2028 चुनाव की तैयारी अभी से... बीजेपी 30 फीसदी महिलाओं को देगी बड़ी जिम्मेदारी
Kanak Durga Jha | Jul 09, 2025, 10:36 IST
Preparations for 2028 elections begin now BJP big responsibility 30 percent women
BJP 2028 elections : बीजेपी संगठन में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को चुने जाने के बाद अब नई कार्यकारिणी घोषित करने की तैयारी चल रही है।
बीजेपी संगठन में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को चुने जाने के बाद अब नई कार्यकारिणी घोषित करने की तैयारी चल रही है। इसमें करीब पहले 50 पदाधिकारियों की घोषणा एक महीने के अंदर हो सकती है। बीजेपी 2028 चुनाव को देखते हुए महिलाओं का प्रतिनिधित्व भी संगठन में बढ़ाने जा रही है। पहली बार 30 प्रतिशत महिलाओं को संगठन में मौका दिया जाएगा।
महिला मोर्चा के अलावा सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ के साथ महामंत्री और उपाध्यक्ष जैसे पदों पर भी महिलाओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके लिए बूथ स्तर तक पर महिला नेत्रियों को पिछले छह महीने से खोजा जा रहा था। जिन महिलाओं में नेतृत्व की क्षमता है, अब पार्टी उन्हें आगे लाना चाहती है। क्योंकि आगामी चुनाव में 30 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देना है। साथ ही जाति और क्षेत्र के समीकरण को भी ध्यान में रखा जा रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : एक्टिव हुआ सिस्टम... अगले 48 घंटे तक जमकर होगी बारिश
चारों महामंत्री में भरत वर्मा को छोड़कर बाकी तीन बदलना तय बताया जा रहा है। क्योंकि संजय श्रीवास्तव नान अध्यक्ष और रामू रोहरा महापौर बन चुके हैं। बाकी रामजी भारती को भी हटाकर नवीन मार्कंडेय को लाने की तैयारी है। इसके अलावा रजनीश सिंह को भी महामंत्री बनाने की चर्चा है।
ये खबर भी पढ़िए...भारी बारिश से टापू बने कांकेर के इलाके... बस्तर में बाढ़ जैसी स्थिति
हालांकि उनके खिलाफ कई शिकायतें संगठन में पहले से हो चुकी हैं। अगर उन्हें मौका नहीं मिलता है तो अभिषेक सिंह या श्रीचंद सुंदरानी को भी महामंत्री बनाया जा सकता है। तीसरे चेहरे के तौर पर किसी महिला की तलाश चल रही है।
बीजेपी संगठन में अभी 6 उपाध्यक्ष और 6 मंत्री हैं। उपाध्यक्ष में शिवरतन शर्मा को छोड़कर बाकी सभी के बदले जाने की बात सामने आ रही है। उपाध्यक्ष के तौर पर उन्हें मौका दिया जाएगा, जिन्हें टिकट और निगम-मंडल नहीं मिल पाया है। इसमें नारायण चंदेल, वेदराम मनहरे, लाभचंद बाफना, सुरेंद्र पाटनी के नाम आगे हैं। वहीं मंत्री के तौर पर युवाओं को आगे लाने की चर्चा है। किशोर महानंद को हटाकर बाकी के बदले जाने की संभावना है। इसके अलावा सभी संभागों को नए प्रभारी भी मिलेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...जेईई में कम रैंक ! टेंशन ना लें... ऐसे मिलेगा सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन
बीजेपी संगठन के सात मोर्चा और 17 प्रकोष्ठ की भी नई कार्यकारिणी तैयार होगी। भाजपा अब नई पीढ़ी को आगे लाने की तैयारी में है। इस वजह से इसमें युवाओं और महिलाओं का संतुलन बनाया जाएगा। मोर्चा में ऐसे लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी जिन्हें आगामी विधानसभा में टिकट भी दिया जा सके। संगठन महामंत्री पवन साय सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ के नाम फाइनल कर चुके हैं। सांसद-विधायक प्रशिक्षण के बाद इनकी सूची जारी हो सकती है।
कोषाध्यक्ष नंदन जैन ही रहेंगे। कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता की जगह छगन मूंदड़ा या निरंजन सिन्हा को मौका दिया जा सकता है। सह प्रभारी रजनीश शुक्ला को भी बदलने की बात कही जा रही है। नरेश और रजनीश को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके अलाव मीडिया विभाग में भी प्रवक्ता के तौर पर नए नाम सामने आएंगे। मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी को सिंधी काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया तो उनकी जगह पर अनुराग अग्रवाल, राजीव चक्रवती, उमेश घोरमोड़े या सुनील चौधरी को जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं प्रदेश प्रवक्ताओं में अमित साहू को छोड़कर बाकी को बदला जा सकता है।
संगठन पिछले छह महीने से बूथ से लेकर प्रदेश तक में एक्टिव महिला नेत्रियों की सूची तैयार कर रही है। इसमें ऐसी महिलाओं को खोजा जा रहा है जो बीजेपी से लंबे समय से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा वे स्वयं नेता हो, पति पर आश्रित न हो। वे अपने दम पर राजनीति कर रही हों। यही नहीं दूसरी पार्टी की भी जिले में दमदार नेत्री है तो उसकी सूची भी तैयार की गई है।
ये खबर भी पढ़िए...युक्तियुक्तकरण का मामला... 35% शिक्षकों ने नहीं दी जॉइनिंग, वेतन रुकेगा
BJP | बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव | CG News | cg news update | Chhattisgarh News | Chhattisgarh news today | chhattisgarh news update
महिला मोर्चा के अलावा सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ के साथ महामंत्री और उपाध्यक्ष जैसे पदों पर भी महिलाओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके लिए बूथ स्तर तक पर महिला नेत्रियों को पिछले छह महीने से खोजा जा रहा था। जिन महिलाओं में नेतृत्व की क्षमता है, अब पार्टी उन्हें आगे लाना चाहती है। क्योंकि आगामी चुनाव में 30 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देना है। साथ ही जाति और क्षेत्र के समीकरण को भी ध्यान में रखा जा रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : एक्टिव हुआ सिस्टम... अगले 48 घंटे तक जमकर होगी बारिश
महामंत्री में रजनीश, नवीन का नाम
ये खबर भी पढ़िए...भारी बारिश से टापू बने कांकेर के इलाके... बस्तर में बाढ़ जैसी स्थिति
हालांकि उनके खिलाफ कई शिकायतें संगठन में पहले से हो चुकी हैं। अगर उन्हें मौका नहीं मिलता है तो अभिषेक सिंह या श्रीचंद सुंदरानी को भी महामंत्री बनाया जा सकता है। तीसरे चेहरे के तौर पर किसी महिला की तलाश चल रही है।
उपाध्यक्ष और मंत्री भी बदले जाएंगे
ये खबर भी पढ़िए...जेईई में कम रैंक ! टेंशन ना लें... ऐसे मिलेगा सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन
मोर्चा की नई टीम के बाद कार्यसमिति की होगी घोषणा
कोषाध्यक्ष बने रहेंगे, कार्यालय प्रभारी बदलेंगे, कई नए प्रवक्ता बनेंगे
ऐसी नेत्रियों की खोज जिनका क्षेत्र में हो प्रभाव
ये खबर भी पढ़िए...युक्तियुक्तकरण का मामला... 35% शिक्षकों ने नहीं दी जॉइनिंग, वेतन रुकेगा
BJP | बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव | CG News | cg news update | Chhattisgarh News | Chhattisgarh news today | chhattisgarh news update
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari