बिलासपुर में तंबाकू का उत्पाद बनाने वाले कारोबारी के ठिकानों पर छापे

Marut raj | Feb 01, 2025, 21:58 IST
Share
Raids on the premises of a businessman manufacturing tobacco products in Bilaspur the sootr
Raids on the premises of a businessman manufacturing tobacco products in Bilaspur the sootr

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मेघना तंबाकू का उत्पाद बनाने वाले कारोबारी के ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी ने छापेमारी की है। कारोबारी और फर्म का नाम ताकत दास सुंदर दास ट्रेडिंग कंपनी है।

Raids on the premises of a businessman manufacturing tobacco products in Bilaspur : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मेघना तंबाकू का उत्पाद बनाने वाले कारोबारी के ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी ने छापेमारी की है। टैक्स चोरी की आशंका पर शनिवार को सेंट्रल GST की टीम ने दबिश दी। बताया जा रहा है कि कारोबारी और फर्म का नाम ताकत दास सुंदर दास ट्रेडिंग कंपनी है।

ये खबर भी पढ़ें... 8 जगह बिना वोटिंग BJP की जीत, कांग्रेस प्रत्याशी पीछे हट रहे

सेंट्रल जीएसटी टीम शनिवार दोपहर 12 बजे सरकंडा स्थित तंबाकू व्यवसायी के ठिकाने पर पहुंची। करीब आधा दर्जन गाड़ियों में सवार जीएसटी अधिकारी और कर्मचारी यहां ताकत दास सुंदर दास ट्रेडिंग कंपनी की फैक्ट्री में घुस गए। इसके बाद बाहर से गेट बंद कर अंदर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि तंबाकू व्यावसायी का नाम संजय आहूजा है। ये बड़े रिटेलर और तंबाकू के थोक विक्रेता हैं।

ये खबर भी पढ़ें... बीजापुर में फोर्स ने बड़े नक्सलियों को घेरा , 8 नक्सली मार गिराए

नकली तंबाकू उत्पाद बनाए जाने की आशंका

बताया जा रहा कि आहूजा ट्रेडिंग कंपनी में तंबाकू के प्रोडक्ट बनाकर बेचे जाते हैं। जानकारों का कहना है फैक्ट्री में मेघना तंबाकू के नाम से उत्पादन किया जाता है। जबकि, मेघना कंपनी से उनका कोई अनुबंध ही नहीं है। पिछले दिनों GST से टैक्स चोरी की शिकायत की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें... अब बंद कर दो चिकन खाना... फैला बर्ड फ्लू, 5000 मुर्गियों को मारा गया

बताया जा रहा है तंबाकू उत्पादन करने वाले कारोबारी जीएसटी चोरी कर शासन को लाखों का चूना लगाया जा रहा था। शिकायत के बाद जीएसटी की टीम ने यह कार्रवाई की। जिसके बाद कंपनी के दस्तावेज और उत्पादन सहित आय-व्यय की जानकारी जुटाकर जांच कर रही है। जांच में क्या कुछ मिला है, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए तैनात जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • Bilaspur News
  • बिलासपुर न्यूज
  • bilaspur news in hindi
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं