राहुल गांधी का अगले चुनाव में आदिवासी एजेंडा, न हसदेव पर आरी न आदिवासी पर डंडा

Arun Tiwari | Jun 23, 2026, 16:50 IST
Share
राहुल गांधी का आदिवासी एजेंडा
राहुल गांधी का आदिवासी एजेंडा

राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस को आदिवासी मुद्दों पर फोकस करने की रणनीति दी है। हसदेव में पेड़ों की कटाई और जमीन अधिग्रहण जैसे मुद्दों पर जनआंदोलन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Raipur : छत्तीसगढ़ का अगला विधानसभा चुनाव जीतने के लिए राहुल गांधी ने कांग्रेस को एक सूत्रीय एजेंडा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से साफ कहा कि न हसदेव के पेड़ कटने चाहिए और न आदिवासियों पर डंडा चलना चाहिए। आदिवासियों के समर्थन में पूरी कांग्रेस पूरी ताकत के साथ जुटेगी।

हसदेव बचाने के लिए आदिवासियों के साथ कांग्रेस आंदोलन करेगी। हसदेव बचाने के लिए राहुल गांधी भी मैदान में उतरेंगे। इस पूरे अभियान के पीछे उन आदिवासियों को कांग्रेस से जोड़ना है जो पार्टी से छिटक चुके हैं। छत्तीसगढ़ में सत्ता की चाबी आदिवासियों की जेब में ही रहती है। आदिवासियों को साथ लाने का सबसे बड़ा जरिया जल जंगल और जमीन की लड़ाई में उनका साथ देना ही हो सकता है।

सीक्रेट मीटिंग में राहुल का एजेंडा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस को आने वाले तीन महीनों के लिए जन आंदोलनों और जन सरोकारों पर केंद्रित व्यापक राजनीतिक कार्यक्रम का खाका दिया है। रायपुर प्रवास के दौरान कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों के साथ हुई बैठकों में राहुल गांधी ने साफ कहा कि पार्टी प्रदेश में जल, जंगल और जमीन से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ बड़े औद्योगिक घरानों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन खड़ा करेगी।

बैठकों में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व मंत्रियों और संगठन पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे भूमि अधिग्रहण, औद्योगिक परियोजनाओं, खनन गतिविधियों और आदिवासी अधिकारों से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाया गया। राहुल गांधी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में लोगों की जमीन, जंगल और प्राकृतिक संसाधनों पर संकट खड़ा हो रहा है, वहां कांग्रेस को जनता के साथ खड़े होकर संघर्ष करना चाहिए।

राहुल बचाएंगे हसदेव

राहुल गांधी ने कहा कि किसी भी कीमत पर हसदेव पर अडानी की आरी नहीं चलनी चाहिए। वे खुद भी हसदेव बचाओ अभियान में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार आगामी कार्यक्रमों में रायगढ़, तमनार, सरगुजा और अन्य औद्योगिक और खनन प्रभावित क्षेत्रों को विशेष फोकस में रखा जाएगा।

कांग्रेस इन इलाकों में स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आंदोलन, जनसभाएं और जनजागरण अभियान चलाएगी। पार्टी का मानना है कि विकास के नाम पर किसानों, आदिवासियों और ग्रामीणों के अधिकारों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।

सत्ता की चाबी आदिवासी

छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा में 29 सीटें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। राज्य की लगभग 32 फीसदी आबादी आदिवासियों की है। कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में 25 आदिवासी सीटों पर जीत हासिल की थी जो इस बार यह घटकर 11 रह गई।

यही कारण है 2018 में सत्ता हासिल करने वाली कांग्रेस 2023 में सत्ता से बाहर हो गई। छत्तीसगढ़ में सत्ता की चाबी माने जाने वाली आदिवासी सीटों पर बीजेपी ने इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया। बीजेपी ने 29 में 17 आदिवासी सीट जीती।

आदिवासी इलाकों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा की रैलियां, आदिवासी इलाकों से पार्टी की दो परिवर्तन यात्राओं की शुरुआत और चुनाव पूर्व वादों ने बीजेपी के पक्ष में काम किया। अब कांग्रेस फिर से इन आदिवासियों के कोर इश्यू को उठाकर फिर से अपने पाले में लाना चाहती है। राहुल ने इसी रणनीति पर काम करने को कहा है।

IMP FACTS

राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस को आदिवासी केंद्रित रणनीति अपनाने के निर्देश दिए हैं।

हसदेव क्षेत्र में पेड़ों की कटाई और भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आंदोलन पर जोर।

जल, जंगल और जमीन से जुड़े मुद्दों को जनआंदोलन बनाने की योजना।

90 सदस्यीय विधानसभा में 29 सीटें आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

2023 में कांग्रेस की आदिवासी सीटें 25 से घटकर 11 रह गईं।

2018 में कांग्रेस को आदिवासी क्षेत्रों में मजबूत बढ़त मिली थी।

बीजेपी ने 2023 में 29 में से 17 आदिवासी सीटें जीतकर बढ़त बनाई।

कांग्रेस का लक्ष्य आदिवासी वोट बैंक को फिर से मजबूत करना है।

FAQ

  1. राहुल गांधी का आदिवासी एजेंडा क्या है?
    राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस को निर्देश दिए हैं कि जल, जंगल और जमीन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता दी जाए। खासकर आदिवासी क्षेत्रों में हो रहे भूमि अधिग्रहण और हसदेव में पेड़ों की कटाई के खिलाफ जनआंदोलन किया जाए।
  2. हसदेव मुद्दा क्यों अहम है?
    हसदेव क्षेत्र में कोयला खनन और पेड़ों की कटाई को लेकर लंबे समय से विरोध चल रहा है। आदिवासी समुदाय इसे अपनी जमीन और पर्यावरण से जुड़ा बड़ा मुद्दा मानता है। कांग्रेस इस मुद्दे को उठाकर आदिवासियों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।
  3. छत्तीसगढ़ की राजनीति में आदिवासियों की क्या भूमिका है?
    छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों में 29 सीटें आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। राज्य की करीब 32% आबादी आदिवासी है, इसलिए चुनावी जीत-हार में इनका बड़ा असर होता है। यही कारण है कि सभी प्रमुख पार्टियां आदिवासी वोट बैंक पर खास ध्यान देती हैं।

यह खबरें भी पढ़े...

राहुल गांधी ने अकेले में की उमेश पटेल से बात, बड़े पद पर ताजपोशी की अटकलें

बृजमोहन का पुराना बयान वायरल, राज्य सरकार रद्द करे हसदेव कोल ब्लॉक की अनुमति

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के 6 नेता दोषमुक्त, 15 साल पुराना मामला

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और MP वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन आमने-सामने !



Tags:
  • राहुल गांधी
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस
  • विधानसभा चुनाव
  • आदिवासी सीट
  • हसदेव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा