12वीं बोर्ड में एक लाख स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन से पास... ऐसा पहली बार

Kanak Durga Jha | May 12, 2025, 14:26 IST
Share
One lakh students passed 12th with first division the sootr
One lakh students passed 12th with first division the sootr

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन से पास होने वाले छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पहली बार बारहवीं में एक लाख से अधिक छात्र प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं।

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन से पास होने वाले छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पहली बार बारहवीं में एक लाख से अधिक छात्र प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं। इसमें छात्रों की तुलना में छात्राओं की संख्या अधिक है। इधर दसवीं में पिछले पांच साल से एक लाख से ज्यादा परीक्षार्थी फर्स्ट डिवीजन से पास हो रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : एक्टिव हुआ सिस्टम... गरज चमक के साथ होगी जोरदार बारिश

1 लाख 26 हजार स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन से पास

इस बार इनकी संख्या 1 लाख 26 हजार है। हाल ही में सीजी बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी हुए। 2 लाख 38 हजार 626 परीक्षार्थी थे। 1 लाख 94 हजार 906 पास हुए। इनमें से 1 लाख 544 छात्रों को फर्स्ट डिवीजन मिला। 88 हजार 841 को सेकंड और 5516 छात्र थर्ड डिवीजन से पास हुए। इस तरह से रिजल्ट 81.87 प्रतिशत रहा।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा...ट्रक और ट्रेलर में जोरदार टक्कर, 14 की मौत

पिछले कुछ वर्षों के रिजल्ट को देखा जाए तो बारहवीं में हर बार 75 फीसदी से अधिक छात्र पास हो रहे हैं। वहीं प्रथम श्रेणी से पास होने वाले छात्रों की संख्या भी बढ़ रही थी। वर्ष 2020 में 72385 फर्स्ट डिवीजन से पास हुए थे। कोरोना की वजह से 2021 की परीक्षा छात्रों ने घर बैठे दी थी, तब अधिकांश छात्रों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे। कोरोना काल को छोड़ दिया जाए तो 2022 में 82 हजार, 2023 में 87 हजार और 2024 में करीब 88 हजार छात्रों ने प्रथम श्रेणी से पास हुए थे।

छात्रों का रिजल्ट बेहतर हो, स्कूल भी कर रहे प्रयास

जानकारों का कहना है कि अब ज्यादातर स्कूल यह प्रयास करते हैं कि उनके यहां का रिजल्ट बेहतर हो, अधिक छात्र फर्स्ट डिवीजन से पास हो, मेरिट लिस्ट में शामिल हो। इसके अनुसार वे तैयारी कराते हैं। उधर प्रतिस्पर्धा का स्तर बढ़ा है। इसे देखते हुए छात्र मेहनत कर रहे हैं। इसका असर भी दिख रहा है। इसी तरह कुछ वर्ष पहले दसवीं और बारहवीं में सवाल पूछने के तरीके में बदलाव किया गया। बहुवैकल्पिक प्रश्नों को शामिल किया गया।



ये खबर भी पढ़िए...रायपुर में उत्तर प्रदेश के 2 मजदूर जिंदा जले... कंटेनर में लगी भीषण आग

पहले से आसान हुए प्रश्न पत्र



इसी तरह प्रश्न को तीन कैटेगरी में सरल, औसत और कठिन में बांटा गया। जैसे दसवीं अंग्रेजी के पेपर में 36 प्रतिशत सरल, 48 प्रतिशत औसत और 16 प्रतिशत कठिन सवाल पूछे जाते हैं। गणित में 30 सरल, 50 औसत और 20 प्रतिशत कठिन प्रश्न आते हैं। यह भी एक कारण है जिसकी वजह से न सिर्फ ज्यादा छात्र पास हो रहे हैं, बल्कि फर्स्ट डिवीजन भी ला रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...Egypt जाकर छत्तीसगढ़ के न्यूरो सर्जन ने की स्पाईन सर्जरी…ये पहले डॉक्टर

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 2025 में कितने छात्रों ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की?
    2025 में छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 1 लाख 26 हजार छात्रों ने प्रथम श्रेणी (फर्स्ट डिवीजन) से परीक्षा पास की।
  2. छात्रों के बेहतर रिजल्ट आने के पीछे क्या कारण बताए जा रहे हैं?
    छात्रों के बेहतर रिजल्ट का कारण स्कूलों की अच्छी तैयारी, छात्रों की मेहनत, परीक्षा पैटर्न में बदलाव (जैसे बहुविकल्पीय प्रश्नों की संख्या बढ़ना), और प्रश्नों को सरल, औसत और कठिन श्रेणी में बांटना बताया गया है।
  3. कोरोना महामारी के समय 2021 में परीक्षाओं का क्या तरीका अपनाया गया था?
    2021 में कोरोना महामारी के कारण छात्रों ने घर बैठे परीक्षा दी थी, जिसके चलते अधिकांश छात्रों को 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए थे।


CG board | CG Board 10th 12th result | CG Board Result | chhattisgarh board exam | Chhattisgarh Board Result | छत्तीसगढ़ बोर्ड माध्यमिक शिक्षा मंडल | 10वीं-12वीं के टॉपर्स | 10वीं-12वीं के छात्र | 10वीं 12वीं परीक्षा | 10वीं-12वीं रिजल्ट

Tags:
  • छत्तीसगढ़ बोर्ड माध्यमिक शिक्षा मंडल
  • chhattisgarh board exam
  • 10वीं-12वीं रिजल्ट
  • CG Board Result
  • 12वीं
  • 10वीं-12वीं के छात्र
  • छत्तीसगढ़ बोर्ड
  • CG Board 10th 12th result
  • Chhattisgarh Board Result
  • CG board
  • 10वीं-12वीं के टॉपर्स
  • 10वीं 12वीं परीक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा