एनएमसी मान्यता का जुगाड़ : मंजूरी मिलते ही नए मेडिकल कॉलेजों से 12 प्रोफेसर बाहर

VINAY VERMA | Aug 12, 2026, 13:59 IST
Share
नए मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की समस्या
नए मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की समस्या

छत्तीसगढ़ के पांच नए मेडिकल कॉलेजों में एनएमसी से मान्यता पाने के लिए दूसरे कॉलेजों से डॉक्टर भेजे गए। मंजूरी मिलते ही 12 डॉक्टरों को हटा दिया गया, जिससे शिक्षा गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं।

छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षा का दायरा बढ़ाने के नाम पर सरकार ने पांच नए सरकारी मेडिकल कॉलेज शुरू करने का ऐलान किया। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कबीरधाम, जांजगीर चांपा, मनेंद्रगढ़, कुनकुरी और गीदम में कॉलेज शुरू होने हैं। हर कॉलेज में 50 एमबीबीएस सीटें हैं। यानी कुल 250 नई सीटें।

इसके लिए छग ने नेशनल मेडिकल कमीशन ने अनुमति मांगी। एनएमसी ने जब पहली बार मान्यता देने से इनकार किया तो स्वास्थ्य विभाग ने टीचिंग स्टॉफ की लंबी लिस्ट तैयार कर दी। जबकि उनकी नई नियुक्ति नहीं, बल्कि छग के दूसरे मेडिकल कॉलेजों से भेजा गया था। अब मान्यता मिलने के बाद राज्य ने संशोधित आदेश जारी कर उन्हें वापस बुला लिया है।

एनएमसी ने पकड़ ली कमी

कागज पर कॉलेज तैयार थे, लेकिन मौके पर तस्वीर कमजोर थी। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग यानी एनएमसी ने इंफ्रास्ट्रक्चर, मशीनरी और सबसे अहम टीचिंग फैकल्टी की कमी पर सवाल उठाए। पर्याप्त संसाधन नहीं होने से मान्यता अटक गई। इसके बाद विभाग ने कमियां दूर करने के साथ फैकल्टी की व्यवस्था शुरू की।

दूसरे कॉलेजों से उधार की फैकल्टी

यहीं से असली खेल शुरू हुआ। नए मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की कमी पूरी करने के लिए दूसरे सरकारी मेडिकल कॉलेजों में तैनात एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसरों को वहां भेज दिया गया। यानी नई नियुक्ति करने की जगह पुराने कॉलेजों की टीम को ही नए कॉलेज में खड़ा कर दिया गया। इन डॉक्टरों को बेहतर वेतन और दूसरी सुविधाएं देकर नई जगह भेजा गया।

मान्यता मिली, कहानी पलटी

एनएमसी की मंजूरी मिलने के बाद अब वही डॉक्टर नए कॉलेजों से हटाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संशोधित पदस्थापना आदेश जारी कर 12 डॉक्टरों को दूसरी जगह भेज दिया है। जिस फैकल्टी के भरोसे नए कॉलेजों की मान्यता का रास्ता साफ हुआ, वही टीम मंजूरी के बाद बिखरने लगी। यही सबसे बड़ा सवाल है।

NMC मान्यता की चाल
NMC मान्यता की चाल


क्या सिर्फ दिखाने के लिए टीम थी?

पूरे मामले में यह सवाल उठ रहा है कि क्या नए कॉलेजों के लिए स्थायी फैकल्टी तैयार करने के बजाय निरीक्षण और मान्यता के समय दूसरे कॉलेजों से डॉक्टर भेजकर संख्या पूरी की गई? अगर पुराने कॉलेजों से डॉक्टर हटाने ही थे, तो वहां पहले से फैकल्टी की कमी का समाधान कैसे हुआ? और नए कॉलेजों में अब पढ़ाई किस टीम के भरोसे चलेगी?

12 डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल

संशोधित आदेश के मुताबिक डॉ. स्निग्धा जैन बंसल को कबीरधाम से रायपुर, डॉ. मनीष पाटिल को जांजगीर-चांपा से दुर्ग और डॉ. नितिन वले को महासमुंद से दुर्ग भेजा गया है। डॉ. विशाल कुलकर्णी दंतेवाड़ा से कांकेर और डॉ. राजीव रतन जैन बिलासपुर से रायपुर कैंसर संस्थान भेजे गए हैं।

बाकी डॉक्टर भी लौटे

डॉ. शशिकला कोसम जशपुर से कबीरधाम, डॉ. नरेंद्र नरसिंह मनेंद्रगढ़ से महासमुंद, डॉ. केशव कश्यप जांजगीर चांपा से बिलासपुर और डॉ. चंद्रपाल भगत जशपुर से दुर्ग भेजे गए हैं। डॉ. अजय हलवाई जांजगीर से दुर्ग, डॉ. राजेंद्र रात्रे कबीरधाम से महासमुंद और डॉ. विवेक शर्मा कबीरधाम से दुर्ग भेजे गए हैं।

250 सीटों पर बड़ा सवाल

सरकार ने 250 नई एमबीबीएस सीटों का सपना दिखाया है। लेकिन सवाल अब डॉक्टरों की संख्या का है। अगर मान्यता के लिए फैकल्टी जुटाई गई और मंजूरी मिलते ही वही फैकल्टी हटने लगी, तो नए मेडिकल कॉलेजों की असली ताकत क्या है? मेडिकल शिक्षा में जुगाड़ नहीं, स्थायी व्यवस्था चाहिए। वरना 250 सीटें बढ़ेंगी, लेकिन डॉक्टरों की कमी वहीं की वहीं रह जाएगी।

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में वर्ष 2026-27 के लिए कितने नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी मिली है?
    छत्तीसगढ़ में कुल 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को मान्यता दी गई है।
  2. छत्तीसगढ़ में नए मेडिकल कॉलेज किन-किन जिलों/स्थानों पर खोले गए हैं?
    1. कबीरधाम (कवर्धा) 2. जांजगीर-चांपा 3. मनेंद्रगढ़ 4. कुनकुरी (जशपुर) 5. गीदम (दंतेवाड़ा)
  3. भारत में मेडिकल कॉलेजों को मान्यता कौन सी संस्था देती है?
    राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (National Medical Commission - NMC)।

यह खबरें भी पढ़ें...

हाथी-मानव संघर्ष: 26 साल, 972 की मौत, जानिए झारखंड से आए 400 हाथियों का पूरा सच

रायपुर से 12 राज्यों में ड्रग्स सप्लाई, पुलिस की सख्ती पर बदला ठिकाना

छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा कदम: IPS अफसरों ने गोद लिए थाने, DGP संभालेंगे रतनपुर

बस्तर में बहुभाषी शिक्षा मॉडल लागू, 2026-27 के लिए बनेगा नया मॉड्यूल

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • एमबीबीएस
  • जांजगीर चांपा
  • मेडिकल शिक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान