जो पानी डैम में रुकना था वह किसानों के सपने पर फिरा, सिंचाई योजना में जमकर हुआ भ्रष्टाचार
Pravesh Shukla | Updated:
prime-minister-kaushal-krishi-sinchai-durg-corruption the sootr
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY), का मकसद हर खेत तक पानी पहुंचाना है। ताकि किसान फसल की बेहतर पैदावार ले सके लेकिन छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में यह योजना भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY), का मकसद हर खेत तक पानी पहुंचाना है। ताकि किसान फसल की बेहतर पैदावार ले सके लेकिन छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में यह योजना भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। जल संरक्षण और सिंचाई के लिए बनाए गए चेक डैम की गुणवत्ता इतनी खराब है कि वे किसानों को फायदा देने की बजाय नुकसान पहुंचा रहे हैं। पढ़ें: 20 साल से अटका है लेमरू एलिफेंट रिजर्व, आखिर कब मिलेगा हाथियों को ठिकाना चेक डैम में नियमों की अनदेखी के साथ ही इसके निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग और जवाबदेही की कमी ने इस योजना को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया । चेक डैम्स को बने महज एक साल का वक्त ही हुआ है। लेकिन इतने वक्त में ही डैम में दरारें दिखाई देने लगी हैं। इस चेक डैम का पिचिंग वर्क कितना कमजोर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसे हाथ से ही उखाड़ा जा सकता है।
ग्रामीणों के मुताबिक चेक डैम के निर्माण में घटिया क्वालिटी की सामग्री इस्तेमाल हुई है और निर्माण में निर्धारित तकनीकी मानकों की अनदेखी की गई। यह हालात सिर्फ एक समिति की नहीं है। इलाके में मौजूद जामगांव, कुर्मीगुंडरा, भरर, डांडेसरा, अंजोरा ढाबा और भेंडसर जैसे गांवों में भी चेक डैम्स की हालत खराब है। औसतन एक डैम पर 15 से 17 लाख रुपये खर्च हुए हैं। पढ़ें: टीचर का पूरा परिवार निकला फ्रॉड, निवेश के नाम पर करोड़ों कर दिए पार चेक डैम की जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जानकारी के मुताबिक निर्माण कार्य ग्राम स्तरीय जलग्रहण समिति की जगह पर निजी ठेकेदारों को दे दिया गया। ज्यादातर डैम्स पर नागरिक सूचना पटल तक नहीं लगाए गए। सरपंचों का आरो है कि निर्माण की प्रक्रिया में सरपंचों को शामिल नहीं किया गया। उन्होंने कई बार सूचना पटल और गेट की मांग की, लेकिन अफसरों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। पढ़ें: आलू बेचने वाले ने बनाया फुल प्रूफ प्लान और ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से ठगे 63 लाख अंजोरा ढाबा गांव के तत्कालीन सरपंच गजेंद्र सिरसाज के मुताबिक निर्माण की प्रक्रिया में सरपंचों को शामिल नहीं किया गया। उन्होंने बार-बार सूचना पटल और गेट की मांग की, लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि जिले के 45-50 चेक डैम्स में से ज्यादातर का निर्माण एक ही व्यक्ति की ओर से करा दिया गया। ग्रामीण उसे कृषि विभाग का अधिकारी मानते हैं। लेकिन विभाग के अधिकारी उसे पहचानते तक नहीं। पढ़ें: बीजेपी नेता बता रहे थे ट्रेनिंग की उपलब्धि, लोगों ने पूछा मैनपाट के सैर सपाटे में कितने पैसे उड़ाए इस मामले में कृषि विभाग के उप संचालक का कहना है कि निर्माण किस विभाग ने किया है, इसकी जांच कराकर दोषियों पर नियमअनुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना किसानों के लिए एक उम्मीद थी,लेकिन दुर्ग जिले में इसके क्रियान्वयन ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। Agriculture, Micro irrigation scheme, corruption, Durg, poor construction, CONTRACTOR, CG News, सिंचाई परियोजना, घटिया निर्माण, दुर्ग न्यूज, सीजी न्यूज
जमकर हुआ भ्रष्टाचार
घटिया सामग्री का इस्तेमाल
निजी ठेकेदार को दिया ठेका
सरपंचों से नहीं ली राय
खड़े हुए कई सवाल
12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी
By Sandeep Kumar
नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
By Ramanand Tiwari
17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान
By Umeshwari Baghel
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
By Sandeep Kumar
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन
By Mukesh Sharma
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच
By Umeshwari Baghel