राधिका खेड़ा ने भूपेश पर दागे सवाल, कहा- नहीं खत्म हो रहा 'कका' का मोह

Sandeep Kumar | May 03, 2024, 11:14 IST
Share
PIC
PIC

खेड़ा ने ट्वीट कर लिखा कि ‘दुशील’ को लेकर ‘कका’ का मोह, एक लड़की की इज्जत से बढ़कर है, लेकिन लड़की हूं, लड़ रही हूं, 'मर्यादा पुरुषोत्तम' प्रभु श्रीराम जी के ननिहाल में दीदी का स्वागत है।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ कांग्रेस दफ्तर में स्थानीय नेताओं की बदसलूकी से नाराज पार्टी की नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा ( Radhika Kheda ) ने पोस्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म 'X' पर लिखा- ‘दुशील’ को लेकर ‘कका’ का मोह एक लड़की की इज्जत से बढ़कर है, लेकिन लड़की हूं, 'लड़ रही हूं' 'मर्यादा पुरुषोत्तम' प्रभु श्री राम जी के ननिहाल में दीदी का स्वागत है। इसके बाद AICC ने दीपक बैज से 24 घंटे में जवाब मांगा है।

ये खबर भी पढ़िए...महादेव ऐप: पुलिस को मिला बैंक खातों का कनेक्शन, ऐसे सामने आई जानकारी

9b6ea35b-ae0
9b6ea35b-ae0

बीजेपी ने कांग्रेस को ऐसे घेरा

वहीं डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि, अब ये बताता है कि कांग्रेस पार्टी में नारी सम्मान की क्या स्थिति है। दरअसल, ये पूरा मामला बीते मंगलवार यानी ( 30.04.24 ) को सामने आया था। राधिका ने X पर एक पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था 'मेरी 40 साल की उम्र में मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ। मेरी इतनी बेइज्जती कभी नहीं हुई। मैं जब उससे बात करती हूं, वो मुझ पर चिल्लाता है।' रायपुर स्थित कांग्रेस के राजीव भवन में ये बात पार्टी की नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने रोते-बिलखते हुए कही थीं।

ये खबर भी पढ़िए...कोवीशील्ड पर प्रियंका गांधी बोलीं: अब COVID सर्टिफिकेट से गायब हो गई पीएम की फोटो

87d96505-23a
87d96505-23a

राधिका ने साधा भूपेश पर निशाना

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता के साथ राधिका खेड़ा विवाद मामले में खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। उन पर सवाल उठाये हैं। खेड़ा ने ट्वीट कर लिखा कि ‘दुशील’ को लेकर ‘कका’ का मोह, एक लड़की की इज्जत से बढ़कर है, लेकिन लड़की हूं,लड़ रही हूं, 'मर्यादा पुरुषोत्तम' प्रभु श्रीराम जी के ननिहाल में दीदी का स्वागत है।

कौशल्या माता के मायके में बेटी सुरक्षित नहीं: राधिका खेड़ा

विवाद के बाद राधिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट भी किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कौशल्या माता के मायके में बेटी सुरक्षित नहीं हैं। पुरुषवादी मानसिकता से ग्रसित लोग आज भी बेटियों को पैरों तले कुचलना चाह रहे हैं। उन्होंने मामले में खुलासा करने की बात भी कही है।

कांग्रेसियों से बच लीजिए राधिका जी:केदार गुप्ता

इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि कौशल्या मां के धरती में अगर कोई राष्ट्रीय नेता कांग्रेस के दुखी हैं, तो हमारा भी मन विचलित होता है। उन्होंने कहा कि आप कांग्रेसियों से बच लीजिए राधिका जी। बाकी छत्तीसगढ़ में आपको कुछ नहीं होगा। यह मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय की सुशासन की गारंटी है।

Tags:
  • AICC
  • भूपेश बघेल
  • कांग्रेस प्रवक्ता
  • Radhika Kheda
  • राधिका खेड़ा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा