छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के नियम बदले, सिर्फ एग्री स्टैक पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
Harrison Masih | Aug 05, 2026, 13:03 IST
छत्तीसगढ़ में एग्री स्टैक पंजीयन
छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब किसानों को राज्य के किसान पोर्टल पर अलग से पंजीयन नहीं कराना होगा। धान बेचने के लिए केवल केंद्र सरकार के एग्री स्टैक पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य होगा।
समझें क्या है पूरा मामला...
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए अब सिर्फ Agri Stack पंजीयन अनिवार्य।
- राज्य के किसान पोर्टल पर अलग से पंजीयन कराने की जरूरत नहीं होगी।
- किसानों को सोसायटी में ही एग्री स्टैक पंजीयन की सुविधा मिलेगी।
- फार्मर आईडी नहीं होने पर पहले एग्री स्टैक में पंजीयन कराना होगा।
- बिना पंजीयन वाले किसानों को 31 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन पूरा करना जरूरी।
सबसे बड़ी राहत यह है कि अब सोसायटियों में भी एग्री स्टैक पंजीयन की सुविधा मिलेगी। इससे किसानों को अलग-अलग जगह भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यह बदलाव आगामी धान खरीदी सीजन को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान और तेज हो सके।
सोसायटी में ही मिलेगा लॉगिन आईडी-पासवर्ड
विभाग के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2026-27 में धान बेचने के लिए किसानों का रकबा सिर्फ एग्री स्टैक पोर्टल पर दर्ज डिजिटल क्रॉप सर्वे में दिखने वाले रकबे को ही मान्य किया जाएगा।
जिनके पास नहीं है फार्मर आईडी, उन्हें करना होगा यह काम
इसके बाद उन्हें समिति या उपार्जन केंद्र में जाकर जमीन के खसरे का विवरण, बैंक डिटेल और नॉमिनी की जानकारी ऑनलाइन सोसाइटी मॉड्यूल में दर्ज करानी होगी। यह काम समिति के जरिए ही किया जाएगा।
एग्री स्टैक पर रजिस्ट्रेशन
28 लाख किसान पहले से पंजीकृत
ऐसे किसानों के पास पंजीयन कराने के लिए 31 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। इस तारीख के बाद पंजीयन में देरी होने पर धान बेचने में दिक्कत आ सकती है।
क्या है एग्री स्टैक?
इसका मकसद सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र किसानों तक पहुंचाना और कृषि सेवाओं को पारदर्शी बनाना है। छत्तीसगढ़ में इसी सिस्टम को अब धान खरीदी से भी जोड़ दिया गया है।
किसानों के लिए क्या है सलाह
समय पर पंजीयन पूरा करने से आने वाले सीजन में धान बेचने की प्रक्रिया में कोई रुकावट नहीं आएगी। विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए हैं।
FAQ
- एग्री स्टैक पंजीयन के लिए आखिरी तारीख क्या है?
जिन किसानों ने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है, उनके पास 31 अक्टूबर तक का समय है। प्रदेश में करीब 28 लाख किसान पहले से इस पोर्टल पर पंजीकृत हैं। - एग्री स्टैक रजिस्ट्रेशन कहां कराया जा सकता है?
किसान अपनी नजदीकी प्राथमिक कृषि साख समिति (सोसायटी) या संबंधित उपार्जन केंद्र में जाकर Agri Stack रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
हर साल धान गायब, फिर भी उन्हीें अफसरों और कर्मचारियों के भरोसे होती है धान खरीदी
धान खरीदी केंद्र में बड़ा फर्जीवाड़ा! मोटर पंप से धान भिगोने का वीडियो वायरल, 4 कर्मचारी बर्खास्त
paddy procurement: धान खरीदी में बड़ा घोटाला : कट्टों समेत 2 करोड़ का माल पार
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj