छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री के दौरान महिलाओं को 50% और सैनिकों को 25% की छूट, सरकार का बड़ा दांव

VINAY VERMA | May 06, 2026, 19:12 IST
Share
property-registration-women-soldiers-discount
property-registration-women-soldiers-discount

सरकार ने महिलाओं और सैनिकों के लिए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में बड़ा आर्थिक राहत पैकेज पेश किया है। महिलाओं के नाम पर संपत्ति रजिस्ट्री पर 50% तक छूट दी जाएगी, जबकि सैनिकों और उनके परिवारों को स्टाम्प ड्यूटी में 25% की छूट मिलेगी।

Raipur. छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए दो अहम वर्गों को सीधी राहत दी है। महिलाओं के नाम पर होने वाली रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत तक की छूट का प्रावधान लागू किया गया है। दूसरी तरफ सैनिकों और उनके परिजनों को स्टाम्प ड्यूटी में 25 प्रतिशत की छूट दी गई है। सरकार के इन फैसलों को सामाजिक और आर्थिक संतुलन साधने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

महिलाओं को आधी फीस में रजिस्ट्री का मौका

अधिसूचना में महिलाओं के नाम पर होने वाली प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन को बढ़ावा देने के लिए 50 प्रतिशत तक की छूट का प्रावधान किया गया है। यह छूट उन दस्तावेजों पर लागू होगी, जो पूरी तरह से महिला के नाम पर किए जाएंगे। सरकार का मानना है कि इससे महिलाओं की संपत्ति में हिस्सेदारी बढ़ेगी और आर्थिक सशक्तिकरण को बल मिलेगा। साथ ही यह कदम पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे में महिलाओं की स्थिति मजबूत करने में भी मददगार साबित हो सकता है।

सैनिकों के लिए सम्मान के साथ राहत

राजपत्र में जारी अधिसूचना के मुताबिक, राज्य के सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को संपत्ति खरीदने पर स्टाम्प ड्यूटी में 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह छूट 25 लाख रुपए तक की संपत्ति पर लागू होगी। यानी अगर कोई सैनिक इस सीमा तक संपत्ति खरीदता है, तो उसे रजिस्ट्रेशन में सीधी राहत मिलेगी।

सरकार का तर्क है कि देश की सेवा करने वाले सैनिकों को आर्थिक रूप से मजबूत करना जरूरी है। यही वजह है कि यह छूट केवल एक बार दी जाएगी और इसके लिए राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य रखा गया है। साथ ही पात्रता साबित करने के लिए संबंधित दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे।



सरकार का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ मॉडल

इन दोनों फैसलों को केवल राहत के तौर पर नहीं, बल्कि एक बड़े ‘सोशल इंजीनियरिंग’ मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। एक ओर सैनिकों को सम्मान और आर्थिक सहारा देने की कोशिश है, तो दूसरी ओर महिलाओं को संपत्ति के अधिकार में आगे लाने का प्रयास।

हालांकि, इस फैसले का असर राज्य के राजस्व पर भी पड़ेगा। स्टाम्प ड्यूटी सरकार की आय का बड़ा स्रोत होती है, ऐसे में इतनी बड़ी छूट से राजस्व में कमी आ सकती है। लेकिन सरकार का फोकस फिलहाल सामाजिक लाभ और दीर्घकालिक आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने पर है।

रियल एस्टेट सेक्टर में आ सकती है तेजी

विशेषज्ञों का मानना है कि इन छूटों का सीधा असर रियल एस्टेट बाजार पर पड़ेगा। महिलाओं और सैनिकों के बीच संपत्ति (Land Registry) खरीदने की रुचि बढ़ेगी, जिससे रजिस्ट्रेशन की संख्या में इजाफा हो सकता है। इससे बाजार में नकदी प्रवाह भी बढ़ेगा।

राजनीतिक और सामाजिक संदेश

सरकार के इस फैसले में राजनीतिक संदेश भी छिपा है। एक ओर सैनिकों के जरिए राष्ट्रवाद की भावना को साधने की कोशिश है, तो दूसरी ओर महिलाओं के जरिए सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण का एजेंडा मजबूत किया गया है।

कुल मिलाकर, छत्तीसगढ़ सरकार का यह फैसला केवल आर्थिक राहत नहीं, बल्कि एक रणनीतिक कदम है, जो समाज के दो अहम वर्गों को सीधे तौर पर प्रभावित करेगा। अब देखने वाली बात यह होगी कि जमीन पर इसका असर कितना व्यापक होता है और क्या यह फैसला वास्तव में लक्षित वर्गों को फायदा पहुंचा पाता है या नहीं।

छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री का नया रिकॉर्ड; पहली बार 3000 करोड़ का राजस्व पार

छत्तीसगढ़ रजिस्ट्री हुई सस्ती, अचल संपत्ति पर 0.60 फीसदी सेस खत्म

छत्तीसगढ़ में अब घर खरीदने पर होगी लाखों की बचत, 1 करोड़ की रजिस्ट्री पर सीधे 60 हजार का फायदा

जबलपुर में करीब 100 गांवों की जमीन की रजिस्ट्री पर रोक, सरकारी खजाने में नहीं हो रही आमदनी

Tags:
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • जमीन की रजिस्ट्री
  • प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन
  • छत्तीसगढ़ रजिस्ट्री
  • जमीन रजिस्ट्री
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई