रायपुर में भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत: 16 पुलिसकर्मी घायल, 12 कांग्रेस नेताओं पर FIR

Harrison Masih | Jul 23, 2026, 12:33 IST
Share
रायपुर में भाजपा कांग्रेस भिड़ंत 2026
रायपुर में भाजपा कांग्रेस भिड़ंत 2026

रायपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए टकराव के बाद मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस पर पथराव और हमले में एक प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर समेत 16 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कांग्रेस के 12 नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

समझें क्या है पूरा मामला

रायपुर के शंकरनगर चौक के पास 22 जुलाई की शाम भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हुआ। इस दौरान पुलिस पर पथराव और हमला हुआ। इसमें एक प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर सहित 16 पुलिसकर्मी घायल हुए। खम्हारडीह थाने में कांग्रेस के 12 नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में और सख्त धाराएं जोड़ी जा सकती हैं।

रायपुर में सियासी टकराव ने बीते दिन बड़ा रूप ले लिया। शंकरनगर चौक के आसपास का इलाका उस वक्त तनावपूर्ण हो गया, जब दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।

पुलिस ने देर रात इस मामले में कार्रवाई शुरू करते हुए खम्हारडीह थाने में मामला दर्ज कर लिया। हालांकि एफआईआर के बाद अभी तक किसी गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है।

कैसे शुरू हुआ टकराव

पुलिस की एफआईआर के मुताबिक उस वक्त भाजपा का प्रदर्शन चल रहा था। इसी दौरान दूसरी ओर से कांग्रेस कार्यकर्ता वहां पहुंच गए।

पुलिस ने दोनों पक्षों को रोकने की कोशिश की। आरोप है कि इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से कांच की बोतलें, लकड़ी, पत्थर और जूते-चप्पल फेंके जाने लगे।

रायपुर में भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत
रायपुर में भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत


हमले में 16 पुलिसकर्मी घायल

इस हिंसक झड़प में एक प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर समेत कुल 16 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें से दो पुलिसकर्मियों को ज्यादा गंभीर चोटें आई हैं।

घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए भेजा गया है। इन्हीं की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी।

किन नेताओं पर दर्ज हुई FIR

खम्हारडीह थाने में कल आधी रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। आरोपियों में सुनील कुकरेजा, विनोद तिवारी, हनी बग्गा और सकलेन कामदार के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा शांतनु साहू, गावेश झा, खूबी डहरिया, सागर दुल्हानी, अजीज भिनसरा और अमित तिवारी को भी आरोपी बनाया गया है। इनके अलावा कुछ और लोगों के नाम भी एफआईआर में दर्ज हैं।

BJP-Congress clash in Raipur
BJP-Congress clash in Raipur


कौन सी धाराओं में दर्ज हुआ केस

पुलिस ने आरोपियों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने और ड्यूटी के दौरान लोकसेवक पर हमला करने का आरोप लगाया है। इसके लिए भारतीय न्याय संहिता (BNS - Bharatiya Nyaya Sanhita) की धारा 191, 121(1), 221 और 132 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक घायल पुलिसकर्मियों की डॉक्टरी रिपोर्ट आने के बाद मामले में और धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। फिलहाल जांच जारी है।

अभी तक शुरू नहीं हुई गिरफ्तारी की कार्रवाई

एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने अभी इस पर सीधी कार्रवाई शुरू नहीं की है। किसी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही आगे की रणनीति तय होगी। मामले को लेकर शहर में राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

ये खबरें भी पढ़ें...

राजीव भवन घेरने निकली BJP से भिड़े कांग्रेसी, पुलिस ने चलाए आंसू गैस के गोले

कांग्रेस vs बीजेपी: कांग्रेस-बीजेपी ने पोस्ट किए आपत्तिजनक कार्टून... मीम पर मचा बवाल

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें...रायपुर में प्रदर्शन

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत 79 कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • BJP-Congress clash
  • कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर
  • कांग्रेस vs बीजेपी
  • रायपुर में प्रदर्शन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज