रायपुर पुलिस का बड़ा खुलासा : 45 करोड़ के निवेश का झांसा देकर कारोड़ों की ठगी
Umeshwari Baghel | Updated:
45 करोड़ की ठगी नागपुर से 2 महिलाएं गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। 45 करोड़ के निवेश और ब्लैक मनी को केमिकल से बदलने का झांसा देकर कारोबारी को फंसाया गया।
समझें क्या है पूरा मामला
- 45 करोड़ निवेश का झांसा देकर 1.13 करोड़ की ठगी
- ब्लैक मनी वॉश स्कैम में दो महिलाएं गिरफ्तार
- विदेशी केमिकल के नाम पर कारोबारी को लगाया चूना
- निवेश और नोट बदलने का फर्जी खेल, गिरोह पकड़ा गया
- रायपुर पुलिस ने नागपुर से पकड़ीं ठगी की आरोपी महिलाएं
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान कनिज फातमा उर्फ भावना पांडेय निवासी कोलकाता और दीपिका पालीवाल निवासी उदयपुर राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह कई राज्यों में इसी तरह की ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुका है।
कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल
इसी दौरान उनकी मुलाकात कुछ लोगों के जरिए दीपक सिंह, अभिषेक सिंह, योगी और अन्य आरोपियों से हुई। आरोपियों ने खुद को बड़े लोगों और विदेशी निवेशकों से जुड़ा बताया। उन्होंने कारोबारी को भरोसा दिलाया कि उनकी कंपनी में जल्द ही बड़ा निवेश कराया जाएगा।
विदेशी तकनीक और केमिकल का बनाया झांसा
गिरोह ने ब्लैक मनी वॉश के नाम पर भी एक कहानी बनाई। आरोपियों ने दावा किया कि विशेष विदेशी केमिकल और तकनीक की मदद से काले रंग में लिपटे नोटों को दोबारा असली भारतीय मुद्रा में बदला जा सकता है।
इस प्रक्रिया का नकली प्रदर्शन भी किया गया। पहले से तैयार असली नोटों का इस्तेमाल कर कारोबारी को भरोसा दिलाया गया कि यह तकनीक वास्तविक है।
अलग-अलग बहानों से लेते रहे पैसे
धीरे-धीरे कारोबारी से कुल 1 करोड़ 13 लाख रुपए ले लिए गए। काफी समय बीतने के बाद भी न तो निवेश आया और न ही पैसे वापस किए गए। इसके बाद कारोबारी को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
तकनीकी जांच से नागपुर पहुंची पुलिस
जांच के दौरान दोनों महिला आरोपियों की भूमिका सामने आई। उनकी लोकेशन नागपुर में मिली। इसके बाद पुलिस टीम नागपुर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
कई राज्यों में फैला है नेटवर्क
पुलिस अब दूसरे राज्यों की पुलिस से संपर्क कर आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद कई और मामलों का खुलासा हो सकता है।
मोबाइल और दस्तावेज जब्त
दोनों महिलाओं के खिलाफ तेलीबांधा थाने में बीएनएस की धारा 318(4) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।
FAQ
- रायपुर में कारोबारी से कितने रुपए की ठगी हुई थी?
कारोबारी से 45 करोड़ रुपए के निवेश का झांसा देकर कुल 1.13 करोड़ रुपए की ठगी की गई थी। - ठगों ने कारोबारी को किस तरह अपने जाल में फंसाया?
ठगों ने विदेशी निवेश, बड़े अधिकारियों से संपर्क और केमिकल से ब्लैक मनी को असली नोटों में बदलने की फर्जी कहानी बनाकर कारोबारी का भरोसा जीता। - पुलिस ने इस मामले में किन्हें गिरफ्तार किया है?
रायपुर पुलिस ने नागपुर से कोलकाता की कनिज फातमा उर्फ भावना पांडेय और उदयपुर की दीपिका पालीवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
यह खबरें भी पढ़े....
लाखों की ठगी के बाद रकम लौटा कर किया समझौता, कोर्ट ने कहा नहीं खत्म करेंगे मामला
छत्तीसगढ़ विदेशी फंडिंग : धमतरी के एटीएम से करोड़ों की निकासी
बॉर्डर पर जमीन खरीद में ब्लैक मनी की आशंका, 150 करोड़ की रजिस्ट्रियां जब्त
डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है 3 महीने का एक्सटेंशन! बढ़ा कार्यकाल तो वरुण कपूर रेस से होंगे बाहर, पंकज श्रीवास्तव की होगी एंट्री
By Amresh Kushwaha
अजमेर के प्रॉपर्टी कारोबारी को गैंगस्टर के नाम से धमकी, 12 करोड़ के लेनदेन का विवाद
By Jyoti Mahender Bhardwaj
डीग में बोर्ड गठन से पहले कांग्रेस में घमासान, विश्वेंद्र सिंह ने पूछा- जीते हुए सदस्य कहां गायब हो गए?
By Ashish Bhardwaj
GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी सस्पेंड, डेढ़ लाख की रिश्वत लेते ACB ने किया था गिरफ्तार
By Umeshwari Baghel
अब मॉल में शॉपिंग-फिल्म से आगे का रोमांच: जयपुर में शुरू हुआ इमर्सिव डेस्टिनेशन, 25 हजार वर्गफीट में बसी अनोखी दुनिया
By Jageshwar Prasad
चित्तौड़गढ़ में RLP को झटका, शंकरी बाई ने BJP को दिया समर्थन; विधायक आक्या पर लगे जबरन ले जाने के आरोप
By Ashish Bhardwaj
छत्तीसगढ़ की जेलों में अब नहीं चलेगी जाति और रुतबे की धौंस, 58 साल पुराने नियम बदले, कैदियों को लेकर भी बड़ा फैसला
By Umeshwari Baghel