रायपुर ड्रग्स केस में 4 और तस्कर गिरफ्तार, नव्या-अयान की निशानदेही पर पुलिस की दबिश
Harrison Masih | Sept 04, 2025, 19:46 IST
raipur-drugs-supply-operation-nishchay-4-accused-arrested
रायपुर में ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस का "ऑपरेशन निश्चय" जारी है। इस मामले में अब तक कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ताजा कार्रवाई में चार तस्करो को गिरफ्तार किया गया है।
Raipur drugs smuggling case:रायपुर में एमडीएमए ड्रग्स सप्लाई केस में पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। हर दिन नए चेहरे सामने आ रहे हैं और तस्करों का नेटवर्क उजागर हो रहा है। हाल ही में पकड़े गए ड्रग पैडलर नव्या मलिक (Navya Malik)और अयान परवेज की निशानदेही पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें रायपुर के चर्चित नाम विधि अग्रवाल और ऋषिराज टंडन भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किए हैं।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर ड्रग्स तस्करी: नव्या मलिक की कॉल हिस्ट्री में बड़े कारोबारियों के बच्चे और नेताओं का कनेक्शन
गंज थाने में दर्ज एमडीएमए ड्रग्स मामले में रायपुर पुलिस “ऑपरेशन निश्चय” चला रही है। इसी के तहत 4 नए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें विधि अग्रवाल और ऋषिराज टंडन जैसे नाम शामिल हैं, जो शहर की पार्टियों में बतौर इवेंट मैनेजर सक्रिय थे। इनके साथ सोहेल खान और जुनैद अख्तर को भी पकड़ा गया है। ये सभी नव्या मालिक और अयान परवेज के करीबी सहयोगी बताए जा रहे हैं। इस मामले में अब तक कुल 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
ये खबर भी पढ़ें... राजधानी की ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक रिमांड पर, पूछताछ में खोले कई बड़े राज, अश्लील वीडियो बरामद
इससे पहले इस मामले में हर्ष आहूजा, मोनू विश्नोई और दीप धनोरिया को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से 27.58 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स, 85,300 रुपये नगद, एक कार और 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। इसके बाद पुलिस ने नव्या मालिक और अयान परवेज को भी पकड़ा था। ताजा कार्रवाई में 4 और आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाया जा सके।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान कनेक्शन से जुड़े चांद-गुरु समेत 3 गिरफ्तार
23 अगस्त 2025 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गंज थाना पुलिस ने देवेंद्र नगर ओवरब्रिज के पास एक कार को रोककर कार्रवाई की थी। कार में सवार तीन आरोपियों को पकड़ा गया था और उनके पास से 27.58 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स, 85,300 रुपए नगद, एक कार और 5 मोबाइल फोन जब्त किए गए थे। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी गई थी। इस पर नारकोटिक एक्ट की धारा 21(सी) और 29 के तहत केस दर्ज किया गया।
ये खबर भी पढ़ें... ड्रग्स पैडलर नव्या और अयान गिरफ्तार, हाईप्रोफाइल पार्टीज में बेचते थे ड्रग्स
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर ड्रग्स तस्करी: नव्या मलिक की कॉल हिस्ट्री में बड़े कारोबारियों के बच्चे और नेताओं का कनेक्शन
ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी कार्रवाई
ये खबर भी पढ़ें... राजधानी की ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक रिमांड पर, पूछताछ में खोले कई बड़े राज, अश्लील वीडियो बरामद
पहले हुए थे ये गिरफ्तारियां
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान कनेक्शन से जुड़े चांद-गुरु समेत 3 गिरफ्तार
23 अगस्त को सामने आया था मामला
पाकिस्तान-रायपुर ड्रग्स तस्करी मामले के 5 मुख्य बिंदु
|
गिरफ्तार आरोपियों की लिस्ट
- विधि अग्रवाल (27 वर्ष) – शुभम कॉर्पोरेट्स, आदित्य हाईट्स, तेलीबांधा, रायपुर
- सोहेल खान (29 वर्ष) – दलदली रोड, वार्ड नं. 13, कोतवाली थाना, महासमुंद
- जुनैद अख्तर (28 वर्ष) – धोबी गली, सिटी कोतवाली थाना, रायपुर
- ऋषिराज टंडन – जी.टी. हाईट्स, शंकर नगर, रायपुर
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari