रायपुर में AI गणेश प्रतिमा को लेकर जमकर मचा बवाल,आइटम सॉन्ग बजे,अब एफआईआर दर्ज
Harrison Masih | Sept 05, 2025, 18:58 IST
raipur-ai-ganesh-idol-controversy-lakhe-nagar the sootr
रायपुर के लाखे नगर में स्थापित AI गणेश प्रतिमा को लेकर भारी विवाद हुआ। हिंदू संगठनों ने पंडाल के बाहर प्रदर्शन करते हुए मूर्ति विसर्जन की मांग की। पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद मूर्ति को ढंका गया और मामला शांत हुआ।
Raipur AI Ganesha controversy: रायपुर के लाखे नगर चौक में गणेशोत्सव के पंडाल में स्थापित भगवान गणेश की AI तकनीक से तैयार की गई प्रतिमा को लेकर मंगलवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। सिंधी युवा एकता गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित पंडाल के बाहर राम भक्त सेना और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रतिमा के स्वरूप में छेड़छाड़ कर सनातन धर्म का अपमान किया गया है। विरोध प्रदर्शन के चलते लाखे नगर की सड़क को अवरुद्ध कर दिया गया, जिससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में गणेशोत्सव के बीच विवाद, कार्टून और बेबी डॉल जैसी गणेश प्रतिमाओं पर हिंदू संगठनों का विरोध
बवाल बढ़ता देख 12 थानों के थानेदार और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। पुलिस ने समझाइश के बाद प्रतिमा को पर्दे से ढकवा दिया। हालांकि, प्रदर्शनकारी तब तक शांत नहीं हुए, जब तक कि पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित नहीं किया। लगभग 4 घंटे तक हंगामे के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि पंडाल में देर रात फिल्मी और अशोभनीय गाने बजाए गए। इस पर आजाद चौक थाने में FIR दर्ज की गई है। शिकायत में कहा गया कि समिति को पहले भी प्रतिमा को पारंपरिक स्वरूप में स्थापित करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसे नजरअंदाज किया गया।
ये खबर भी पढ़ें... गणेशोत्सव आज से शुरू... पंडाल के लिए गाइडलाइन जारी, चौराहों पर परमिशन नहीं
विवाद के बीच भी पंडाल में श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा। विवाद के चलते स्टेज की लाइट बंद कर दी गई, लेकिन बजरंग दल के कार्यकर्ता भजन गाते हुए माहौल को धार्मिक बनाए रखने की कोशिश करते रहे।
ये खबर भी पढ़ें... गणेश विसर्जन और ईद-मिलाद पर कड़ा पहरा, DJ और पटाखों पर लगा बैन
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रतिमा के स्वरूप में छेड़छाड़ कर सनातन धर्म का अपमान किया गया है। विरोध प्रदर्शन के चलते लाखे नगर की सड़क को अवरुद्ध कर दिया गया, जिससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में गणेशोत्सव के बीच विवाद, कार्टून और बेबी डॉल जैसी गणेश प्रतिमाओं पर हिंदू संगठनों का विरोध
पुलिस ने संभाला मोर्चा, भीड़ को खदेड़ने किया बल प्रयोग
पंडाल में बजाए गए अश्लील गानों पर FIR दर्ज
ये खबर भी पढ़ें... गणेशोत्सव आज से शुरू... पंडाल के लिए गाइडलाइन जारी, चौराहों पर परमिशन नहीं
संत समाज की नाराजगी
नील कंठेश्वर मंदिर के पुजारी नील कंठेश्वर महाराज ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि, “यह सनातन धर्म का अपमान है। हिंदू संगठन ने पहले ही ज्ञापन दिया था लेकिन समिति ने बातों को गंभीरता से नहीं लिया।
पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़
ये खबर भी पढ़ें... गणेश विसर्जन और ईद-मिलाद पर कड़ा पहरा, DJ और पटाखों पर लगा बैन
रायपुर AI गणेश प्रतिमा विवाद क्या है?1. लाखे नगर में AI गणेश प्रतिमा विवादरायपुर के लाखे नगर में सिंधी युवा एकता गणेश उत्सव समिति ने AI आधारित गणेश प्रतिमा स्थापित की, जिस पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई। 2. पंडाल के बाहर 4 घंटे तक हंगामा राम भक्त सेना और अन्य संगठनों ने पंडाल के बाहर प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दी। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया। 3. पुलिस और प्रशासन का हस्तक्षेप मामला शांत कराने के लिए 12 थानों की पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। मूर्ति को पर्दे से ढंकने के बाद विवाद शांत हुआ। 4. अशोभनीय गीत और डांस का आरोप शिकायत में कहा गया कि देर रात पंडाल में फिल्मी और अशोभनीय गीत बजाए गए और डांस प्रोग्राम भी कराया गया। 5. FIR दर्ज, संगठनों ने जताई नाराजगी आजाद चौक पुलिस ने समिति के सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज की। संगठनों का आरोप है कि प्रतिमा के स्वरूप के साथ छेड़छाड़ कर सनातन धर्म का अपमान किया गया। |
मुख्य आरोप
- प्रतिमा के स्वरूप में बदलाव कर AI तकनीक से नई डिजाइन तैयार की गई।
- पंडाल में देर रात अश्लील और फिल्मी गाने बजाए गए।
- हिंदू संगठनों की पूर्व चेतावनी को अनदेखा किया गया।
- घटना के बाद शिकायत दर्ज कर पुलिस जांच शुरू।
FAQ
रायपुर गणेशोत्सव विवाद क्या है?
रायपुर के लाखे नगर में गणेशोत्सव पंडाल में AI तकनीक से बनी गणेश प्रतिमा और अशोभनीय गीतों के कार्यक्रम को लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस विवाद के बाद पुलिस ने पंडाल समिति पर FIR दर्ज की और प्रतिमा को ढंक दिया गया।- रायपुर में
AI गणेश प्रतिमा विवाद क्यों हुआ?
रायपुर के लाखे नगर में AI तकनीक से बनाई गई गणेश प्रतिमा को लेकर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई। उनका कहना है कि प्रतिमा के स्वरूप के साथ छेड़छाड़ हुई और पंडाल में अशोभनीय गाने बजाए गए। - AI गणेश प्रतिमा विवाद में पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने विवाद को शांत कराने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया, मूर्ति को ढंका गया और समिति के सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज की गई।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari