DGP-IG कॉन्फ्रेंस: गाजीपुर बना बेस्ट थाना, देश के टॉप-3 थानों को अमित शाह ने किया सम्मानित, पीएम पहुंचे रायपुर

Harrison Masih | Nov 28, 2025, 19:59 IST
Share
raipur-dgp-ig-conference-best-police-station-award the sootr
raipur-dgp-ig-conference-best-police-station-award the sootr

छत्तीसगढ़ में 60वें DGP-IG सम्मेलन के पहले दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश के शीर्ष 3 पुलिस स्टेशनों को सम्मानित किया। दिल्ली का गाजीपुर थाना सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन चुना गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंच गए हैं।

Raipur. छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित IIM कैंपस में 60वें अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक-महानिरीक्षक सम्मेलन (DGP-IGP conference) का आज पहला दिन है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस महत्वपूर्ण आयोजन के दौरान देश के सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों को सम्मानित किया। शाह ने इन टॉप-3 पुलिस स्टेशनों को पुरस्कार प्रदान किए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमेन डेका और अन्य बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी स्पीकर निवास में रात्रि विश्राम कर रहे हैं और शनिवार को वे रायपुर में आयोजित होने वाली डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे।

दिल्ली का गाजीपुर थाना बना देश का नंबर-1

पुलिसिंग में उत्कृष्टता के लिए देश के टॉप-3 पुलिस स्टेशनों को पुरस्कृत किया गया। इसमें दिल्ली के गाजीपुर थाना को देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन घोषित किया गया। दूसरे स्थान पर अंडमान और निकोबार का पहरगांव पुलिस स्टेशन रहा, जबकि कर्नाटक के रायचूर जिले के कवितला पुलिस स्टेशन को तीसरा स्थान मिला।

गाजीपुर थाना के प्रभारी यू. बाला शंकरन ने बताया कि थानों का मूल्यांकन 70 से अधिक कैटेगरी आधारित पैरामीटर्स पर किया गया। इनमें प्रमुख रूप से साफ-सफाई, जनता से व्यवहार, अपराध निपटान की गति, लंबित मामलों की स्थिति, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा जैसे पैमाने शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें...

रायपुर में DGP-IG कॉन्फ्रेंस शुरू, अमित शाह मौजूद, आज पहुंचेंगे PM मोदी, तीन दिन का हाईअलर्ट जारी

DGP-IG कॉन्फ्रेंस में 1000 अधिकारी होंगे शामिल; आज से SPG संभालेगी मोर्चा, नया रायपुर रहेगा सील

PM मोदी आज रात पहुंचेंगे रायपुर

तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस का पहला दिन शाम 8 बजे तक चलेगा, जिसमें देश की आंतरिक सुरक्षा, खुफिया तंत्र और भविष्य की रणनीतियों पर उच्चस्तरीय चर्चा जारी है। इस दौरान मंच पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, रॉ चीफ पराग जैन और आईबी चीफ तपन डेका जैसी हस्तियां मौजूद रहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (28 नवंबर) रात रायपुर पहुंचेंगे और 29 व 30 नवंबर को कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। यह एक महीने में प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ का दूसरा दौरा होगा।

PM मोदी को नए स्पीकर हाउस (M-1) में ठहराया जाएगा, जबकि गृहमंत्री अमित शाह वित्त मंत्री आवास (M-11) में ठहरे हैं। NSA अजीत डोभाल समेत अन्य केंद्रीय अधिकारी नए सर्किट हाउस में रुकेंगे।

5 पॉइंट्स में समझें पूरी खबर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के गाजीपुर थाना को देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन घोषित किया। अंडमान का पहरगांव दूसरे और कर्नाटक का कवितला तीसरे स्थान पर रहा।

PM नरेंद्र मोदी आज रात रायपुर पहुंचेंगे और DGP-IG कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे। उन्हें नए स्पीकर हाउस M-1 में ठहराया जाएगा।

कॉन्फ्रेंस में आंतरिक सुरक्षा, खुफिया तंत्र और भविष्य की रणनीतियों पर उच्चस्तरीय चर्चा हो रही है, जिसमें NSA अजीत डोभाल, रॉ चीफ और आईबी चीफ भी मौजूद हैं।

