जनसूचना अधिकारियों ने नहीं जमा करवाए जुर्माने के करोड़ों रुपये

Krishna Kumar Sikander | Apr 10, 2025, 15:54 IST
Share
Public Information Officers did not deposit crores of rupees of fine the sootr
Public Information Officers did not deposit crores of rupees of fine the sootr Photograph: (Public Information Officers did not deposit crores of rupees of fine the sootr)

छत्तीसगढ़ में आरटीआई एक्ट की गंभीरता उसके क्रियान्वयन और जवाबदेही कठघरे में है। सूचना देने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर जुर्माना लगा, लेकिन वसूली नहीं हो पाई।

छत्तीसगढ़ में आरटीआई एक्ट की गंभीरता उसके क्रियान्वयन और जवाबदेही सवालों के कठघरे में है। राज्य सूचना आयोग से पिछले पांच साल की मिली जानकारी चौकाने वाली है। दरअसल, सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर जुर्माना तो लगा दिया जा रहा है, लेकिन उनसे वसूली नहीं हो पा रही है। इससे सरकार राजकोष को नुकसान हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... केजरीवाल से धोखाधड़ी...संगीता शाह के खिलाफ FIR, नहीं मिली अग्रिम जमानत

जनसूचना अधिकारियों से नहीं वसूली गई जुर्माने की राशि

प्रदेश में सूचना का अधिकार कानून मजाक बना हुआ है। यहां जनसूचना अधिकारियों पर जुर्माना तो लगा दिया जा रहा है, लेकिन जिनको इन जनसूचना अधिकारियों से जुर्माने की रकम वसूलना था। उन्होंने वसूली नहीं की। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। मनेन्द्रगढ़ के आरटीआई कार्यकर्ता अशोक श्रीवास्तव ने सूचना के अधिकार के तहत राज्य सूचना आयोग से इस बावत पिछले पांच साल की जानकारी मांगी थी।

ये खबर भी पढ़ें... जहां नक्सलियों ने विधायक को धमाके में उड़ाया था,वहां आज तक नहीं बनी सड़क

2499 जन सूचना अधिकारियों पर लगा था जुर्माना

आरटीआई कार्यकर्ता अशोक श्रीवास्तव को राज्य सूचना आयोग से जानकारी दी गई कि जनवरी 2020 से फरवरी 2025 तक 2499 जन सूचना अधिकारियों पर 4 करोड़ 81 लाख 77 हजार 188 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इसका कारण सूचना नहीं देना, जानबूझकर देरी करना या अधिनियम की अवहेलना करना था। राज्य सूचना आयोग ने स्पष्ट आदेश दिए थे कि इन अधिकारियों से वसूली कर राज्य सरकार के राजकोष में राशि जमा कराई जाए, लेकिन यह नहीं हो सका।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति लागू

वसूली के लिए हाई कोर्ट में दायर होगी याचिका

आरटीआई कार्यकर्ता अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य सूचना आयोग से दी गई जानकारी में यह भी बताया गया कि 2499 में से 2207 जनसूचना अधिकारियों से अब तक वसूली नहीं हो सकी है। यानी अब तक केवल 292 जनसूचना अधिकारियों ने ही अपने पर लगे जुर्माने की राशि सरकारी खजाने में जमा करवाई है। अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि अगर जल्द वसूली नहीं की जाती है तो इसको लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... बारिश देगी गर्मी से राहत, तापमान भी गिरेगा



tags : Officers | public | information | Fine | CG News | अधिकारी | जुर्माना ठोंका | जुर्माना नहीं भर पा रहा | छत्तीसगढ़ खबरें

Tags:
  • CG News
  • जुर्माना नहीं भर पा रहा
  • छत्तीसगढ़ खबरें
  • information
  • सूचना
  • जुर्माना ठोंका
  • Fine
  • Officers
  • अधिकारी
  • public
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा