महादेव ऐप: पुलिस को मिला बैंक खातों का कनेक्शन, ऐसे सामने आई जानकारी
Vikram Jain | Published:
Mahadev
छत्तीसगढ़ के महादेव सट्टा ऐप मामले में बैंक खातों का कनेक्शन रायपुर में मिला है। बैंक खातों की शुरुआती जांच में लेनदेन की जानकारी पुलिस को मिली है। यह लेनदेन 50 हजार रुपए से ज्यादा का नहीं होने दिया जाता था।
शिव शंकर सारथी, RAIPUR. महादेव सट्टा ऐप केस (mahadev satta app case) में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस घोटाले में बैंक खातों का कनेक्शन (Connection of bank accounts in scam) रायपुर में मिला है। बैंक खातों की शुरुआती जांच में बड़े लेनदेन की जानकारी पुलिस को मिली है। यह लेनदेन 50 हजार रुपए से ज्यादा का नहीं होता था। अब मामले में जांच को लेकर ED, EOW और पुलिस में होड़ मची हुई। एसएसपी संतोष कुमार के मुताबिक,लगभग 15 खातों में रुपए लिए जा रहे थे। इन्हीं बैंक खातों से ऑनलाइन भुगतान भी किया जा रहा था।
दरअसल, रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा (online betting) के खिलाफ रेड करने गई पुलिस को कोलकाता और गोवा का लिंक मिला था। जिसके बाद मुंबई में मौजूद रायपुर पुलिस की टीम को गोवा और कोलकाता मूव किया गया था। रायपुर, कोलकाता और गोवा तीनों जगह से 8 सटोरियों को हिरासत में लिया गया था। इस छापामार कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में मोबाइल, लैपटॉप आदि बरामद किया गया था। जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब सायबर टीम ने खंगालना शुरू किया तो बैंक खातों की जानकारी निकल कर सामने आई।
कोवीशील्ड पर प्रियंका गांधी बोलीं: अब COVID सर्टिफिकेट से गायब हो गई पीएम की फोटो
महादेव सट्टा ऐप के खिलाफ दुर्ग जिले की पुलिस ने काफी काम किया है। शायद इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) महादेव सट्टा ऐप को लेकर कहते रहे हैं कि हमने असल सटोरियों को पकड़ा और कानून के तहत जेल भेजा। जबकि मोदी सरकार जुआ ऐप पर जीएसटी लेकर धन कमा रही है। अपने चुनावी भाषणों में भूपेश बघेल ने पूछा है कि आखिर, महादेव सट्टा ऐप बंद क्यों नहीं हो रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी महादेव सट्टा ऐप को लेकर भाषणों में कांग्रेस और पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधते रहते रहे हैं।
सबसे पहले दुर्ग जिले की पुलिस ने महादेव सट्टा ऐप को लेकर कानून कार्रवाई की थी। फिर Money trail और इंटरनेशनल कनेक्शन के चलते ED ने जांच करना शुरू किया। EOW भी इस केस में एक जांच एजेंसी है। छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए शायद ये शर्म का विषय हो कि इस मामले में कुछ आईपीएस Protection money लेने के आरोपी हैं। और कुछ पुलिस कर्मी जेल में हैं जो रुपयों का लेनदेन किया करते थे।
ऐसे सामने आई बैंक खातों की जानकारी

यह खबर भी पढ़ें...
कोवीशील्ड पर प्रियंका गांधी बोलीं: अब COVID सर्टिफिकेट से गायब हो गई पीएम की फोटो
महादेव सट्टा ऐप मामले पर सियासत
महादेव सट्टा ऐप के खिलाफ दुर्ग जिले की पुलिस ने काफी काम किया है। शायद इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) महादेव सट्टा ऐप को लेकर कहते रहे हैं कि हमने असल सटोरियों को पकड़ा और कानून के तहत जेल भेजा। जबकि मोदी सरकार जुआ ऐप पर जीएसटी लेकर धन कमा रही है। अपने चुनावी भाषणों में भूपेश बघेल ने पूछा है कि आखिर, महादेव सट्टा ऐप बंद क्यों नहीं हो रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी महादेव सट्टा ऐप को लेकर भाषणों में कांग्रेस और पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधते रहते रहे हैं।
पुलिस, ED और EOW कर रही मामले में जांच
सबसे पहले दुर्ग जिले की पुलिस ने महादेव सट्टा ऐप को लेकर कानून कार्रवाई की थी। फिर Money trail और इंटरनेशनल कनेक्शन के चलते ED ने जांच करना शुरू किया। EOW भी इस केस में एक जांच एजेंसी है। छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए शायद ये शर्म का विषय हो कि इस मामले में कुछ आईपीएस Protection money लेने के आरोपी हैं। और कुछ पुलिस कर्मी जेल में हैं जो रुपयों का लेनदेन किया करते थे।
राजस्थान में 283 IAS अफसरों की 623 संपत्तियां, 201 अधिकारियों की 476 प्रॉपर्टी; 128 को खुद की संपत्ति की कीमत तक नहीं पता
By Jyoti Mahender Bhardwaj
अजब एमपी के गजब लोग, बिजली बिल बचाने लगाया ऐसा दिमाग कि स्मार्ट मीटर भी हो गया फेल, सिर्फ इतना आ रहा बिल...
By Aman Vaishnav
भोपाल मास्टर प्लान की सुनवाई में भाजपा विधायक और पूर्व आईएएस आमने-सामने, विधायक बोले- कमिश्नर रहते फाइल बढ़ाई, अब विरोध क्यों?
By Aman Vaishnav
आवारा पशुओं ने छत्तीसगढ़ में ली 295 लोगों की जान, सुप्रीम कोर्ट में आज NHAI की जवाबदेही पर होगी सुनवाई
By VINAY VERMA
एमपी में वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान, 9 महीने में 8.19 लाख मतदाता बढ़े; आयोग से जवाब का इंतजार
By Kaushiki
इंदौर में पानी की किल्लत से फैक्ट्रियों पर ताले लगने का खतरा, कहीं सूखे बोरिंग तो कहीं टैंकरों के भरोसे चल रहा काम, मजदूरों की रोजी-रोटी दांव पर
By Arohi Raj
सरकार के 3 साल पूरे होने से पहले कांग्रेस का गांव-गांव आंदोलन, भ्रष्टाचार बनेगा सबसे बड़ा मुद्दा
By Jyoti Mahender Bhardwaj