VVIP मूवमेंट के कारण नवा रायपुर में मध्यम और भारी वाहनों की एंट्री बैन है, और माना एयरपोर्ट का अराइवल गेट तीन दिनों के लिए आम यात्रियों हेतु बंद किया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एडीजी दीपांशु काबरा और आईजी अमरेश मिश्रा को सौंपी गई है।

ये खबर भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ पहली बार होस्ट करेगा DGP-IGP सम्मेलन: पीएम मोदी और अमित शाह होंगे शामिल, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

छग में होगा अखिल भारतीय DGP-IG सम्मेलन, PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल

नवा रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

देशभर से लगभग 600 अधिकारी और VVIP इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं, जिसमें पहली बार SP रैंक के अधिकारी भी हिस्सा ले रहे हैं। सुरक्षा को लेकर नवा रायपुर में कड़े इंतजाम किए गए हैं:

यातायात प्रतिबंध: VVIP मूवमेंट को सुगम बनाने के लिए नवा रायपुर क्षेत्र में मध्यम और भारी वाहनों की एंट्री बैन है।

एयरपोर्ट गेट बंद: माना एयरपोर्ट का अराइवल गेट तीन दिनों के लिए आम यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है; यात्रियों को गेट-2 का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

सुरक्षा कमान: सुरक्षा व्यवस्था की कमान एडीजी दीपांशु काबरा और आईजी अमरेश मिश्रा को सौंपी गई है, जो केंद्रीय और राज्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहे हैं।

Tags:
  • DGP-IGP conference
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
  • DGP-IGP सम्मेलन
  • रायपुर में DGP-IG कॉन्फ्रेंस
  • गाजीपुर थाना
MP High Court News: जेके सीमेंट फैक्ट्री पर अवैध खनन का आरोप, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

By Anshika Singh Chauhan

MP High Court News: जेके सीमेंट फैक्ट्री पर अवैध खनन का आरोप, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
हाईकोर्ट ने 11 साल बाद सूचना सहायकों को दी राहत, नौकरी से हटाने का आदेश रद्द; बकाया वेतन भी मिलेगा

By Mukesh Sharma

हाईकोर्ट ने 11 साल बाद सूचना सहायकों को दी राहत, नौकरी से हटाने का आदेश रद्द; बकाया वेतन भी मिलेगा
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल: 162 कर्मचारियों के विभाग बदले, मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर गृह और वित्त विभाग तक नई पदस्थापना, GAD ने जारी किए तीन आदेश

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल: 162 कर्मचारियों के विभाग बदले, मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर गृह और वित्त विभाग तक नई पदस्थापना, GAD ने जारी किए तीन आदेश
OBC आरक्षण पर महासंग्राम की तैयारी, 15 अक्टूबर से आंदोलन; नवंबर में भोपाल में लाखों लोगों को जुटाने का लक्ष्य

By Neel Tiwari

OBC आरक्षण पर महासंग्राम की तैयारी, 15 अक्टूबर से आंदोलन; नवंबर में भोपाल में लाखों लोगों को जुटाने का लक्ष्य
एम्स भोपाल में पहली बार ट्रांसजेंडर सर्जरी: 8 घंटे चला ऑपरेशन, 5 और मरीज इलाज के लिए पहुंचे

By Arohi Raj

एम्स भोपाल में पहली बार ट्रांसजेंडर सर्जरी: 8 घंटे चला ऑपरेशन, 5 और मरीज इलाज के लिए पहुंचे
इंदौर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, स्वामित्व योजना में काम नहीं करने पर सात प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

By Sanjay Gupta

इंदौर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, स्वामित्व योजना में काम नहीं करने पर सात प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त
गहलोत बोले- तीन बार CM बनना कम है क्या, चौथी बार के नारे मत लगाओ; पंचायत चुनाव से पहले फिर दी नसीहत

By Saurabh Mishra

गहलोत बोले- तीन बार CM बनना कम है क्या, चौथी बार के नारे मत लगाओ; पंचायत चुनाव से पहले फिर दी नसीहत