बागियों की घर वापसी पर दो फाड़ कांग्रेस,राहुल गांधी करेंगे अंतिम फैसला

Arun Tiwari | Jan 02, 2025, 18:54 IST
Share
Congress ghar vaapasee Campaign
Congress ghar vaapasee Campaign

लोकसभा चुनाव के समय सचिन पायलट और अमित जोगी संपर्क में थे। उसी समय से रेणु जोगी और अमित जोगी की कांग्रेस में वापसी की तैयारी होने लगी थी। अब इस बारे में राहुल गांधी ही अंतिम फैसला करेंगे।

रायपुर. बागियों की घर वापसी को लेकर कांग्रेस दो फाड़ हो गई है। जोगी परिवार समेत अन्य बागियों की कांग्रेस में वापसी को लेकर एक खेमा समर्थन में है तो दूसरा खेमा विरोध पर अड़ा हुआ है। जोगी परिवार को लेकर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी प्रेशर में हैं।

जोगी परिवार से जुड़े सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव के समय सचिन पायलट और अमित जोगी संपर्क में थे। उसी समय से रेणु जोगी और अमित जोगी की कांग्रेस में वापसी की तैयारी होने लगी थी, लेकिन हाल ही में दिल्ली में हुई बैठक में बागियों या जोगी परिवार को वापस लेने पर कोई फैसला नहीं हो सकता।

सचिन पायलट पर भी इस बात का प्रेशर है कि वे वापसी का विरोध कर रहे नेताओं की बात को अनदेखी नहीं कर सकते। वहीं ये पूरा मामला राहुल गांधी के पाले में पहुंच गया है। राहुल गांधी ही इस पर अंतिम फैसला लेंगे।

भूपेश बघेल पर बढ़ा संकट, आबकारी मंत्री रहे लखमा के घर ED का छापा

जोगी परिवार की वापसी में सबसे बड़ा पेंच

विधानसभा चुनाव गुजरे भले ही एक साल ही हुआ हो लेकिन कांग्रेस में अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। इन दिनों एक बड़ा घटनाक्रम ये भी हुआ है कि कुछ बड़े नाम कांग्रेस में वापसी चाहते हैं। इनमें जोगी परिवार और पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का नाम शामिल है। इन नामों को लेकर पार्टी में दो फाड़ हो गए हैं।

एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव हैं तो दूसरी तरफ संगठन दूसरे वरिष्ठ नेता। यहां पर सबसे बड़ा पेंच जोगी परिवार की वापसी को लेकर है। रेणु जोगी ने छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के कांग्रेस में विलय को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज को पत्र भी लिखा था। वे खुद और अमित जोगी को कांग्रेस में शामिल कराना चाहती हैं। इस पत्र के बाद रायपुर से दिल्ली तक कांग्रेस की अंदरुनी राजनीति में उबाल आ गया।

Instagram पर लाइव आकर लड़की ने लगा ली फांसी... BF से हुआ था ब्रेकअप

जोगी परिवार की वापसी का विरोध पूर्व सीएम भूपेश बघेल और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव कर रहे हैं। यह सब जानते हैं कि भूपेश बघेल और अजीत जोगी में 36 का आंकड़ा रहा है। अजीत जोगी के अलग पार्टी बनाने के पीछे भी भूपेश बघेल ही माने जाते हैं। बघेल ने रायपुर से लेकर दिल्ली तक अपना विरोध जता दिया है।

यही कारण है कि प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी प्रेशर में हैं। वे अमित जोगी की कांग्रेस में वापसी का फैसला नहीं कर पा रहे हैं। हाल ही में दिल्ली में हुई बैठक में भी बागियों की वापसी पर एक राय नहीं बन पाई है। बघेल कहते हैँ कि वे इस बारे में जो कुछ कहेंगे अपनी पार्टी के अंदर ही कहेंगे।


बृहस्पति सिंह के विरोध में टीएस

पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने भी अपनी वापसी के लिए आवेदन दे दिया है। यहां पर पेंच टीएस सिंहदेव ने फंसाया है। पिछले विधानसभा चुनाव में बृहस्पत सिंह की कांग्रेस ने टिकट काट दी थी। बृहस्पति ने विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तत्कालीन कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को जिम्मेदार ठहराया था।

दोनों पर पार्टी के खिलाफ षडयंत्र रचने का आरोप लगाया था। इसके पूर्व बृहस्पति सिंह ने उनके काफिले पर हुए कथित हमले के बाद टीएस सिंहदेव और उनके भतीजे पर षड़यंत्र का आरोप लगाया था। वरिष्ठ नेताओं पर बयानबाजी के बाद बृहस्पत सिंह को बर्खास्त कर दिया गया था। वर्ष 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव में बृहस्पति सिंह को टीएस सिंहदेव ने समर्थन दिया था।

2 दिनों तक छत्तीसगढ़ में चलेगी शीतलहर, कई जिलों में होगी बारिश

परिणाम आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने भूपेश बघेल को सीएम बनाया। वहीं, भूपेश बघेल के सीएम बनने के बाद बृहस्पत सिंह ने पाला बदला और भूपेश के खेमे में आ गए थे। तभी से उनसे टीएस सिंहदेव नाराज हैं। सिंहदेव उनकी वापसी कहते हैं कि उन्होंने जो भी किया वो बेहद अनुचित था। सॉरी कहने से क्या होता है। बाकी पार्टी इस बारे में फैसला करेगी।


नाग और कुकरेजा का भी विरोध

2023 के विधानसभा चुनाव में अंतागढ़ से विधायक रहे अनूप नाग ने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इसके लिए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था। अनूप के कारण ही कांग्रेस को वहां हार झेलनी पड़ी थी। वहीं पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने पूर्व कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा और उनके पुत्र पूर्व एमआसी मेंबर अजीत कुकरेजा की पार्टी में वापसी का विरोध किया है।

उन्होंने पीसीसी चीफ दीपक बैज को चिट्ठी लिखकर कहा है कि आनंद और अजीत कुकरेजा 2013 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम कर चुके हैं। 2018 में भी यही तरीका उन्होंने अपनाया और 2023 में तो निर्दलीय चुनाव लड़कर कांग्रेस का हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जुनेजा ने आरोप लगाया कि इसके बाद पिता-पुत्र शहर में घूम-घूमकर यह कह रहे हैं कि कांग्रेस में हम जब चाहें तब वापस आ सकते हैं। जुनेजा ने कहा कि आखिर कौन व्यक्ति है जो उनसे पैसा लेकर उनकी पार्टी में वापसी कराना चाह रहा है। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। जुनेजा ने बैज के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के साथ ही दोनों प्रभारी सचिव को भी चिट्ठी भेजी है।


राहुल के पाले में गेंद

जोगी परिवार समेत अन्य नेताओं की वापसी पर कांग्रेस में मचे घमासान के बाद अब गेंद राहुल गांधी के पाले में चली गई है। इस संबंध में सचिन पायलट, भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव भी राहुल गांधी से बात करेंगे।

राहुल सभी पक्ष जानने के साथ ही स्थानीय नेताओं की राय भी लेंगे। इसके लिए वापसी के विचार के लिए बनी कमेटी के नेताओं से भी कहा गया है कि वे स्थानीय स्तर के नेताओं से रायशुमारी कर रिपोर्ट तैयार करें। इन सबको देखते हुए इतना तो तय है कि अमित और रेणु जोगी की घर वापसी आसान नहीं है। अब इस बारे में राहुल गांधी ही अंतिम फैसला करेंगे।

Tags:
  • सचिन पायलट
  • राहुल गांधी
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Chhattisgarh Congress
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा