छत्तीसगढ़ में रेल लाइन होगा दोगुना... 47 हजार करोड़ का काम शुरू

Kanak Durga Jha | Jun 29, 2025, 11:43 IST
Share
Railway lines doubled Chhattisgarh Work worth 47 thousand crores rupees the sootr
Railway lines doubled Chhattisgarh Work worth 47 thousand crores rupees the sootr

रेल नेटवर्क के विस्तार की दिशा में छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक क्रांति हो रही है। वर्ष 2014 तक राज्य में जहां 1100 किमी रेल रूट था, वहीं 2030 तक यह नेटवर्क दोगुना होकर 2,200 किमी तक पहुंच जाएगा।

रेल नेटवर्क के विस्तार की दिशा में छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक क्रांति हो रही है। वर्ष 2014 तक राज्य में जहां 1100 किमी रेल रूट था, वहीं 2030 तक यह नेटवर्क दोगुना होकर 2,200 किमी तक पहुंच जाएगा।बता दें कि केंद्र सरकार ने 2025-26 के बजट में राज्य के लिए 6925 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

यह भी पढ़ें...राजधानी में 7 एकड़ में फैली फैक्ट्री में लगी भीषण आग.... एक मजदूर जिंदा जला

फिलहाल 47,000 करोड़ की लागत से विभिन्न रेल परियोजनाएं प्रगति पर हैं। राज्य को रायपुर-विशाखापट्टनम और रायपुर-नागपुर वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिल चुकी है। मेट्रो ट्रेन के लिए भी सर्वे की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन योजनाओं से पर्यटन, व्यापार, उद्योग और रोजगार की संभावनाएं व्यापक रूप से बढ़ेंगी।

बता दें कि इनके अतिरिक्त अन्य रेल परियोजनाओं का डीपीआर तैयार हो रहा है। धरमजयगढ़-लोहरदगा और अंबिकापुर-बरवाडीह रेल परियोजना के लिए सर्वेक्षण का काम अंतिम चरण में है। प्रमुख योजनाओं में राजनांदगांव-नागपुर तीसरी लाइन, बिलासपुर–झारसुगुड़ा चौथी लाइन, खरसिया-धरमजयगढ़ नई लाइन और गौरेला-पेंड्रा रोड-गेवरा रोड परियोजना शामिल हैं।

यह भी पढ़ें...मौसम विभाग की भविष्यवाणी.... अगले 5 दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल

रेलवे काॅरपोरेशन की पहल

राज्य सरकार ने कटघोरा-डोंगरगढ़ रेलमार्ग के लिए 300 करोड़ का प्राविधान किया है। यह नागपुर-झारसुगुड़ा माल गाड़ी मार्ग पर दबाव कम करेगा। साथ ही कबीरधाम, मुंगेली जैसे जिलों को रेल नेटवर्क से जोड़ेगा। इन परियोजनाओं के पूरे होने से छत्तीसगढ़ न केवल एक मजबूत रेल राज्य बनेगा, बल्कि आर्थिक विकास को नई गति भी मिलेगी।

यह भी पढ़ें...राजधानी में एक ही मकान में एक साथ निकले 35 नाग-नागिन... मचा हड़कंप

32 स्टेशनों का कायाकल्प

छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत योजना के तहत विश्वस्तरीय रूप में विकसित किया जा रहा है। इनमें रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग प्रमुख हैं, जिन पर 463, 435 और 456 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अंबिकापुर, उरकुरा, भिलाई, भानुप्रतापपुर और डोंगरगढ़ जैसे स्टेशनों का लोकार्पण हो चुका है।

Chhattisgarh Railway | Chhattisgarh Railway News | chhattisgarh railway update | Chhattisgarh railway network | रेल लाइन | नई रेल लाइन

thesootr links

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

यह भी पढ़ें...जवानों ने बड़े नक्सली लीडरर्स को बनाया अपना टारगेट... बारिश में चलाएंगे ऑपरेशन

Tags:
  • Chhattisgarh Railway News
  • नई रेल लाइन
  • Chhattisgarh Railway
  • chhattisgarh railway update
  • रेल लाइन
  • Chhattisgarh railway network
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा