेटी सदस्य और एलओएस डिप्टी कमांडर था। उस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
  2. रूपेश मंडावी कब और कैसे नक्सली संगठन से जुड़ा?
    रूपेश मंडावी वर्ष 2012 में नक्सली संगठन में शामिल हुआ। वह पहले सीएनएम की सांस्कृतिक गतिविधियों से प्रभावित हुआ, और फिर कमांडर कमलेश के संपर्क में आकर माओवादी संगठन में सक्रिय हो गया।
  3. आत्मसमर्पण करने की वजह क्या रही?
    रूपेश मंडावी ने छत्तीसगढ़ शासन की नई पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया। उसने एसपी वायपी सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
ये खबर भी पढ़िए....

राजधानी में थाने के अंदर ASI की कॉलर पकड़ी, ढाबे के विवाद पर हंगामा

Wakf Board को लगा 500 करोड़ का चूना... मोदी के नए कानून से हुआ खुलासा



chhattisgarh naxal surrendered | Naxal | Naxals | CG News | cg news today | cg news update

Tags:
  • CG News
  • छत्तीसगढ़
  • Naxals
  • नक्सली
  • Naxal
  • cg news update
  • chhattisgarh naxal surrendered
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा