100 की स्पीड में गुटखा थूकने के लिए दरवाजा खोला... एक की मौके पर मौत
Kanak Durga Jha | Jun 03, 2025, 14:08 IST
Opened door to spit gutkha 100 speed one died spot
Road Accident : 100 की रफ्तार से दौड़ती इनोवा से गुटखा थूकने के लिए गाड़ी चलाने वाले ने दरवाजा खोला तो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई।
Road Accident : 100 की रफ्तार से दौड़ती इनोवा से गुटखा थूकने के लिए गाड़ी चलाने वाले ने दरवाजा खोला तो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। गाड़ी पलटने के दौरान पीछे बैठा युवा व्यवसायी तेजी से बाहर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना बिलासपुर रायपुर नेशनल हाइवे 130 पर चकरभाठा के पास हुई। चकरभाठा निवासी जैकी गेही (31) चकरभाठा में कपड़े की दुकान चलाता था।
ये खबर भी पढ़िए...B.Ed के लाखों छात्रों को बड़ा झटका... 4 बड़े कॉलेजों की मान्यता रद्द
जैकी गेही पार्टी करने पेट्रीशियन बार आया था। करीब 1.30 बजे उसने अपने दोस्त चकरभाठा के आकाश चंदानी (34) को फोन कर लेने के लिए बुलाया। आकाश घर के पास खड़े अपने दोस्त पंकज के साथ इनोवा लेकर जैकी को लेने पहुंचा। आकाश गाड़ी चला रहा था, पंकज बगल में और जैकी पीछे बैठा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एनएच पर गाड़ी की रफ्तार तब 100 से अधिक थी।
ये खबर भी पढ़िए...जंगल सफारी नहीं रायगढ़ का अभयारण्य बना वाइल्ड लाइफ का स्पॉट
हाइवे पर हाईकोर्ट से पहले गुरुनानक ढाबा के पास आकाश ने गुटखा धूकने के लिए कार का दरवाजा खोला तो गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और लगातार तीन बार पलटी खाई। ड्राइवर साइड का दरवाजा पहले से खुला था, पलटने के दौरान पीछे का दरवाजा भी खुल गया और सामने से आकाश व पीछे से जैकी बाहर जा गिरे। जैकी की मौके पर ही मौत हो गई और आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। पंकज को साधारण चोट आई। आकाश को अपोलो रेफर कर दिया गया।
ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी
1 death Raipur road accident | सड़क हादसा | छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा | CG News | cg news hindi | cg news update | cg news today
ये खबर भी पढ़िए...B.Ed के लाखों छात्रों को बड़ा झटका... 4 बड़े कॉलेजों की मान्यता रद्द
100 से अधिक की स्पीड में थी गाड़ी
ये खबर भी पढ़िए...जंगल सफारी नहीं रायगढ़ का अभयारण्य बना वाइल्ड लाइफ का स्पॉट
युवक की मौके पर ही मौत
ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी
FAQ
- सड़क दुर्घटना किस स्थान पर हुई और मृतक युवक कौन था?
यह दुर्घटना बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाइवे 130 पर चकरभाठा के पास हुई। मृतक युवक का नाम जैकी गेही था, जिसकी उम्र 31 वर्ष थी और वह चकरभाठा में कपड़े की दुकान चलाता था। - दुर्घटना का मुख्य कारण क्या था?
दुर्घटना का मुख्य कारण यह था कि गाड़ी चालक आकाश चंदानी ने गुटखा थूकने के लिए तेज रफ्तार (100+ km/h) में चल रही इनोवा कार का दरवाजा खोल दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और तीन बार पलटी। - दुर्घटना में कौन-कौन घायल हुए और किसकी मौत हुई?
दुर्घटना में जैकी गेही की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर आकाश चंदानी गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे अपोलो अस्पताल रेफर किया गया। पंकज को साधारण चोटें आईं।
1 death Raipur road accident | सड़क हादसा | छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा | CG News | cg news hindi | cg news update | cg news today
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman