छत्तीसगढ़ में पकड़े गए पाकिस्तानी भाई-बहन, फर्जी वोटर ID बनवाया
Kanak Durga Jha | Apr 28, 2025, 11:49 IST
Pakistani brother sister caught raigarh fake voter ID made the sootr
Pakistani brother sister caught in CG : पहलगाम टेरर अटैक के बाद छत्तीसगढ़ समेत देशभर में पाकिस्तानियों की तलाशी की जा रही है। पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने की चेतावनी दी गई है।
पहलगाम टेरर अटैक के बाद छत्तीसगढ़ समेत देशभर में पाकिस्तानियों की तलाशी की जा रही है। पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने की चेतावनी दी गई है। इसके लिए पुलिस प्रदेश के कोने-कोने में जाकर पाकिस्तानियों को तलाश रही है। मामले में रायगढ़ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने दो पाकिस्तानी नागरिक को जिले से दबोचा है। दोनों पाकिस्तानी भाई-बहन हैं।
ये खबर भी पढ़िए...जवानों से डरा नक्सली लीडर हिड़मा... दुम दबाकर भागा
इसके साथ ही पुलिस ने बड़ा खुलासा भी किया है। पुलिस ने बताया कि भाई-बहन पाकिस्तानी है। दोनों ही रायगढ़ में फर्जी दस्तावेज बनाकर रह रहे थे। इनके पास वैध पासपोर्ट और लॉन्ग टर्म वीजा था। मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह पूरा मामला जूटमिल थाना इलाके का है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस की ओर से बाहरी राज्यों से आए लोगों को लेकर जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच जूटमिल थाना प्रभारी को सूचना मिली कि ग्राम कोडातराई में याकूब शेख के मकान में दो पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों को भेजता था विदेश... पुलिस ने दबोचा
पूछताछ में पता चला कि, अर्निश शेख और इफ्तिखार शेख दोनों भाई-बहन हैं और पाकिस्तानी नागरिक हैं। दोनों ने भारतीय नागरिकता प्राप्त किए बिना अवैध रूप से मतदाता परिचय पत्र बनवा लिया है। इसके बाद जूटमिल थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी। साथ ही टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
ये खबर भी पढ़िए...नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पहली बार CG की जीत, ब्रॉन्ज मेडल दिलाया
मौके पर वीजा, पासपोर्ट, मतदाता परिचय पत्र और बैंक पासबुक जैसे दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि पासपोर्ट पाकिस्तान का है और LTV (लॉन्ग टर्म वीजा) वैध (सही) है। सिर्फ मतदाता कार्ड गलत है। दोनों ने भारत निर्वाचन आयोग के फॉर्म नंबर 6 में गलत जानकारी देकर ये कार्ड बनवाया था।
ऐसे में पुलिस ने इफ्तिखार शेख (29 साल) और अर्निश शेख (25 साल) के खिलाफ धारा 199, 200, 419, 467, 468, 34 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड में जेल भेज दिया है।
ये खबर भी पढ़िए...बीजेपी पार्षद भिलाई स्टील प्लांट से तांबे का तार चोरी करते पकड़ा
Pakistani | CG News | cg news update | cg news today | crime news | Crime news The sootr | crime news today
ये खबर भी पढ़िए...जवानों से डरा नक्सली लीडर हिड़मा... दुम दबाकर भागा
फर्जी वोटर ID बनवा कर रह रहे
ये खबर भी पढ़िए...फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों को भेजता था विदेश... पुलिस ने दबोचा
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया
ये खबर भी पढ़िए...नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पहली बार CG की जीत, ब्रॉन्ज मेडल दिलाया
वैध पाए गए पासपोर्ट और वीजा
ऐसे में पुलिस ने इफ्तिखार शेख (29 साल) और अर्निश शेख (25 साल) के खिलाफ धारा 199, 200, 419, 467, 468, 34 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड में जेल भेज दिया है।
ये खबर भी पढ़िए...बीजेपी पार्षद भिलाई स्टील प्लांट से तांबे का तार चोरी करते पकड़ा
FAQ
- रायगढ़ पुलिस ने किन दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है?
रायगढ़ पुलिस ने इफ्तिखार शेख (29 वर्ष) और अर्निश शेख (25 वर्ष), जो भाई-बहन हैं, को गिरफ्तार किया है। - इन दोनों पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ पुलिस को क्या मुख्य सबूत मिला?
दोनों ने बिना भारतीय नागरिकता प्राप्त किए फर्जी तरीके से मतदाता परिचय पत्र बनवाया था, जबकि उनके पास पाकिस्तान का वैध पासपोर्ट और लॉन्ग टर्म वीजा था। - गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों के खिलाफ किन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है?
पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 199, 200, 419, 467, 468 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
Pakistani | CG News | cg news update | cg news today | crime news | Crime news The sootr | crime news today
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari