Chhattisgarh: बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ा पोस्टर वार, आरोपों से तय हो रही जीत-हार

Sandeep Kumar | Apr 07, 2024, 16:17 IST
Share
PIC
बीजेपी-कांग्रेस में पोस्टर वार

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और बीजेपी की तरफ से एक दूसरे के खिलाफ कार्टून वार तेज हो गया है। बीजेपी के लिए चरणदास महंत अभी भी मुद्दा बने हुए हैं। बीजेपी इस मुद्दे को इतने हल्के में छोड़ना नहीं चाह रही...

अरुण तिवारी@.RAIPUR. छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh ) की सियासत में इन दिनों बयानों के साथ साथ पोस्टर वार भी छिड़ा हुआ है। कांग्रेस और बीजेपी की तरफ से एक दूसरे के खिलाफ कार्टून वार तेज हो गया है। बीजेपी के लिए चरणदास महंत (Charandas Mahant ) अभी भी मुद्दा बने हुए हैं। बीजेपी इस मुद्दे को इतने हल्के में छोड़ना नहीं चाह रही। वहीं कांग्रेस के निशाने पर बीजेपी का दल बदल है। कांग्रेस ने अपने चुके हुए नेताओं को बीजेपी में शामिल होने को मुद्दा बनाया है। यानी चुनाव के पहले चरण में दलबदल भी एक अहम मुद्दा बन गया है।

986dfb11-350
986dfb11-350


ये खबर भी पढ़िए...PCC चीफ के निशाने पर गृहमंत्री, बोले- उन्होंने महंत के घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की

बीजेपी का महंत पुराण


बीजेपी ने अभी भी महंत पुराण खोल रखा है। पार्टी इस पुराण को इतने जल्दी बंद करना नहीं चाह रही। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के मोदी पर दिए बयान ने बीजेपी को घर बैठे बड़ा मुद्दा दे दिया है। बीजेपी इसे छत्तीसगढ़ी अस्मिता का सवाल भी बना रही है। बीजेपी ने सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत पर करारा हमला करते हुए पार्टीने सोशल मीडिया पर कार्टून पोस्ट कर कहा - चरणदास जी, आज आपसे हर छत्तीसगढ़िया कह रहा है "मैं हूं मोदी का परिवार, पहली लाठी मुझे मार"

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ी डिग्री वालों को मिलेगा मौका, बन सकेंगे लेक्चरर, आदेश जारी

कांग्रेस का दलबदल कांड


बीजेपी ने महंत पुराण खोला तो कांग्रेस ने दलबदल कांड को उलट लिया। कांग्रेस ने बीजेपी के दलबदल कांड को मुद्दा बना लिया है। कांग्रेस नेता सुशील आनंद कहते हैं कि अजीब बात है कि बीजेपी ने दूसरी पार्टियों से नेताओं को लाने के लिए भी एक नेता की जिम्मेदारी तय कर दी है। इसके लिए अलग से सेल बना दी गई है। वहीं प्रवक्ता धनंजय सिंह ने बीजेपी को जवाब देने के लिए एक्स पर एक कार्टून पोस्टर पोस्ट कर दिया। इस पोस्ट में उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी देश को कांग्रेस मुक्त करने की बातें करती है लेकिन असल में वो खुद कांग्रेस युक्त हो गई है। कांग्रेस के नेताओं के सहारे चुनाव जीतने का सपना देख रही है। नेता कांग्रेस के हैं उनका चुनाव चिन्ह बदल गया है।

ये खबर भी पढ़िए...पीएम मोदी का सिर फोड़ने का मामला गरमाया : आयोग के निर्देश पर चरण दास महंत के खिलाफ FIR

एक दशक में तेजी से बदली परिपाटी


जानकार कहते हैं कि दलबदल की परंपरा बहुत पुरानी है लेकिन पिछले एक दशक में ये परिपाटी बहुत तेजी से बदली है। राजनीति में अवसरवादिता ने अपनी जगह बना ली है। राजनीतिक दल भी अपना नफा नुकसान नाप तौलकर ऐसे अवसरवादी नेताओं को मौका दे रहे हैं। राजनीतिक पार्टियों को इसका चुनावी फायदा भी हो रहा है। बीजेपी में भी कई सांसद ऐसे हैं जो दूसरे दलों से आए हैं। बीजेपी का चूंकि चढ़ता सूरज है इसलिए खराब दौर से गुजर रही कांग्रेस के नेता उस नाव से इस नाव में सवार हो रहे हैं। केंद्र के साथ राज्यों में भी यह दलबदल बहुत बढ़ गया है। इसके अलावा दलबदल का दूसरा रुप भी है जो बिहार में देखने को मिलता है। सीएम नीतीश बाबू भी कभी बीजेपी तो कभी राष्ट्रीय जनता दल का समर्थन लेकर खुद बदस्तूर सीएम की कुर्सी पर जमे हुए हैं। वहीं रामविलास पासवान एक सीटकर भी केंद्र में मंत्री बने रहे भले ही सरकारें बदलती रहीं।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ के जशपुर में 18 दिन की बच्ची का पेट फूला तो बैगा ने दाग दिया गर्म सरिया

Tags:
  • Chhattisgarh
  • कांग्रेस और बीजेपी
  • Charandas Mahant
  • कार्टून वार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा