रेप में मदद करने वाला भी रेपिस्ट... गैंगरेप केस में हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

Kanak Durga Jha | Published:
Share
one who helps rape also rapist High Courts strict comment gang rape case
one who helps rape also rapist High Courts strict comment gang rape case

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सूरजपुर गैंगरेप केस की सुनवाई करते हुए साफ कहा कि अगर किसी ग्रुप में एक व्यक्ति दुष्कर्म करता है और बाकी लोग उसकी मदद करते हैं, तो सभी को दोषी माना जाएगा।

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सूरजपुर गैंगरेप केस की सुनवाई करते हुए साफ कहा कि अगर किसी ग्रुप में एक व्यक्ति दुष्कर्म करता है और बाकी लोग उसकी मदद करते हैं, तो सभी को दोषी माना जाएगा। सिर्फ इसलिए कि वीडियो नहीं मिला या डीएनए रिपोर्ट किसी से मेल नहीं खाई, इससे आरोपियों को बरी नहीं किया जा सकता।

ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : एक्टिव हो गया तगड़ा सिस्टम... अगले 48 घंटे तक होगी भारी बारिश

रेप पीड़िता को हाई कोर्ट का सहारा

पीड़िता की गवाही, गर्भावस्था और बच्चे का जन्म घटना की पुष्टि करते हैं, ऐसा कहते हुए कोर्ट ने कहा कि केवल वीडियो न मिलना या डीएनए रिपोर्ट मैच न होना दोषियों को नहीं बचा सकता। हाई कोर्ट ने सूरजपुर गैंगरेप केस के पांच दोषियों को आंशिक राहत दी है। कोर्ट ने पाक्सो, एससी/एसटी और आईटी एक्ट के तहत दोषमुक्त किया, लेकिन आईपीसी की गंभीर धाराओं में सजा को बरकरार रखा।

ये खबर भी पढ़िए...बसव राजू तो ट्रेलर था... अभी तो 15 मोस्ट वांटेड नक्सलियों को मारना बाकी है

हाई कोर्ट ने माना कि पीड़िता की उम्र 18 साल से कम साबित नहीं हो पाई और जाति प्रमाण पत्र घटना के 10 महीने बाद बना। वीडियो भी मोबाइल से बरामद नहीं हुआ। इसलिए कोर्ट ने पॉक्सो, एससी/एसटी और आईटी एक्ट की सजा हटा दी, लेकिन गैंगरेप और अपहरण जैसी IPC की धाराओं के तहत पहले जैसी सजा बरकरार रखी। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रजनी दुबे की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि पीड़िता की स्पष्ट, सुसंगत और चिकित्सकीय रूप से पुष्ट गवाही के आधार पर गैंगरेप सिद्ध होता है।

ये खबर भी पढ़िए...बस्तर और कोंडागांव से हटा 'लाल आतंक' का धब्बा, अब नक्सलियों का खौफ नहीं

यह है पूरा मामला

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 19 दिसंबर 2021 को आरोपित मासूक रजा उसे बुलाकर एक सुनसान जगह ले गया, जहां पहले से मौजूद चार अन्य आरोपित अब्बू बकर उर्फ मोंटी, अशरफ अली उर्फ छोटू, मोहित कुमार और विनीत कुमार ने उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपितों ने घटना का वीडियो भी बना लिया और वायरल करने की धमकी दी। जनवरी और फरवरी 2022 में भी अलग-अलग जगहों पर पुनः गैंगरेप की घटनाएं हुईं। डर की वजह से उसने किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन जब वह गर्भवती हुई, तब परिजनों को बताया और पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

ये खबर भी पढ़िए...कभी नक्सलियों से खौफ खाते थे इस गांव के लोग... अब सड़क-बिजली की सुविधा

rape | crime news | Crime news The sootr | crime news today | cg crime news | CG News | cg news update | cg news today | cg news hindi

Tags:
  • CG News
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • rape
  • रेप
  • cg crime news
  • cg news update
  • cg news hindi
  • crime news today
  • cg news today
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर