100 से ज्यादा जवानों को मारने वाले नक्सली ने किया सरेंडर

Kanak Durga Jha | Mar 03, 2025, 13:15 IST
Share
Naxalite who killed more than 100 soldiers surrendered
Naxalite who killed more than 100 soldiers surrendered

Chhattisgarh Naxals : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों की गंगालूर एरिया कमेटी के सचिव और हार्डकोर नक्सली कमांडर दिनेश ने हथियार डाल दिए हैं।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों की गंगालूर एरिया कमेटी के सचिव और हार्डकोर नक्सली कमांडर दिनेश ने हथियार डाल दिए हैं। पत्नी और बच्चे के साथ पुलिस के सामने उसने सरेंडर कर दिया है। दिनेश अलग-अलग वारदातों में शामिल रहकर करीब 100 से ज्यादा जवानों की हत्याओं का जिम्मेदार है। इसपर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित है।

ये खबर भी पढ़िए...165 करोड़ रुपए का यस बैंक घोटाला : HC ने की टिप्पणी, CBI को सौपेगी केस

दिनेश, जिले के पेद्दाकोरमा का रहने वाला है। कम उम्र में ही नक्सली इसे अपने साथ लेकर चले गए थे। हथियार चलाना, एंबुश लगाना, ID प्लांट करने की गुर सिखाए। जब दिनेश इन सभी चीजों में माहिर हुआ तो उसे नक्सल संगठन में एरिया कमेटी मेंबर बनाया गया। गंगालूर इलाके में लगातार बड़े हमले करता गया। इलाके में लगातार दहशत बनाकर रखी थी।

ये खबर भी पढ़िए...विदेशी शराब की रिटेल शॉप पर लगने वाला साढ़े 9 फीसदी एक्साइज टैक्स समाप्त, नई आबकारी नीति को मंजूरी

बीजापुर की नक्सल घटनाओं का मास्टरमाइंड

इसके काम को देखकर बड़े लीडर्स ने इसे गंगालूर एरिया कमेटी का सचिव और DVCM कैडर दिया का जिम्मा दिया। बीजापुर जिले में हुई नक्सल घटनाओं में अधिकांश घटनाओं का यही मास्टरमाइंड है। नक्सल संगठन को इसने मजबूती देने का काम किया था। वहीं अब पुलिस का लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है। साथ ही एनकाउंटर के डर से इसने परिवार के साथ समर्पण कर लिया है।

ये खबर भी पढ़िए...एशियन कबड्डी चैंपियनशिप के लिए संजू का हुआ चयन, भारतीय टीम में शामिल

नक्सल संगठन में रहते दिनेश AK-47, इंसास, SLR जैसे हथियार चलाता था। हालांकि, इसके आत्म समर्पण करने का खुलासा अब तक बीजापुर पुलिस ने नहीं किया है।

हिड़मा-देवा के साथ किया काम

दिनेश, नक्सल संगठन के हार्डकोर नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा, बटालियन नंबर 1 का कमांडर देवा, दामोदर, सुजाता, विकास जैसे बड़े नक्सली कैडर्स के साथ काम कर चुका है। नक्सलियों के स्ट्रैटजी से लेकर संगठन की तमाम जानकारी इसके पास है। पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...कल से 10वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू... 5.71 लाख स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • chhattisgarh news in hindi
  • CG Naxal News
  • Chhattisgarh Naxal News
  • bastar naxal news
  • chhattisgarh news channel
  • chhattisgarh news live today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई