प्रबल प्रताप सिंह जूदेव धर्मश्री पुरस्कार से सम्मानित

Krishna Kumar Sikander | May 21, 2025, 16:37 IST
Share
Prabal Pratap Singh Judeo honoured with Dharmashri Award the sootr
Prabal Pratap Singh Judeo honoured with Dharmashri Award the sootr

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को राष्ट्र शंखनाद महोत्सव में प्रतिष्ठित सनातन धर्मश्री पुरस्कार से गोवा में नवाजा गया। सनातन संस्था द्वारा आयोजित सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव का आयोजन 18 और 19 मई 2025 को किया गया था।

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को राष्ट्र शंखनाद महोत्सव में प्रतिष्ठित सनातन धर्मश्री पुरस्कार से गोवा में नवाजा गया। सनातन संस्था द्वारा आयोजित सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव का आयोजन 18 और 19 मई 2025 को किया गया था। संस्था के रजत जयंती समारोह और संस्थापक डॉ. जयंत आठवले के जन्मोत्सव पर यह आयोजन किया गया था। महोत्सव में राष्ट्र सेवा, धर्म रक्षा और सनातन मूल्यों के पुनरुत्थान को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में तीसरी बार बदलेगा श्रीराम वन गमन पथ, 81 करोड़ खर्च के बाद भी बदलाव

हजारों लोग सनातन धर्म में पुनः प्रतिष्ठित हुए

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने अपने पिता स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के 'घर वापसी' अभियान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनके नेतृत्व में हजारों लोग सनातन धर्म में पुनः प्रतिष्ठित हुए हैं। धर्म जागरण और राष्ट्र सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर विष्णु शंकर जैन, सुरेश चव्हाणके, टायगर राजा सिंह और उदय महुरकर जैसे धर्म और राष्ट्र के लिए समर्पित अन्य विशिष्ट व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें... बीटेक करने के बाद नक्सली बना बसव राजू, LTTE से ली थी आतंक की पूरी ट्रेनिंग

पिता को समर्पित सम्मान, हात काटरो खंभा को नमन

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने इस सम्मान को अपने पिता दिलीप सिंह जूदेव को समर्पित करते हुए कहा, "मैं सनातन संस्था का हृदय से आभारी हूँ। मेरे पिता ने धर्मांतरण के खिलाफ सेवा और विनम्रता के साथ लोगों के पांव पखारकर उनकी घर वापसी कराई। यह सम्मान उनके आदर्शों का प्रतीक है।" उन्होंने गोवा के ऐतिहासिक 'हात काटरो खंभा' का उल्लेख करते हुए कहा कि यह स्थल गोवा इंक्विजिशन के दौरान पुर्तगाली मिशनरियों द्वारा सनातनियों पर अत्याचार और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ उनके अडिग स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने गोवा सरकार से इस स्थल को 'सनातन स्वाभिमान स्थम्भ' नाम देकर राष्ट्रीय स्मारक के रूप में संरक्षित करने की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें... कुख्यात नक्सली नेता बसवराजू ढेर, 1 करोड़ का था इनाम

बस्तर में घर वापसी और विकास की नई लहर

जूदेव ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में चल रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि बस्तर में युवाओं को शिक्षा और रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, और नक्सलवाद मुक्त बस्तर जल्द हकीकत बनेगा। साथ ही, उन्होंने बस्तर में 1000 लोगों की घर वापसी का संकल्प दोहराया। यह महोत्सव सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण का एक जीवंत उदाहरण रहा, जिसमें देशभर से आए धर्म और राष्ट्र प्रेमियों ने हिस्सा लिया।

ये खबर भी पढ़ें... नीति आयोग आत्मसमर्पित नक्सलियों को देगा आवास... रोडमैप तैयार

Prabal Pratap Singh Judeo joins | award | प्रबल प्रताप सिंह जूदेव हुए शामिल

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • Prabal Pratap Singh Judeo joins
  • प्रबल प्रताप सिंह जूदेव हुए शामिल
  • award
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज