रायपुर में बजरंग दल पदाधिकारियों पर FIR दर्ज,प्रार्थना सभा में महिलाओं के साथ की बदसलूकी
Harrison Masih | Aug 20, 2025, 18:15 IST
raipur-bajrang-dal-leaders-fir-conversion--controversy the sootr
राजधानी रायपुर में ईसाई प्रार्थना सभा के दौरान हंगामे का मामला सामने आया है। बजरंग दल पदाधिकारियों पर गाली-गलौज, महिलाओं से अभद्र व्यवहार और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।
Raipur Bajrang Dal FIR: राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में रविवार 10 अगस्त को हुई घटना ने शहर का माहौल और अधिक तनावपूर्ण बना दिया है। ईसाई समुदाय की प्रार्थना सभा में पहुंचे बजरंग दल के जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा, गोल्डी शर्मा, अजय नेताम समेत अन्य कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये खबर भी पढ़ें...
रायपुर में ईसाई समाज का विरोध प्रदर्शन: चर्च और समुदाय पर हमलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
सूत्रों के मुताबिक, सरस्वती नगर इलाके के आमानाका कुकुरबेड़ा में 10 अगस्त को ईसाई समुदाय की प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। इसी दौरान बजरंग दल पदाधिकारी और कार्यकर्ता वहां पहुंचे और धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। सभा में मौजूद महिलाओं ने बताया कि आरोपियों ने न केवल सभा को बाधित किया बल्कि अभद्र हरकतें भी कीं।
ये खबर भी पढ़ें...
नन गिरफ्तारी केस... तीनों युवतियां पहले से ईसाई होने का दावा
महिलाओं ने दावा किया कि यह सारी हरकतें पुलिस की मौजूदगी में हुईं। उस समय मौके पर कोई महिला पुलिस अधिकारी मौजूद नहीं थी। विवाद बढ़ने के काफी समय बाद महिला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचीं। इस दौरान महिलाओं को जातिगत गालियां भी दी गईं।
प्रार्थना सभा में शामिल महिलाओं ने स्पष्ट किया कि वे अपनी मर्जी से प्रार्थना में शामिल हुई थीं। उनका कहना है कि जबरन धर्मांतरण का आरोप गलत है और इस बहाने उन्हें धमकाया और परेशान किया गया।
ये खबर भी पढ़ें...
ननों की गिरफ्तारी और कब्र से शव निकालने को लेकर बड़े पैमाने पर ईसाई समाज का विरोध प्रदर्शन
ये खबर भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ और केरल बीजेपी में नन पर गई ठन, 18 फीसदी वोट पर चोट से हो गई सियासी अनबन
घटना की जानकारी मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विजेंद्र वर्मा, गोल्डी शर्मा, अजय नेताम और अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें...
रायपुर में ईसाई समाज का विरोध प्रदर्शन: चर्च और समुदाय पर हमलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
रायपुर धर्मांतरण विवाद
महिलाओं को अश्लील इशारे और धमकी
प्रार्थना सभा में मौजूद कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उन्हें अश्लील इशारे किए और जान से मारने की धमकी दी। कुछ महिलाओं ने यह भी बताया कि कार्यकर्ताओं ने डंडा दिखाते हुए मारने और रेप करने की धमकी दी।
नन गिरफ्तारी केस... तीनों युवतियां पहले से ईसाई होने का दावा
पुलिस की मौजूदगी पर सवाल
अपनी मर्जी से पहुंचे थे लोग
ये खबर भी पढ़ें...
ननों की गिरफ्तारी और कब्र से शव निकालने को लेकर बड़े पैमाने पर ईसाई समाज का विरोध प्रदर्शन
रायपुर बजरंग दल पर FIRक्यों हुई?
|
छत्तीसगढ़ और केरल बीजेपी में नन पर गई ठन, 18 फीसदी वोट पर चोट से हो गई सियासी अनबन
पुलिस ने दर्ज किया मामला
FAQ
- रायपुर में बजरंग दल पर एफआईआर क्यों दर्ज हुई?
ईसाई प्रार्थना सभा में बजरंग दल पदाधिकारियों पर गाली-गलौज, धक्का-मुक्की, महिलाओं से अभद्रता और जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाने के मामले में एफआईआर दर्ज हुई। - बजरंग दल नेताओं पर कौन-कौन से आरोप लगे हैं?
आरोपियों पर महिलाओं को धमकाने, जातिगत गाली देने, अश्लील इशारे करने और पुलिस की मौजूदगी में मारपीट जैसी हरकतें करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। - क्या सरस्वती नगर प्रार्थना सभा में धर्मांतरण हो रहा था?
नहीं, प्रार्थना सभा में शामिल लोगों का कहना है कि वे अपनी मर्जी से प्रार्थना कर रहे थे और वहां कोई धर्मांतरण नहीं हो रहा था। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाकर हंगामा किया।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari